Rajesh Vyas Ujjain

Rajesh Vyas Ujjain Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajesh Vyas Ujjain, Legal Service, Chandra Shekhar Azad Marg Danigate, Ujjain.

*श्री कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए भारत तिब्बत समन्वय संघ ने लिया संकल्प*--------------------------------------------...
22/08/2026

*श्री कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए भारत तिब्बत समन्वय संघ ने लिया संकल्प*
--------------------------------------------------
उज्जैन (निप्र) चीन के कब्जे से श्री कैलाश मानसरोवर को मुक्त करवाने की को लेकर भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा सभी शिव मंदिरों में महासंकल्प अभियान के अंतर्गत संकल्प लिया जा रहा है। उसी क्रम में उज्जैन के 84 महादेव में 60 वें स्थान पर स्थित मातंगेश्वर महादेव मंदिर में भारत तिब्बत समन्वय संघ उज्जैन जिला इकाई द्वारा संकल्प लिया गया।
यह जानकारी देते हुए भारत तिब्बत समन्वय संघ के जिला अध्यक्ष मयूर अग्रवाल ने बताया कि देवों के देव महादेव का मूल स्थान श्री कैलाश मानसरोवर चीन के पास है यहां पर शिवभक्तों को जाने के लिए कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे से मुक्त हो इसके लिए भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा पूरे देश भर में सावन मास में महासंकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संघ की जिला इकाई द्वारा श्री मातंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अभिषेक कर संकल्प लिया गया। इस मौके पर संघ के राजेश व्यास, भूपेंद्र कहार, जितेंद्र अग्रवाल, नरेश राठौर, अमरीश शुक्ला, पवन तिवारी, कन्हैयालाल घटिया, प्रबोध पांडे, डॉ मणी मिमरोट, राजेश रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चित्र संलग्न

*चैत्र नवरात्रि हिंदू नव वर्ष की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं*हिंदू नव वर्ष, जिसे 'नव संवत्सर' या 'चैत्र शुक्ल प्रतिपद...
19/03/2026

*चैत्र नवरात्रि हिंदू नव वर्ष की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं*
हिंदू नव वर्ष, जिसे 'नव संवत्सर' या 'चैत्र शुक्ल प्रतिपदा' कहा जाता है, सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण है। यह प्रकृति में बदलाव, नई शुरुआत, समृद्धि, और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि भी प्रारंभ होती है। यह नई ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है, जिसे देश भर में गुड़ी पड़वा और अन्य नामों से मनाया जाता है।

Address

Chandra Shekhar Azad Marg Danigate
Ujjain
456006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajesh Vyas Ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category