Shri Shiv Mandir Sanatan Dharam Sr.Sec.School,Uchana Kalan - Jind"

  • Home
  • India
  • Uchana
  • Shri Shiv Mandir Sanatan Dharam Sr.Sec.School,Uchana Kalan - Jind"

Shri Shiv Mandir Sanatan Dharam Sr.Sec.School,Uchana Kalan - Jind" Thank you for joining with us.

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां की U-14 , U-17और U-19 की कबड्डी की टीम ने 35 वे उत्तर क...
08/09/2024

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां की U-14 , U-17और U-19 की कबड्डी की टीम ने 35 वे उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने विद्यालय और अपने अभिभावकगन का नाम रोशन किया। इस अवसर पर निदेशक श्री विनोद कुमार वशिष्ठ जी और प्रधानाचार्य श्री रणधीर शास्त्री जी ने सभी मेधावी खिलाड़ियों को बधाई दी🏆🏆🏆🏆

आज दिनांक 5 सितंबर,2024 को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद  धर्मार्थ ट्रस्ट के द्वारा संचालित श्री शिव मंदिर सनातन ध...
05/09/2024

आज दिनांक 5 सितंबर,2024 को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद धर्मार्थ ट्रस्ट के द्वारा संचालित श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ,उचाना कलां में शिक्षक दिवस को बड़े धूम-धाम से मनाया गया ।इस शुभ अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री ऋषिराम जी के द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया विद्यालय के पूर्व छात्र ज्योति कौशिक ,
माननीय श्री सुरेन्द्र अत्रि जी (उपाध्यक्ष उत्तर क्षेत्र), माननीय श्री जगन्नाथ जी (ग्रामीण शिक्षा समिति के अध्यक्ष)व निदेशक महोदय श्री विनोद वशिष्ठ जी ने सभी आचार्य भैया बहनों को मंच पर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व मान सम्मान बढ़ाने हेतु रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वआए हुए गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। पूर्व छात्र श्री ज्योति कौशिक जी ने सभी विद्यार्थियों के सामने अपने आप को एक अच्छे प्रेरणादायक व एक आदर्श विद्यार्थी के रुप में छात्र भैया बहनों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी गुरुजनों का मान सम्मान बढ़ाने का भी नेक कार्य किया। प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य श्री रणधीर शास्त्री जी ने शिव परिवार के सभी कर्मठ आचार्य भैया बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया।🎁🎁🎁🎁

विद्या भारती द्वारा आयोजित 35 वें  क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना...
02/09/2024

विद्या भारती द्वारा आयोजित 35 वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना कलां के खिलाड़ी भैयाओ ने U-19 व U-17 कुश्ती प्रतियोगिता में 7 गोल्ड मेडल जीतकर अपने विद्यालय, अपने अभिभावकों और अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानन्द गिरी जी महाराज धर्मार्थ ट्रस्ट के निदेशक श्री विनोद कुमार वशिष्ठ जी और विद्यालय प्रधानाचार्य श्री रणधीर शास्त्री जी ने सभी मेधावी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकगण को बहुत बहुत बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।🏆🏆🥇🥇🥇🥇

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां  की U-14 कबड्डी टीम  ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता...
02/09/2024

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां की U-14 कबड्डी टीम ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिसार जिले की टीम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया और स्टेट चैंपियन बने। इस अवसर पर निदेशक श्री विनोद कुमार वशिष्ठ जी और विद्यालय प्रधानाचार्य श्री रणधीर शास्त्री जी ने मेधावी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकगण को बहुत बहुत बधाई दी।

मेधावी छात्र सम्मान समारोह, कुरुक्षेत्र में श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां के छात्र भैया ...
01/09/2024

मेधावी छात्र सम्मान समारोह, कुरुक्षेत्र में श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां के छात्र भैया बहन🏆🏆🏆🏆

🙏🏻🙏🏻श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻🙏🏻
24/08/2024

🙏🏻🙏🏻श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻🙏🏻

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना कलां के मेधावी खिलाड़ियों ने गोपाल विद्या मंदिर जींद में चल...
09/08/2024

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना कलां के मेधावी खिलाड़ियों ने गोपाल विद्या मंदिर जींद में चल रही 35 वी प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में U-14, U-17 और U-19 की कबड्डी की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपने विद्यालय का और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षा निदेशक श्री विनोद कुमार वशिष्ठ जी और विद्यालय प्रधानाचार्य श्री रणधीर शास्त्री जी ने मेधावी खिलाड़ियों , उनके अभिभावाकगन,कोच और संरक्षक आचार्यों को बधाई दी।🏆🏆🏆🏆

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना कलां में हरियाली तीज के पर्व को धूमधाम से मनाया।
06/08/2024

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना कलां में हरियाली तीज के पर्व को धूमधाम से मनाया।

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां ,में पूर्व छात्र श्री अनूप जी लोहान ने शिशु वाटिका के ब...
01/08/2024

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां ,में पूर्व छात्र श्री अनूप जी लोहान ने शिशु वाटिका के बच्चों के लिए कूलर भेंट रूप में दिया। वे वर्तमान में खेड़ी मसानिया के सरपंच के रूप में कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी प्राचार्य श्री रणधीर शास्त्री जी के कहने पर बसों की सुविधा के लिए 20 लाख रुपए की लागत से विद्यालय में सड़क निर्माण पूरा करवाया था। संस्था के निदेशक महोदय श्री विनोद जी वशिष्ठ ने भी उनके कार्यों की भूरि -भूरि प्रशंसा की और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि समाज में ऐसे संस्कारित छात्रों से ही देश का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है ।विद्यार्थियों ने इसी खुशी में और शिवरात्रि के पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आए हुए अतिथियों का शानदार स्वागत किया । प्राचार्य श्री रणधीर शास्त्री जी ने समस्त शिव परिवार का धन्यवाद किया और पूर्व छात्र अनूप लोहान जी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना कलां में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।जिसमे छात्र भैया बहनों ...
26/07/2024

आज श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना कलां में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।जिसमे छात्र भैया बहनों के द्वारा वीर शहीदों पर कविता प्रस्तुत की गई और तिरंगा फहराकर शहीदों की कुर्बानी को याद किया। 💐💐💐💐

Address

Near Railway Station, Uchana Kalan Jind
Uchana
126115

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Shiv Mandir Sanatan Dharam Sr.Sec.School,Uchana Kalan - Jind" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category