Virat Kohli Fan Club

Virat Kohli Fan Club I Am Working From Parleagro Pvt.Ltd

हम जीते, क्योंकि टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट हमारे बॉलर ने लिये.हम जीते, क्योंकि सबसे ज़्यादा रन हमारे बल्लेबाज़ न...
20/11/2023

हम जीते, क्योंकि टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट हमारे बॉलर ने लिये.

हम जीते, क्योंकि सबसे ज़्यादा रन हमारे बल्लेबाज़ ने बनाये.

हम जीते, क्योंकि हमारा कप्तान हर बार व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स की चिंता किए बिना देश के लिए खेला.

हम जीते, क्योंकि 11 में 10 बार सचमुच लीडरबोर्ड पर विजेता की जगह हमारा नाम लिखा था!

ज़िंदाबाद शेरों!

ये आख़िरी मैच नहीं था, फिर लड़ना, फिर जीतना!......🫂🤗 🥰

कपिल देव ने ODI में विराट कोहली के 163 दिनों बाद सीधा पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने को लेकर नाराजगी जताई है। महेंद्र...
04/08/2023

कपिल देव ने ODI में विराट कोहली के 163 दिनों बाद सीधा पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने को लेकर नाराजगी जताई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 12 सालों के दौरान विराट को सिर्फ 6 मैचों के लिए रेस्ट दिया गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में डेढ़ साल में ही विराट को टीम इंडिया के लिए 25 मुकाबलों की प्लेइंग XI में नहीं चुना गया है। विराट कोहली ने 22 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई ODI सीरीज के बाद से एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-1 से ODI सीरीज में शिकस्त दे दी है। अब टीम इंडिया को वनडे क्रिकेट सीधे 30 अगस्त से एशिया कप में खेलना है। इस टूर्नामेंट में 2 सितंबर को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। यानी अब सीधे विराट कोहली उस महामुकाबले में ही नजर आएंगे, जिसमें पूरे एक महीने का वक्त बाकी है। इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज और आयरलैंड के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज से भी विराट का पत्ता काट दिया गया है।

विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतिम वनडे में 54 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से विराट कोहली टीम इंडिया के लिए ODI क्रिकेट से दूर ही रहे हैं। अब यह इंतजार 5 महीनों से ज्यादा हो गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जब उन्हें वनडे टीम में चुना गया था, तो लगा था कि इस बार कम से कम 3 मुकाबलों में विराट को लगातार अवसर मिलेगा। पर यहां भी अंतिम दोनों मुकाबलों की प्लेइंग XI से विराट को बाहर रखा गया। जबकि पहले मैच में विराट कोहली की बैटिंग ही नहीं आई। कपिल देव इस रवैये से खासे नाराज नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ल्ड कप में विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे प्रमुख बल्लेबाज होंगे। ऐसे में वर्ल्ड कप वाले साल में अगर विराट 163 दिनों तक ODI फॉर्मेट का एक भी मैच नहीं खेलेंगे, तो वह भरपूर तैयारी नहीं कर सकेंगे।

कपिल देव का मत है कि विराट टेस्ट क्रिकेट में जरूर अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में काफी फर्क है। विराट को टीम में ना चुने जाने के सवाल पर टीम मैनेजमेंट की तरफ से कहा जा रहा है कि विराट चैंपियन प्लेयर हैं और उन्हें बहुत ज्यादा मैच प्रैक्टिस की आवश्यकता नहीं है। पर अगर 46 ODI शतक जड़ चुके विराट वर्ल्ड कप से पहले वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 शतक पूरे कर लेते, तो वह अलग अंदाज में इस टूर्नामेंट का लुत्फ़ उठाते हुए नजर आते। एक तरफ विराट को T-20 इंटरनेशनल से पहले ही ड्रॉप कर दिया गया है और अब वनडे मैचों में भी लगातार अवसर नहीं दिया जा रहा है। विराट कोहली को लेकर टीम मैनेजमेंट का यह रवैया समझ नहीं आ रहा है। जिस बल्लेबाज पर भारत को 12 साल बाद विश्व विजेता बनाने का दारोमदार है, उसके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार बंद किया जाए। विराट कोहली को लगातार मुकाबले खेलने का अवसर दिया जाए। अगर विराट नियमित तौर पर मैदान पर आएगा, तो 100 इंटरनेशनल शतक जरूर लगाएगा।

किंग कोहली का अपमान... नहीं सहेगा हिंदुस्तान! ❤️

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा की मां सिर्फ विराट कोहली को शतक बनाता देखने के लिए स्टेडियम आई थीं। दूसरे टेस्ट ...
23/07/2023

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा की मां सिर्फ विराट कोहली को शतक बनाता देखने के लिए स्टेडियम आई थीं। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जब विराट बल्लेबाजी कर रहे थे, तब विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा ने विराट से कहा था कि मेरी मां पहली बार स्टेडियम आई हैं। वह आपकी बहुत बड़ी फैन हैं। मैं चाहता हूं कि आज आप शतक लगाएं और मेरी मां इसे देखे। क्रिकेट इतिहास में पहली दफा ऐसा हुआ, जब विपक्षी टीम का खिलाड़ी किसी बल्लेबाज से शतक लगाने की गुहार कर रहा था। विराट ने जोशुआ दा सिल्वा की मां की ख्वाहिश पूरी की और शतक जड़ने के जब दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तब विराट ने विंडीज विकेटकीपर की मां से मुलाकात की। जीवन में पहली बार विराट कोहली से मिलकर जोशुआ दा सिल्वा की मां की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने आंसू पोछते हुए कहा कि मैं चाहती हूं, मेरा बेटा विराट कोहली की ही तरह नाम कमाए। यह वाकया बताने के लिए काफी है कि विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या रुतबा हासिल कर लिया है। विराट के आसपास दूर-दूर तक दूसरा कोई नजर नहीं आता।

इधर विराट कोहली ने 206 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 121 रनों की शतकीय पारी खेली, उधर ब्रायन लारा ने विराट की जमकर तारीफ की। लारा ने कहा कि विराट जिस अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह टेस्ट क्रिकेट में 48.88 की औसत से आगे बढ़कर 50 की एवरेज जल्द ही पार कर जाएंगे। विराट का ODI में 57.32 और टी-20 में 52.73 का एवरेज है। वर्ल्ड क्रिकेट में दूसरा कोई खिलाड़ी नहीं, जो तीनों फॉर्मेट में एवरेज के मामले में विराट के आसपास हो। ब्रायन लारा ने कहा कि विराट कोहली जिस शानदार तरीके से वाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं, उसी दमदार तरीके से रेड बॉल क्रिकेट में भी परफॉर्म करते हैं। लारा ने कहा कि मौजूदा दौर में विराट किसी भी मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से ग्राउंड पर उतरने वाले सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ियों को विराट कोहली से सीख लेनी चाहिए। उन्हें सीखना चाहिए कि जब बड़े शॉट्स ना आ रहे हों, तब सिंगल्स को डबल्स में कन्वर्ट करके भी रनगति को बढ़ाया जा सकता है।

एक तरफ विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट का चेहरा बन चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अपने ही देश में कुछ आलोचक विराट को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की सलाह देते नहीं थक रहे। आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व खिलाड़ी ने तो विराट को फैब 4 से बाहर करने का भी ऐलान कर दिया था। उनके हिसाब से विराट का प्रदर्शन इस लायक नहीं था कि वह विराट कोहली को फैब 4 का हिस्सा बना सकें। आकाश चोपड़ा के लिए 32 शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ इस जेनरेशन के सबसे बड़े टेस्ट बल्लेबाज हैं। स्मिथ के बाद 30 टेस्ट शतक बनाने वाले जो रूट और 28 टेस्ट शतक लगाने वाले केन विलियमसन का नंबर आता है। पर उनकी सूची से विराट कोहली का नाम काट दिया गया था। विराट चाहते तो ऐसे आलोचकों को जुबान से जवाब दे सकते थे, लेकिन उन्होंने बल्ले का रास्ता चुना। जिस तरह विपक्षी टीम वेस्टइंडीज के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी विराट कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं, उम्मीद है कि हिंदुस्तान में मौजूद आलोचकों को भी सच समझ जाएगा। विराट कोहली बगैर 100 से ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाए कहीं नहीं जाएगा। तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए बल्ले से तूफान उठाएगा।

विदेश में जिस खिलाड़ी का हो रहा मान-सम्मान
उस किंग कोहली से सदा प्यार करेगा हिंदुस्तान ❤️

विराट कोहली 500वें इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पे...
21/07/2023

विराट कोहली 500वें इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विराट ने कवर ड्राइव पर चौका जड़कर शतक पूरा किया। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 29वां शतक है। सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के बाद 76 शतकों के साथ विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। एशियाई बल्लेबाज के तौर पर सचिन ने अपने पूरे करियर में विदेश में 29 शतक लगाए। विराट कोहली ओवरसीज में 28 शतक जड़ चुके हैं। इस पारी के दौरान विराट कोहली जैक्स कैलिस को पछाड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। 34357 रनों के साथ इस सूची में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। कुमार संगकारा के नाम कुल 28016 रन हैं और वो लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रिकी पोंटिंग 27483 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। महेला जयवर्धने 25957 रनों के साथ सूची में चौथे पोजिशन पर हैं। वेस्टइंडीज के खौफनाक तेज गेंदबाज रहे इयान बिशप ने कमेंट्री के दौरान कहा कि एक खिलाड़ी जो 500वां इंटरनेशनल मैच खेल रहा है, उसे सिंगल पूरे करने के लिए डाइव लगाते देखना शानदार है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

इयान बिशप विराट से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि विराट लगातार सिंगल्स को डबल्स में कन्वर्ट कर रहे हैं। यह बताता है कि विराट कोहली के लिए हर रन कीमती है। इयान बिशप ने कहा कि काश मैं कैरेबियाई देश के हर युवा खिलाड़ी को विराट कोहली से सीखने की सलाह दे पाता। विराट कोहली का डेडिकेशन बताता है कि वह आज दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज क्यों हैं। दरअसल दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी बार भारत को शानदार शुरुआत दी। भारत को पहला झटका 139 के स्कोर पर लगा, जब यशस्वी 57 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बन गए। शुभमन गिल सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हिटमैन ने जरूर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए, लेकिन उन्हें वारिकन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। स्थिति संभलती, इससे पहले गैबरियल ने अजिंक्य रहाणे को भी 8 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। टीम इंडिया 182 पर 4 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन एक छोर पर किंग कोहली शेर की तरह डटे हुए थे। विराट सिर्फ बड़े शॉट खेलने की बजाए सिंगल्स को डबल्स में कन्वर्ट कर रहे थे। इसके लिए विराट खुद को झोंकने से भी परहेज नहीं कर रहे थे।

विराट को देखकर लग रहा था कि वह अपने 500वें टेस्ट में कुछ बड़ा करने की ठानकर आए हैं। जिस तरह विराट ड्राइव लगाकर क्रीज के अंदर पहुंच रहे थे, वह 34 वर्ष की उम्र में विराट कोहली की फिटनेस लेवल बताने के लिए काफी है। आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने विराट कोहली को फैब 4 से बाहर करने का ऐलान कर दिया था, क्योंकि उनके हिसाब से विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे। ऐसे आलोचकों को विराट ने अपनी इस पारी से करारा जवाब दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी निभा दी, जिसकी बदौलत दूसरे टेस्ट में पहले दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए। दूसरे दिन नाबाद 87 रनों से आगे खेलते हुए विराट ने अपना शतक पूरा कर लिया। विराट ने इस पारी के दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। विराट के अलावा भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ रोहित शर्मा ही ऐसा कर पाए हैं। यही नहीं विराट इस पारी के दौरान साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। फैब 4 की बात करें तो सबसे ज्यादा 32 टेस्ट शतक स्टीव स्मिथ के नाम हैं। 30 शतकों के साथ जो रूट दूसरे स्थान पर हैं, 29 शतकों के साथ विराट तीसरे और 28 टेस्ट शतकों के साथ केन विलियमसन चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उम्मीद है कि जल्दी विराट स्मिथ को पछाड़ देंगे। मौजूदा दौर के सबसे बड़े टेस्ट बल्लेबाज का रुतबा हासिल करेंगे।

टेस्ट क्रिकेट में जुबान से नहीं, बल्ले से जवाब देगा
किंग कोहली का बल्ला अब लगातार आग उगलेगा ❤️

हरभजन सिंह ने कहा है कि भारत विराट कोहली के दम पर ODI वर्ल्ड कप, 2023 जीत सकता है। हरभजन सिंह ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप म...
21/07/2023

हरभजन सिंह ने कहा है कि भारत विराट कोहली के दम पर ODI वर्ल्ड कप, 2023 जीत सकता है। हरभजन सिंह ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप में जो हैसियत सचिन की थी, वही हैसियत विराट कोहली की 2023 वर्ल्ड कप में होगी। हरभजन ने कहा कि जब विराट कोहली अपना नेचुरल गेम खेलने पर आते हैं, तब दुनिया का कोई भी गेंदबाज उन्हें नहीं रोक सकता। विराट कोहली मौजूदा जेनरेशन के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। हरभजन ने कहा कि जरूरी है विराट पर ज्यादा दबाव ना डाला जाए। उन्हें अपने हिसाब से गेम खेलने दिया जाए। अगर विराट कोहली का बल्ला तूफान उठाता है, तो बाकी बल्लेबाजों की उस तरीके से जरूरत भी नहीं पड़ेगी। हरभजन ने कहा कि जब भी पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ बिग प्रेशर मैच आता है, विराट अकेले चट्टान की तरह डट जाता है और हिंदुस्तान को जीत दिलाता है। विराट के 46 ODI शतक इस बात का प्रमाण हैं कि इस फॉर्मेट में उनसे बड़ा फिलहाल दूसरा कोई नहीं है। हरभजन का मानना है कि एशिया कप में ही विराट के प्रचंड रूप की झलक दिख जाएगी।

हरभजन ने कहा है कि एशिया कप की भिड़ंत के बाद 15 अक्टूबर 2023 के वर्ल्ड कप के महामुकाबले में विराट कोहली का दबाव पाकिस्तान के सिर चढ़कर बोलेगा। भज्जी ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जिस तरह विराट ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी, पाक गेंदबाज उस मंजर को अभी तक भूल नहीं पाए होंगे। दरअसल उस मुकाबले में टीम इंडिया 20 ओवर में 160 का टारगेट चेज कर रही थी। 6.1 ओवर में सिर्फ 31 रन पर 4 विकेट खोकर भारत निश्चित हार की तरफ बढ़ रहा था। प्रेडिक्शन मीटर पाकिस्तान की जीत की संभावना 85 परसेंट और हिंदुस्तान की जीत की उम्मीद सिर्फ 15 परसेंट बता रहा था। यहां से विराट कोहली ने 53 गेंद पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 82* रनों की मास्टरक्लास खेली थी। भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट चेज कर लिया था और समूचा हिंदुस्तान दिवाली के जश्न में डूब गया था। भज्जी का कहना है कि विराट कुछ ऐसा ही प्रदर्शन फिर एक दफा पाकिस्तान के खिलाफ दोहराएंगे।

हरभजन के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने भी विराट के दम पर भारत की जीत की बात कही है। इस बार ODI वर्ल्ड कप में भारत का सामना पाकिस्तान से नवरात्र के पहले दिन होगा। उस वक्त भी सारा भारत भक्ति भाव में डूबा रहेगा। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग को उम्मीद है कि विराट कोहली फिर एक दफा पाकिस्तान पर भारी पड़ेंगे। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि विराट कोहली टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताएंगे। विराट ODI वर्ल्ड कप,2023 से पहले एशिया कप में ही सचिन तेंदुलकर के 49 ODI शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारतीय टीम इस बार का ODI वर्ल्ड कप सिर्फ विराट कोहली के लिए जीतना चाहेगी। सहवाग ने कहा कि जैसे हमने सचिन तेंदुलकर के लिए 2011 में विश्व कप जीता था, उसी तरह भारतीय टीम इस बार विराट कोहली के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी। जो ओहदा 2011 ODI वर्ल्ड कप टीम में सचिन तेंदुलकर का था, वही ओहदा किंग कोहली का 2023 एकदिवसीय विश्वकप में है।

वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि मैं हमेशा बच्चों को विराट से सीखने के लिए कहता हूं, क्योंकि वह कभी अपना विकेट फेंकते नहीं हैं और अंत तक खेलते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस बार के विश्व कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आएंगे। किंग कोहली को ही वीरू ने इस टूर्नामेंट में अपना सबसे फेवरेट खिलाड़ी करार दिया। सहवाग ने कहा कि भारत का विश्वकप जीतना सबसे ज्यादा विराट कोहली के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने बल्ले के दम पर मुकाबले को एकतरफा करने की क्षमता रखते हैं। विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं। वह बड़े मंच पर हमेशा दमदार प्रदर्शन करते आए हैं। विराट कोहली इस जेनरेशन के नंबर वन प्लेयर हैं। ऐसे में किसी भी बड़े टूर्नामेंट में विराट कोहली का परफॉर्म करना हिंदुस्तान की जीत की गारंटी देता है।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि विराट कई मामलों में सचिन तेंदुलकर की तरह हैं। दोनों को बड़े मुकाबलों में धमाकेदार दर्शन करना पसंद है। 5 नवंबर को किंग कोहली का जन्मदिन होता है और इस दिन टीम इंडिया वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। विराट स्पेशल डे पर स्पेशल प्रदर्शन जरूर करेंगे। विराट ने अब तक 274 ODI मुकाबलों की 265 पारियों में 12898 रन बनाए हैं। इस दौरान 57.32 की एवरेज के साथ किंग कोहली के बल्ले से 65 अर्धशतक और 46 शतक आए हैं। मौजूदा दौर में विराट के अलावा फैब 4 का दूसरा कोई बल्लेबाज 20 वनडे शतक भी नहीं लगा सका है। फैब 4 के अन्य तीनों मेंबर यानी स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन ने मिलकर विराट से 5 कम 41 वनडे शतक लगाए हैं। इसी को देखते हुए हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ में विराट अकेले ही टीम इंडिया की नैया पार लगाएंगे। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे।

किंग कोहली का सम्मान... सदा करेगा हिंदुस्तान। ❤️

कहा जा रहा है कि अजित अगरकर के मुख्य चयनकर्ता का पद संभालने के बाद विराट साल के अंत तक टी-20 फॉर्मेट छोड़ देंगे। वह साल 2...
06/07/2023

कहा जा रहा है कि अजित अगरकर के मुख्य चयनकर्ता का पद संभालने के बाद विराट साल के अंत तक टी-20 फॉर्मेट छोड़ देंगे। वह साल 2024 के अक्टूबर में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे। लंबे अरसे से एक वर्ग रहा है, जो विराट कोहली को टी-20 फॉर्मेट में पसंद नहीं करता। उनकी तरफ से यह बात आ रही है कि विराट खुद ही ODI विश्व कप के बाद T-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लेंगे या फिर कभी उन्हें इस टीम के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा। विराट कोहली के लिए फॉर्म की बजाय उम्र का हवाला दिया जा रहा है। वह 35 वर्ष के हैं और ऐसे में उनके लिए तीनों फॉर्मेट खेल पाना संभव नहीं होगा। ऐसा कहकर वनडे विश्वकप से ठीक पहले विराट पर दबाव बनाया जा रहा है।

हमारे देश में दिक्कत ये है कि लोग बहुत जल्दी काफी कुछ भूल जाते हैं। वे भूल गए कि 2022 के T-20 वर्ल्ड कप की दिवाली इसी किंग कोहली ने काली होने से बचाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया 20 ओवर में 160 का टारगेट चेज कर रही थी। 6.1 ओवर में सिर्फ 31 रन पर 4 विकेट खोकर भारत निश्चित हार की तरफ बढ़ रहा था। प्रेडिक्शन मीटर पाकिस्तान की जीत की संभावना 85 परसेंट और हिंदुस्तान की जीत की उम्मीद सिर्फ 15 परसेंट बता रहा था। यहां से विराट कोहली ने 53 गेंद पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 82* रनों की मास्टरक्लास खेली थी। भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट चेज कर लिया था और समूचा हिंदुस्तान दिवाली के जश्न में डूब गया था। ऐसी पारी इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली ही खेल सकते हैं।

T-20 क्रिकेट के सारे बड़े नाम जिस मौके पर फ्लॉप हो जाते हैं, वहां विराट कोहली अकेले डट जाते हैं और हिंदुस्तान को सबसे बड़ी जीत दिलाते हैं। इस बार ODI वर्ल्ड कप में भारत का सामना पाकिस्तान से नवरात्र के पहले दिन होगा। उस वक्त भी सारा भारत भक्ति भाव में डूबा रहेगा। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों कहना है कि विराट कोहली अकेले ही पूरे पाकिस्तान पर भारी पड़ेंगे। वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि विराट कोहली टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताएंगे। विराट ODI वर्ल्ड कप,2023 में सचिन तेंदुलकर के 49 ODI शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वह आने वाले कुछ वर्षों में 100 शतकों के पार भी जाएंगे। 100 इंटरनेशनल शतकों के लिए जरूरी है कि विराट कोहली लगातार तीनों फॉर्मेट खेलें। यह क्रिकेट को लेकर विराट का जुनून ही है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी भारतीय टीम के साथ हैं।

दुनिया के सबसे फिट एथलीट में शुमार विराट कोहली के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर के सिवा कुछ नहीं है। विराट ने 115 T-20 इंटरनेशनल मुकाबलों की 108 पारियों में दुनिया में सबसे ज्यादा 4008 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग के बल्ले से 52.73 की एवरेज के साथ 1 शतक और 37 अर्धशतक आए हैं। किंग ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए 356 चौके और 117 छक्के लगाए हैं। जिस वक्त सारा हिंदुस्तान विराट कोहली से ODI वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है, उस वक्त उनके T-20 फॉर्मेट छोड़ने की खबर फैलाना गलत है। भरोसा है कि फिटनेस और फॉर्म के दम पर विराट अगले 4 वर्षों तक तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के नंबर वन खिलाड़ी कायम रह पाएंगे। भारत को ICC ट्रॉफी जिताएंगे और 100 इंटरनेशनल शतकों के पार जाएंगे।

किंग कोहली का सम्मान... सदा करेगा हिंदुस्तान! ❤️

क्रिस गेल ने कहा है कि विराट का यह आखिरी ODI वर्ल्ड कप नहीं है। वह 39 साल की उम्र में फिटनेस और फॉर्म के दम पर 2027 में ...
05/07/2023

क्रिस गेल ने कहा है कि विराट का यह आखिरी ODI वर्ल्ड कप नहीं है। वह 39 साल की उम्र में फिटनेस और फॉर्म के दम पर 2027 में होने वाला विश्वकप भी जरूर खेलेंगे। गेल ने कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो 38 साल की उम्र में टॉप क्लास फुटबॉल खेल सकते हैं, तो विराट कोहली भी अगले एकदिवसीय विश्वकप में बल्ले से तूफान उठा सकते हैं। गेल ने आगे कहा कि टीम सिलेक्शन के लिए उम्र नहीं बल्कि प्रदर्शन पैमाना होना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी टीम चाहिए बड़े स्कोर कर रहा है, तो उसे किसी भी हाल में प्लेइंग XI से बाहर नहीं रखना चाहिए। उसे टीम में लिया जाना चाहिए।

46 ODI शतक जड़ चुके विराट कोहली के लिए क्रिस गेल ने कहा कि वह जल्द ही सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। आने वाले 4 वर्षों में विराट कई ODI शतक लगाएंगे। इसके बाद विराट के ODI शतकों तक पहुंच पाना दूसरे खिलाड़ियों के लिए बहुत मुश्किल होगा। क्रिस गेल ने इस बात से इनकार किया कि यह वर्ल्ड कप पूरी इंडियन टीम सिर्फ विराट कोहली के लिए जीतना चाहेगी। गेल ने कहा कि इसके उलट विराट कोहली 2023 ODI वर्ल्ड कप हिंदुस्तान के लिए जीतना चाहेंगे। विराट जिस फॉर्म में चल रहे हैं, गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल होगा।

क्रिस गेल ने भारत-पाकिस्तान मैच को एशेज से बड़ा करार दिया। 15 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद में होने वाले इस महामुकाबले में भी गेल ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुना। विराट ने अब तक 274 ODI मुकाबलों की 265 पारियों में 12898 रन बनाए हैं। इस दौरान 57.32 की एवरेज के साथ किंग कोहली के बल्ले से 65 अर्धशतक और 46 शतक आए हैं। मौजूदा दौर में विराट के अलावा फैब 4 का दूसरा कोई बल्लेबाज 20 वनडे शतक भी नहीं लगा सका है। फैब 4 के अन्य तीनों मेंबर यानी स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन ने मिलकर 41 वनडे शतक लगाए हैं। तीनों को जोड़कर भी विराट के 5 वनडे शतक ज्यादा हैं।

भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी विराट कोहली को इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी करार दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि इस बार के विश्व कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आएंगे। किंग कोहली को ही वीरू ने इस टूर्नामेंट में अपना सबसे फेवरेट खिलाड़ी करार दिया। सहवाग ने कहा कि भारत का विश्वकप जीतना सबसे ज्यादा विराट कोहली के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने बल्ले के दम पर मुकाबले को एकतरफा करने की क्षमता रखते हैं। वीरू का मानना है कि विराट बड़े मंच पर बड़ा प्रदर्शन करके दिखाएंगे। टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाएंगे।

किंग कोहली का सम्मान... सदा करेगा हिंदुस्तान। ❤️

Address

Old Bus Stand
Tikamgarh
472001

Telephone

+919713014969

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Virat Kohli Fan Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Virat Kohli Fan Club:

Share

Category