22/09/2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक
सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अहिमाने में बच्चों से संवाद एवं चित्रसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री आदरणीय बड़े भैया श्री अयोध्या वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि रूप में हमें बच्चों से मुलाकात करने और उनके सपनों, रुचियों और भविष्य की आकांक्षाओं को जानने का अवसर मिला। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों, चित्रों एवं विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले , नैंसी वर्मा, युवराज, प्रियांशु, कार्तिक, राधिका, सलोनी, संध्या, रागिनी, शगुन, स्वाति, शिवांश, निधि आदि बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बच्चों से संवाद केवल आत्मीय अनुभव ही नहीं, बल्कि उनके सपनों और संभावनाओं को समझने का अवसर भी है। उनकी मासूमियत, रचनात्मकता और आत्मविश्वास देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत करते हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करना और उनके सपनों को उड़ान देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए उनके पसंदीदा खेल, शौक और भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और देश के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
Narendra Modi MYogiAdityanath Pankaj Chaudhary Dileep Patel R A Verma अजय वर्मा Vijay Pratap Tripathi Sunil Patel