Advocate ajaj khilji

Directions

Advocate ajaj khilji Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Advocate ajaj khilji, Legal Service, sikar, Sikar.

04/09/2026
21/03/2026

सभी देशवासियो को ईद मुबारक़
अजाज अली खिलजी, एडवोकेट, सीकर

26/01/2026

सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उदयपुरवाटी कोट बांध में मिला लापता महिला का शवझुंझुनू : उदयपुरवाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध कोट बांध में तीन दिन से लापता महि...
26/01/2026

उदयपुरवाटी कोट बांध में मिला लापता महिला का शव

झुंझुनू : उदयपुरवाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध कोट बांध में तीन दिन से लापता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला तीन दिन पहले शिव मंदिर दर्शन के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। रविवार को उसका शव कोट बांध के पानी में मिला, जिसे स्थानीय तैराक की मदद से बाहर निकाला गया।

मंदिर दर्शन के दौरान हुई थी गुमशुदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका मुकुंदगढ़ निवासी थी और अपने पति के साथ उदयपुरवाटी स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के दौरान महिला वॉशरूम जाने की बात कहकर मंदिर परिसर से बाहर निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

पति द्वारा आसपास काफी तलाश की गई और ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दी गई, लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

पुलिस, सिविल डिफेंस और डॉग स्क्वायड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

महिला के लापता होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तीन दिनों तक मंदिर परिसर, पहाड़ी इलाकों और कोट बांध क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान जारी रहा।

कोट बांध में मिला शव

रविवार को कोट बांध के पानी में महिला का शव दिखाई देने पर स्थानीय तैराक रतन गुर्जर ने साहस दिखाते हुए पानी में उतरकर शव को बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पोस्टमार्टम और जांच शुरू

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उदयपुरवाटी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

क्षेत्र में शोक और चर्चाओं का माहौल

इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं उदयपुरवाटी क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर शोक और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

゚viralシfypシ゚viralシalシ

23/01/2026

Address

Sikar
Sikar
332001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate ajaj khilji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category