27/05/2026
"सामाजिक परिवर्तन के महानायक, बोधिसत्व भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी के संघर्षों में संबल बनकर अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित करने वाली त्याग, धैर्य और करुणा की प्रतिमूर्ति माता रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
माता रमाबाई जी ने मूक रहकर भी समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो मूक क्रांति की नींव रखी, वह आज भी हम सभी के लिए परम प्रेरणादायी है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उनका त्याग और समाज सेवा के प्रति समर्पण अद्वितीय था।
भाजपा सरकार अंत्योदय के जिस संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है, उसमें माता रमाबाई जी जैसी महान विभूतियों के आदर्श समाहित हैं। आइए, आज इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर उनके दिखाए गए सामाजिक समरसता और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।"
#माता_रमाबाई_आंबेडकर #पुण्यतिथि #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि
भाई अनिल कन्होरा
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शहीद उधम सिंह न्याय सेना
हल्का कोसली