Shivendra Upadhyay

Shivendra Upadhyay Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shivendra Upadhyay, Lawyer & Law Firm, H. No. 91/3, Narendra Nagar, Civil Lines, Rewah.

Shivendra Upadhyay has been the Chairman of State Bar Council of Madhya Pradesh for 5 years in 2 different stint and has been a Member of State Bar Council for 3 continuous terms since 2008.

13/05/2026

प्रिय साथियों,
आप सभी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
मेरी पुत्री श्रीमती प्रवीण तिवारी के प्रति आपने जो स्नेह, विश्वास और समर्थन व्यक्त किया है, उसके लिए मैं आप सभी का अत्यंत कृतज्ञ हूँ। आपका यह सहयोग केवल एक उम्मीदवार के प्रति समर्थन नहीं, बल्कि न्याय, सेवा और अधिवक्ता समाज के उज्ज्वल भविष्य के प्रति आपकी सकारात्मक सोच का प्रतीक है।
आप सभी के आशीर्वाद, स्नेह और विश्वास ने हमें नई ऊर्जा और संबल प्रदान किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रवीण आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी और अधिवक्ता हितों की आवाज़ को पूरी मजबूती से उठाएँगी।
आपके आत्मीय सहयोग, शुभकामनाओं और समर्थन के लिए पुनः हृदय से धन्यवाद।
सादर प्रणाम,
आपका,
शिवेंद्र उपाध्याय

राज्य अधिवक्ता परिषद के १२ मई को होने वाले चुनाव मे अधिवक्ता साथी कृपया  वोट डालते वक्त ध्यान रखें की सभी १२२ उम्मीदवार ...
11/05/2026

राज्य अधिवक्ता परिषद के १२ मई को होने वाले चुनाव मे अधिवक्ता साथी कृपया वोट डालते वक्त ध्यान रखें की सभी १२२ उम्मीदवार - चाहे महिला हों या पुरुष - वह सभी राज्य अधिवक्ता परिषद के २३ पदों के लिए एक संयुक्त निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं और सभी १२२ उम्मीदवारों के लिए एक ही मतपत्र होगा।
सभी १२२ उम्मीदवार चाहे महिला हों या पुरुष - मत पत्र एक ही है - और मतों की गिनती भी एक साथ होगी । आप सभी को उम्मीदवारों , चाहे महिला हो या पुरुष, उनके नाम के आगे अपने मत की वरीयता लिखनी है । आप महिला और पुरुष उम्मीदवार को अलग अलग प्राथमिकता नहीं दे सकते हैं । आपको १२२ उम्मीदवारों में अपनी प्राथमिकता अंकों या शब्दों में लिखना होगा । महिला या पुरुष उम्मीदवार में कोई अंतर नहीं होगा। सबसे जायदा मत प्राप्त करने वाले प्रथम २३ उम्मीदवार चुनाव में निर्वाचित होंगे - आरक्षण के कारण सिर्फ यह सुनिश्चित किया जाएगा की इन २३ निर्वाचित उम्मीदवारों में ५ महिलाओं का होना आवश्यक है । इसके अलावा कोई और अंतर नहीं होगा । सैंपल मतपत्र मैं इस पोस्ट के साथ लगा रहा हूँ । मैं आपसे निवेदन करूँगा की अपना प्रथम वरीयता का मत प्रवीण तिवारी बैलट no . ७० को देने की कृपा करें ।

परिस्थितियों के कारण मेरा बार की राजनीति मे आना हुआ, मेरे अधिवक्ता साथियों ने १८ वर्ष पहले मुझे अपना नेतृत्व दिया और चुन...
11/05/2026

परिस्थितियों के कारण मेरा बार की राजनीति मे आना हुआ, मेरे अधिवक्ता साथियों ने १८ वर्ष पहले मुझे अपना नेतृत्व दिया और चुनाव दर चुनाव अपना विश्वास मुझ पर दिखाते रहे। पिछले १८ वर्षों में जब तक मेरे शरीर और स्वस्थ ने मेरा साथ दिया मैं अपने अधिवक्ता भाइयों और बहनों के हितों के लिए आवाज उठाता रहा । अधिवक्ता महापंचायत करवा कर मैंने यह सुनिश्चित किया कि अधिवक्ताओं की बीमारी पर समुचित सहायता दी जा सके । उनकी असमय मृत्यु में उनका परिवार बेसहारा ना रहे। नए अधिवक्ताओं को इस मुश्किल व्यवसाय में शुरुआत में कुछ सहायता मिल सके ।
मेरा प्रयास एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर चल रहा था , मेरा प्रयास हमारे बुजुर्ग साथियों के लिए पेंशन स्कीम के लिए भी था , साथ ही कोआपरेटिव सोसाइटीज के तर्ज पर बार एसोसिएशन्स को सस्ते दामों पर ज़मीन मिल सके जिस पर वकीलों हेतु आवास बनाये जाए , इस पर काम करना चाहता था । पर स्वस्थ के कारण यह कार्य अधूरे रह गए।
पिछले कुछ वर्षों से मेरे द्वारा शुरू किए गए कार्य भी राज्य अधिवक्ता परिषद में सुचारू रूप से नहीं चल रहे हैं । एक सशक्त प्रतिनिधित्व के कमी मैं अधिवक्ताओं को कई बार बेंच के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ा ।
मेरा यह विश्वास है कि आप मेरी सुपुत्री प्रवीण तिवारी को १२ मई को होने वाले चुनाव में अपना प्रथम वरीयता का मत बैलट no ७० में देकर मेरे अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए मुझे बल देंगे ।
प्रवीण तिवारी बैलट no ७० - एक अधिवक्ता होने के साथ साथ विधि में डॉक्टरेट हैं, वह एक शिक्षिका भी रही हैं जिन्होंने रीवा विश्वविद्यालय में बहुत छात्र छात्राओं को विधि के कई विषयों में करीब ७-८ साल पढ़ाया है । वे एक समाज सेविका भी है और सर्व मंगल्ये सभा की प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं । मुझे पूरा विश्वास है कि वह आपकी और हमारी एक सशक्त और ताकतवर आवाज बनेंगी - अधिवक्ता परिषद , समाज और सरकार के सामने हमारे मुद्दे दृढ़ता से रखेंगी और हम न्याय के सिपाहियों की एक सशक्त आवाज बनेंगी।
मुझे यकीन है जैसा आपने मेरा साथ १८ वर्षों से दिया है वैसे ही आप प्रवीण का साथ देंगे कल बैलट no ७० पर अपना प्रथम वरीयता का मत रूपी आशीर्वाद दे कर। साभार - आपका शिवेन्द्र उपाध्याय

09/05/2026
07/05/2026

आप सभी से विनम्र निवेदन है की राज्य अधिवक्ता परिषद के आगामी चुनाव में मेरी सुपुत्री डॉ प्रवीण तिवारी को बैलट क्रमांक ७० मे अपना प्रथम वरीयता का मत प्रदान कर अपना आशीर्वाद प्रदान कर प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करें ।

25/04/2026

आप सभी से विनम्र आग्रह है की अधिवक्ता हितों में मेरे द्वारा शुरू किए गए अधूरे कार्यों को आगे बढ़ा कर उनको पूरा करने के लिए, मुझे ताक़त प्रदान करने के लिए, मेरी पुत्री प्रवीण तिवारी, पत्नी श्री शरदेंदु तिवारी को आगामी बार काउंसिल के १२ मई को होने वाले चुनाव में बैलट क्रमांक ७० पर प्रथम वरीयता मत प्रदान कर मुझे अनुग्रहित करें

22/04/2026

प्रिय साथियों,
मैं, शिवेंद्र उपाध्याय, आप सभी से स्नेह और विश्वास के साथ निवेदन करता हूँ कि आप मेरी पुत्री श्रीमती प्रवीण तिवारी जी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
प्रवीण बचपन से ही मेहनती, ईमानदार और संवेदनशील रही हैं। समाज के प्रति उनकी लगन और सेवा भावना ने मुझे सदैव गर्व महसूस कराया है। उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है।
आज जब वे आप सभी के बीच आपके विश्वास की अपेक्षा लेकर खड़ी हैं, तो एक पिता होने के नाते मुझे पूरा विश्वास है कि वे आपके भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेंगी।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि मतपत्र में क्रमांक 70 के समक्ष प्रथम वरीयता (1) अंकित कर उन्हें विजयी बनाएं।
आपका समर्थन उनके हौसले को और मजबूत करेगा।
सादर,
शिवेंद्र उपाध्याय

Address

H. No. 91/3, Narendra Nagar, Civil Lines
Rewah
486001

Telephone

9425184703

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shivendra Upadhyay posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shivendra Upadhyay:

Share