Vijay Pratap Singh Raebareli

Vijay Pratap Singh Raebareli Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vijay Pratap Singh Raebareli, Legal, Gurubaxganj raebareli, Raebareli.

25/08/2026

रायबरेली में मिशन शक्ति फेज-5.0 की सराहनीय पहल।
थाना गुरबक्शगंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम मलिकमऊ चौबारा एवं ठाकुरदिन का पुरवा मजरे हाजीपुर में बहु-बेटी सम्मेलन चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
महिलाओं को 1090, 181, 112, 1076, 102, 1930, 101 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याएं सुनी गईं और 1090 पर शिकायत करने पर पहचान गोपनीय रखे जाने की जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, समाज का संकल्प है।
जागरूक महिला — सुरक्षित परिवार — सशक्त समाज। 🇮🇳
MahilaSashaktikaran 1090 112 SamajTakNews

25/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी का हुआ आगमन रायबरेली 24/08/2026

25/08/2026

रात 10:51 बजे CHC जतुवा टप्पा की इमरजेंसी में डॉक्टर की मौजूदगी पर सवाल!
रायबरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा में एक गंभीर मरीज के इलाज को लेकर रात्रिकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। मरीज के जहरीला पदार्थ पीने की बात सामने आई, जबकि मौके पर डॉक्टर की मौजूदगी नहीं होने का आरोप है। फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों द्वारा इलाज किए जाने की स्थिति सामने आई।
समाज तक फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति को कैमरे में रिकॉर्ड किया। अब स्वास्थ्य विभाग से सवाल है—गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी में डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित क्यों नहीं थी?
मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की जरूरत है।
#रायबरेली #जतुवाटप्पा #स्वास्थ्यविभाग #इमरजेंसी सरकारीअस्पताल RaeBareliNews SamajTak SamajTakFoundation VijayPratapSingh UPNews HealthDepartment BreakingNews

25/08/2026

रायबरेली में एसपी कार्यालय के पास जलभराव से राहगीर परेशान
एसपी कार्यालय के निकट बाउंड्री के पास सड़क किनारे जलभराव की समस्या देखने को मिली। पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और कई लोगों को रास्ते के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सिविल लाइन ओवरब्रिज के पास सामने आई इस समस्या पर नगर पालिका रायबरेली एवं संबंधित जिम्मेदार विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर जलनिकासी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
स्वच्छ और सुंदर रायबरेली के लिए ऐसी जनसमस्याओं का समाधान जरूरी है।
क्या जिम्मेदार विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करेगा?
#रायबरेली #जलभराव #जलनिकासी #नगरपालिका नगरपालिका_रायबरेली सिविललाइन एसपीकार्यालय जनसमस्या RaebareliNews UPNews स्वच्छरायबरेली SamajTak SamajTakNews

24/08/2026

रायबरेली में काव्य और संस्कृति का भव्य संगम! 🇮🇳📖
राणा बेनी माधव एवं शहीद भगत सिंह की स्मृति में आज 24 अगस्त 2026 को राणा बेनी माधव भगत सिंह स्मृति सभागार, रायबरेली में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ‘काव्यांजलि’ का आयोजन हो रहा है।
देशभर से आए सुप्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं से साहित्यप्रेमियों को भाव-विभोर करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भाषा संस्थान उत्तर प्रदेश एवं राणा बेनी माधव भगत सिंह स्मारक समिति, रायबरेली के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इसी प्रांगण में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आगमन हुआ।
कविता, संस्कृति और राष्ट्रभावना के इस खास आयोजन की पूरी खबर देखिए।
#रायबरेली #काव्यांजलि #कवि_सम्मेलन #राणा_बेनी_माधव िंह योगी_आदित्यनाथ कविता साहित्य उत्तरप्रदेश SamajTakNews RaeBareliNews KaviSammelan Kavyanjali

24/08/2026

रायबरेली में नशे के कथित कारोबार के खिलाफ ग्रामीण एकजुट।
एकौनी गांव पहुंचे समाज तक फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय प्रताप सिंह। ग्रामीणों ने दावा किया कि गांव में करीब 25 वर्षों से नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। स्मैक, गांजा, चरस और कथित जहरीली शराब को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।
सवाल सीधा है—नशे के कारोबार पर रोक कब लगेगी और युवाओं का भविष्य कौन बचाएगा?
ग्रामीणों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
VijayPratapSingh UttarPradesh Police ExciseDepartment YouthSafety NewsUpdate

23/08/2026

नशा मुक्त रायबरेली खीरो थाना क्षेत्र का इकौनी गांव बनाएंगे क्या साथ है.......?

Address

Gurubaxganj Raebareli
Raebareli
229122

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vijay Pratap Singh Raebareli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vijay Pratap Singh Raebareli:

Shortcuts

Share

Category