Adv Ajay Kumar

Adv Ajay Kumar you can contact for Legal services in Patna district

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, और दिव्यांग पेंशन) प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर...
20/03/2026

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, और दिव्यांग पेंशन) प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

सरकार के निर्देशानुसार, 31 मार्च, 2026 तक ई-केवाईसी (e-KYC) यानी जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है।

यदि इस समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो लाभार्थियों की पेंशन राज्य स्तर से स्वतः बंद कर दी जाएगी।

यहाँ इस प्रक्रिया, प्रखंडवार स्थिति और समाधान का पूरा विवरण दिया गया है:

⏳ 31 मार्च की डेडलाइन: क्यों है जरूरी?

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को हर साल यह साबित करना होता है कि वे जीवित हैं और योजना के पात्र हैं। इसे 'जीवन प्रमाणीकरण' कहा जाता है।

डिजिटल सत्यापन: अब यह प्रक्रिया बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान या आईरिस स्कैन) के जरिए ई-केवाईसी के रूप में होती है।

पेंशन रुकने का खतरा: जिन लाभार्थियों का डेटा 31 मार्च तक अपडेट नहीं होगा, उनका नाम 'डिफॉल्टर' सूची में चला जाएगा और अगले महीने से बैंक खाते में राशि नहीं आएगी।

📊 वर्तमान स्थिति: 50% से अधिक का केवाईसी लंबित

प्रखंड स्तर पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अभी भी एक बड़ी आबादी इस प्रक्रिया से बाहर है:

कुल चिह्नित लाभुक: 11,159

सत्यापित हो चुके: 5,690

लंबित (Pending): 5,469

🛠️ ई-केवाईसी कहाँ और कैसे कराएं?

बीडीओ आयुष राज आलोक और डेटा ऑपरेटर पिंटू कुमार यादव ने लाभार्थियों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं:

CSC केंद्र (वसुधा केंद्र): अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।

निशुल्क सुविधा: सरकार द्वारा यह सेवा लाभार्थियों के लिए पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

आवश्यक दस्तावेज: लाभार्थी को अपना आधार कार्ड और पेंशन आईडी/पासबुक साथ ले जाना होगा।

बायोमेट्रिक सत्यापन: केंद्र पर अंगूठे का निशान लगाकर 'फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन' किया जाएगा।

📢 प्रशासन की अपील

प्रखंड प्रशासन ने सभी मुखिया और वार्ड सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी पंचायतों में कैंप लगाकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को जागरूक करें।

लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि (31 मार्च) की भीड़ से बचने के लिए आज ही अपना प्रमाणीकरण पूरा करा लें।

26 फरवरी को सात सिमुलेशन स्थलों (पटना समाहरणालय, जेडी वीमेंस कॉलेज एवं जेडी वीमेंस कॉलेज छात्रावास, बिस्कोमान भवन, सिटी ...
25/02/2026

26 फरवरी को सात सिमुलेशन स्थलों (पटना समाहरणालय, जेडी वीमेंस कॉलेज एवं जेडी वीमेंस कॉलेज छात्रावास, बिस्कोमान भवन, सिटी सेन्टर मॉल, जेपी सेतु, गाँधी मैदान एवं आईजीआईएमएस) पर भूकंप-आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, पटना आम जनता से अपील करता है कि पैनिक एकदम न हों। मॉक ड्रिल वास्तविक तौर पर भूकंप की स्थिति बिल्कुल नहीं है बल्कि भूकंप की वास्तविक स्थिति में तंत्र की प्रभावशीलता के परीक्षण के लिए एक पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम है। आम जनता किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, पटना (0612-2210118), 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष, पटना (0612-2219810/ 2219234), डायल 112 या आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205; आपातकालीन सहायता नंबर- 1070) पर किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।



Nitish Kumar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
Bsdma Bihar
National Disaster Management Authority, India

राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दै...
23/02/2026

राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए जिलाधिकारी, पटना द्वारा समाहरणालय में 47 लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की गई। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल/कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं। अधिकारियों को सरकार के दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों एवं उद्देश्यों के अनुरूप जिला प्रशासन, पटना द्वारा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है।
Nitish Kumar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
PIB in Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar

पालीगंज सीओ ने राजस्व कर्मचारी नागेन्द्र कुमार को किया निलंबित, जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्जपालीगंज। पालीगंज अंचल ...
23/01/2026

पालीगंज सीओ ने राजस्व कर्मचारी नागेन्द्र कुमार को किया निलंबित, जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
पालीगंज। पालीगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी नागेन्द्र कुमार को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध पालीगंज थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई पालीगंज के अंचलाधिकारी (सीओ) द्वारा जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला खनिज पदाधिकारी, पटना से जुड़ा हुआ है। खनिज पदाधिकारी द्वारा सरसी मौजा स्थित एक खाता–प्लॉट से संबंधित जांच प्रतिवेदन अंचल कार्यालय से मांगा गया था। इस संबंध में राजस्व कर्मचारी नागेन्द्र कुमार ने एक जांच रिपोर्ट तैयार कर विधिवत रूप से अंचल कार्यालय में जमा की थी, जो वर्तमान में कार्यालय अभिलेखों में संधारित है।
आरोप है कि इसके बावजूद नागेन्द्र कुमार ने उसी जांच के बदले एक अलग एवं जाली जांच रिपोर्ट तैयार की। इस फर्जी रिपोर्ट पर अंचलाधिकारी के हस्ताक्षर कराए गए और अंचल कार्यालय की मुहर लगाकर पत्रांक एवं दिनांक अंकित करते हुए उसे खनिज विकास पदाधिकारी को भेज दिया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त पत्र अंचल कार्यालय के निर्गत पंजी से मेल नहीं खाता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना जिला पदाधिकारी ने जांच के बाद नागेन्द्र कुमार को दोषी पाया और उनके विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ के गठन के साथ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। जिला पदाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पालीगंज सीओ ने संबंधित राजस्व कर्मचारी के खिलाफ पालीगंज थाना में मामला दर्ज कराया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

#पालीगंज
#पालीगंजसीओ
#राजस्वकर्मचारी
#नागेन्द्रकुमार
#निलंबन
#प्राथमिकीदर्ज
#जालसाजी
#फर्जीदस्तावेज
#खनिजविभाग
#पटना
#बिहारसमाचार
#क्राइमन्यूज
#प्रशासनिककार्रवाई
#सरकारीकर्मचारी
#ब्रेकिंगन्यूज

जिला पदाधिकारी, पटना के निदेश पर उप विकास आयुक्त–सह–अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक, पटना द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से स...
19/01/2026

जिला पदाधिकारी, पटना के निदेश पर उप विकास आयुक्त–सह–अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक, पटना द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्यों में लापरवाही, अनियमितता तथा भ्रष्टाचार के आरोप में एक पंचायत रोजगार सेवक के अनुबंध को रद्द कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला प्रशासन, पटना द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति का अक्षरशः अनुसरण किया जाता है। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Nitish Kumar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
PIB in Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar

समाहर्त्ता-सह-जिला पदाधिकारी, पटना के निदेश पर पटना-आरा-सासाराम एनएच-119ए फोरलेन पैकेज-2 परियोजना के भू-अर्जन कार्यों मे...
18/01/2026

समाहर्त्ता-सह-जिला पदाधिकारी, पटना के निदेश पर पटना-आरा-सासाराम एनएच-119ए फोरलेन पैकेज-2 परियोजना के भू-अर्जन कार्यों में तेजी लाने तथा त्वरित गति से मुआवजा वितरण के लिए दानापुर अनुमंडल स्तर से 19 जनवरी से 28 जनवरी, 2026 तक नौबतपुर एवं बिहटा अंचलों के विभिन्न राजस्व ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न विभागों यथा राजस्व एवं भूमि सुधार, एनएचएआई, भू-अर्जन, पथ निर्माण, पुलिस इत्यादि के पदाधिकारियों को कैम्प का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर आपस में समन्वय स्थापित करते हुए इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने का निदेश दिया गया है। हितबद्ध भू-धारियों/रैयतों से अपील है कि कैम्प में भाग लेकर लाभांवित हों।
Nitish Kumar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
PIB in Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
National Highways Authority of India - NHAI
Road Construction Department, Government of Bihar
Patna Police
Bihar Police

Address

New Sipara , Matkhan Road No 9-B Near N. R Public School Sipara
Patna
800020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv Ajay Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category