25/06/2023
दिनांक 24 जून 2023 के सामाजिक संवाद में आदरणीय प्रो(डॉ) जितेन्द्र वर्मा सर् के द्वारा मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में भाग लिया गया ,इसलिए समाज सुधार परिवार बहुत कृतज्ञता वयक्त करता है। सर् ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर हमे मार्गदर्शन किया। समाज सुधार पर उन्होंने बहुत ही सरल, सहज , देशी भाषा का प्रयोग करते हुए युवा मन मस्तिष्क के सारे संशय, अविश्वास, को दूर करने का प्रयास किया।
सबसे अच्छी बात रही जितेंद्र सर् ने एकतरफ़ा संवाद को नकारते हुए, सीधे युवाओं से दो तरफा संवाद स्थापित करने के लिए प्रेरित किया और सुनहरा मौका दिया। जिसमे युवाओं ने बहुत कठिन से कठिन सवाल पूछा और अपना विचार वक्त किया। ------- -- . सर् के मार्गदर्शन का कुछ महत्वपूर्ण हिस्सा बिन्दुवार है, निम्नलिखित है 1. उत्तर भारत मे समाज सुधार जैसे कार्यो में कम दिलचस्पी लिया जाता है,राजनीति और आर्थीक जैसे मुद्दों पर पूरा ध्येयान रहता है, सुधार का काम दक्षिण भारत मे ज्येदातर होता है। 2. दहेज तो कार्यकारी उच्च और निम्नवर्ग के परिवार की समस्या नही है, बल्कि मध्यम वर्ग में बड़ी समस्या है। दहेज़ प्रथा रोकने के लिए लड़की को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना कारगर हथियार है। 3. अंधविश्वास, झाड़ फूक, आदि की वैज्ञानिक चेतना का लोगो मे विकास कर,ख़त्म करना चाहिए, जिसके लिए विज्ञान और प्रोदिगिकि ,चिकित्सा विज्ञान, का बढ़ावा देने चाहिए। 4. समाज सुधार एक धीमि प्रक्रिया है, रातो रात बदलाव सम्भव नही है, उसके लिए विचारों बदलाव जरूरी है, और प्रभावसालि माध्यम जरूरी है, 5.लोगो मे बिना नैतिक विकास, साम्प्रदयिक सद्भावना, और शिक्षा बिना समाज सुधार का मार्ग कठिन है। 6 .समाज मे संवाद होते रहना चाहिए, जिससे सामाजिक दूरिया ख़त्म होगी। ------ 7. इतिहास में सफ़ल समाज सुधारक को अनेकों कठिनाई झेलनी पड़ी है, राजा राम मोहन राय, पेरियार, ज्युतींबाईफुले का जीवन मुस्किल भरा रहा है, यहाँ तक 21 वही सताब्दी में गौरी लंकेश, दावोल्कर आदि समाज सुधारक को अपनी जान गवानी पड़ी है। समाज का विरोध का सामना पड़ सकता है। . अंत मे उन्होंने युवाओं को सामाजिक बदलाव का बड़ी जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि समाज को सिर्फ़ युवा वर्ग ही नही कोई भी वयक्ति इस महान कार्यो को कर सकता है। .जिला समन्यवक श्री चुनचुन यदुवंशी जी और जिला मीडिया कन्वेनर मितलेश कुमार जी के नेतृत्व में सहरसा जिला को इस सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ योगदान करने वाला जिला घोषित किया गया। जिसके लिए दोनो सदस्यों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। ,
. वक्तिगत वर्ग में सिवान जिला के श्री अंशु कुमार को सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले सदस्य की घोषणा किया गया है, अंशु कुमार को भी बहुत बहुत बढ़ाई, इस परिवार के अन्य सदस्यों भी इन तीनो वेक्ति से सिख सकते है।। ; एक बार पुनः जितेंद्र सर का ये परिवार आभार व्यक्त करता है, और विश्वास दिलाता है, की उनके मार्गदर्शन में , बताइए ग़य सारे महत्वपूर्ण दिशा निर्देश का पालन करते हुए अभियान को हम आगे बढ़ाएँगे। -- / .इस संवाद को सफल बनाने में सम्मानित समन्वयको ने बडी भूमिका निभाई है, उन सभी का ये अभियान ऋणी रहेगा,। मॉडरेटर के रूप में अंकित सिद्दार्थ, यूसुम आमीर का धन्यवाद, पूरे कार्यक्रम के संचालन में, मदद करने के लिए इब्राहिम जी,अमन साही, माअमोल , और शमशेर आलाम जी, सहाबुद्दीन जी का विशेष आभार।। 💐💐💐 ✒️..................... समस्त समाज सुधार परिवार