Advocate Netrapal Singh Chauhan

Directions

Advocate Netrapal Singh Chauhan Leading with Integrity, Serving with Justice. Advocate Netrapal Singh Chauhan & Team. Driven by the vision of a stronger society.

Committed to legal reform and community leadership at the District Bar Association, Palwal.

युवा प्रतिभा... देश का गर्व! 🇮🇳⚖️21 साल की उम्र में राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (RJS) परीक्षा क्लियर करके भारत के सबसे कम...
22/09/2026

युवा प्रतिभा... देश का गर्व! 🇮🇳⚖️
21 साल की उम्र में राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (RJS) परीक्षा क्लियर करके भारत के सबसे कम उम्र के जज बने ठाकुर मयंक प्रताप सिंह जी को बहुत-बहुत बधाई!
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि हम सभी कानून से जुड़े लोगों और पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। ईश्वर से आपके उज्ज्वल एवं सफल न्यायिक कार्यकाल की कामना करता हूँ।
— एडवोकेट नेत्रपाल सिंह चौहान

“ज़िंदगी में मुश्किलें कितनी भी आएँ, हौसला कभी कम नहीं होना चाहिए।अभी हम ज़िंदा हैं… तो सपने भी ज़िंदा हैं, उम्मीदें भी ...
20/09/2026

“ज़िंदगी में मुश्किलें कितनी भी आएँ, हौसला कभी कम नहीं होना चाहिए।
अभी हम ज़िंदा हैं… तो सपने भी ज़िंदा हैं, उम्मीदें भी ज़िंदा हैं और जीतने का जज़्बा भी ज़िंदा है।
वक़्त बदलता जरूर है, बस इंसान को अपने हौसले और मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए।
जब तक साँस है, तब तक संघर्ष है… और जब तक संघर्ष है, तब तक सफलता की उम्मीद भी है। ❤️🙏
अभी हम ज़िंदा हैं… और यही सबसे बड़ी बात है।”
Advocate Netrapal Singh Chauhan

#अभीहमजिंदाहैं #हौसला #उम्मीद #संघर्ष #जिंदगी #सकारात्मकसोच #मेहनत #विश्वास

12/09/2026

साथियों, यह अंत नहीं, एक नई शुरुआत है! 🙏🏻
चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, लेकिन इसका मतलब यह हरगिज नहीं है कि हमारी मेहनत, हमारा संघर्ष या जनता की सेवा करने का हमारा संकल्प कमजोर पड़ गया है।
चुनाव सिर्फ एक पड़ाव होता है, हमारी मंजिल तो समाज में बदलाव लाना और हर जरूरतमंद की आवाज बनना है। हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं। आज अगर वक्त हमारे हक में नहीं है, तो याद रखिए—संघर्ष से तपकर ही इंसान निखरता है।
आप सभी साथियों ने जिस तरह दिन-रात एक करके, बिना थके और बिना रुके मेरा साथ दिया है, वह मेरे लिए किसी भी जीत से बढ़कर है। आपका यह निस्वार्थ प्यार, समर्पण और मुझ पर जताया गया भरोसा ही मेरी असली ताकत है। आपके इस कर्ज को मैं कभी चुका नहीं सकता।
एक वकील होने के नाते मैंने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ना सीखा है और राजनीति में भी मेरी यह लड़ाई आगे जारी रहेगी। इस एक हार से निराश होकर बैठने का समय नहीं है, बल्कि अपनी कमियों को समझकर और अधिक मजबूती के साथ वापस खड़े होने का समय है।
हम हारने वालों में से नहीं हैं, हम गिरने के बाद उठकर फिर से लड़ने वालों में से हैं। जनता के सुख-दुख में हम कल भी खड़े थे, आज भी खड़े हैं और कल भी सबसे आगे खड़े मिलेंगे।
अपना सिर ऊंचा रखिए, क्योंकि हमने ईमानदारी की लड़ाई लड़ी है। अपना हौसला और विश्वास बनाए रखिए, संघर्ष का यह रास्ता भले ही लंबा हो, लेकिन मंजिल हमारी ही होगी।
आपका अपना,
एडवोकेट नेत्रपाल चौहान

"संघर्ष और विकास का एक ही नाम – एडवोकेट नेत्रपाल सिंह चौहान! ⚖️🚩आज अपने सम्मानित अधिवक्ता साथियों के साथ मिलकर बार एसोसि...
09/09/2026

"संघर्ष और विकास का एक ही नाम – एडवोकेट नेत्रपाल सिंह चौहान! ⚖️🚩
आज अपने सम्मानित अधिवक्ता साथियों के साथ मिलकर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रचार किया। आपका यही जोश और समर्थन हमारी जीत का आधार बनेगा।
"

08/09/2026

🙏 सप्रेम धन्यवाद! 🙏

आप सभी महानुभावों का सहदय धन्यवाद कि आपने भंडारे में पधारकर प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। आपका यह स्नेह और उपस्थिति सदैव वंदनीय रहेगी।
एडवोकेट नेत्रपाल सिंह चौहान

जय श्री राम / जय हनुमान 🙏आज जिला बार एसोसिएशन, पलवल (DBA Palwal) के चैंबर परिसर में आयोजित विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण...
08/09/2026

जय श्री राम / जय हनुमान 🙏
आज जिला बार एसोसिएशन, पलवल (DBA Palwal) के चैंबर परिसर में आयोजित विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम अत्यंत सादगी, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर पधारे सभी आदरणीय अधिवक्ता साथियों, वरिष्ठ सहयोगियों एवं मित्रों का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति और स्नेह ने इस आयोजन को भव्य और सफल बनाया।
भगवान श्री हनुमान जी महाराज की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
निवेदक:
एडवोकेट नेत्रपाल सिंह चौहान
(प्रत्याशी, अध्यक्ष पद - जिला बार एसोसिएशन, पलवल)

मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सुदसरथ अचर बिहारी। राम सिया राम, सिया राम, जय जय राम। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन। मैंने...
08/09/2026

मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सुदसरथ अचर बिहारी। राम सिया राम, सिया राम, जय जय राम। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन। मैंने भगवान हनुमान से आप सभी के स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना की है।
Advocate Netrapal Singh 🙏🏻

🙏🏻 || जय श्री राम || || जय हनुमान || 🙏🏻आप सभी धर्मप्रेमी Advocate भाइयों - बहनों सहर्ष सूचित किया जाता है कि भगवान श्री ...
07/09/2026

🙏🏻 || जय श्री राम || || जय हनुमान || 🙏🏻
आप सभी धर्मप्रेमी Advocate भाइयों - बहनों सहर्ष सूचित किया जाता है कि भगवान श्री हनुमान जी की कृपा से भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं! कृपया पधारकर प्रसाद ग्रहण करें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
📅 दिनांक: 8 सितम्बर 2026
⏰ पूजा समय: प्रातः 10:00 बजे
🥣 प्रसाद वितरण: दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान: चेम्बर कॉम्प्लेक्स (Chamber Complex), जिला बार एसोसिएशन, पलवल
आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए हर्ष एवं सम्मान का विषय होगी। कृपया पधारकर हमें अनुगृहीत करें।
आयोजक:
नेत्रपाल चौहान (Netrapal Chauhan)
एडवोकेट, डी०बी०ए० पलवल (DBA Palwal)

Address

4 Civil Line
Palwal
121102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Netrapal Singh Chauhan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share