Surendra Kalyana Nokha

Directions Contact the business

Surendra Kalyana Nokha मुझे जाति पाँति में मत ढूँढना !
�
�में एक भारतीय हूं�

चिता से मांस खाने वाली अघोरी गिरफ्तार…चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय कृत्य कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वा...
01/09/2026

चिता से मांस खाने वाली अघोरी गिरफ्तार…

चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय कृत्य कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को थाना जीवाजीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

▪️थाना जीवाजीगंज क्षेत्र अंतर्गत चक्रतीर्थ श्मशान घाट उज्जैन में चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय एवं आपत्तिजनक कृत्य कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है।

🔹घटना का विवरण

दिनांक 30.08.2026 को फरियादी विष्णुनाथ जी महाराज गुरु बम-बम नाथ द्वारा थाना जीवाजीगंज पर रिपोर्ट की गई कि आरोपी काली उर्फ नंदीगिरी शिवविष्णुब्रह्मा निवासी साडूमाता की बावड़ी के आगे , आउटर रिंग रोड , उज्जैन द्वारा चक्रतीर्थ श्मशान घाट , उज्जैन में चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय कृत्य कर उसका वीडियो बनाया गया तथा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर वायरल किया गया।

उक्त कृत्य से मानव शव की अवहेलना होने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की शिकायत पर थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

🔹 त्वरित पुलिस कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी जीवाजीगंज निरीक्षक प्रतीक शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश हेतु तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा प्रयास करते हुए आरोपी काली उर्फ नंदीगिरी शिवविष्णुब्रह्मा को चक्रतीर्थ उज्जैन से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना के संबंध में अपना अपराध स्वीकार किया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

🔹 गिरफ्तार आरोपी

01. काली उर्फ नंदीगिरी शिवविष्णुब्रह्मा हाल मुकाम – साडूमाता की बावड़ी के आगे , आउटर रिंग रोड , उज्जैन

🔹पुलिस की अपील

जिला उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक , भड़काऊ अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री को स्वयं वायरल अथवा शेयर न करें। ऐसी सामग्री संज्ञान में आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

सोशल मीडिया पर आज रोशन सर के हाथ में हजारों राखी देखकर लोग यही पूछ रहे हैं - क्या ये नाटक नहीं है ? क्या ये रीलबाज टीचर ...
29/08/2026

सोशल मीडिया पर आज रोशन सर के हाथ में हजारों राखी देखकर लोग यही पूछ रहे हैं - क्या ये नाटक नहीं है ? क्या ये रीलबाज टीचर वाला ड्रामा नहीं है ?

क्योंकि याद कीजिए जब रोशन आनंद और खान सर का विवाद हुआ था , तब खुद रोशन आनंद बोल रहे थे कि फैजल खान एक रीलबाज टीचर है , पढ़ाई कम दिखावा ज्यादा करता है , बस लोगों को दिखाने के लिए हिंदू त्योहार मनाता है...

और सिर्फ रोशन आनंद ही नहीं , एक बिपिन यादव है जो खुद को टीचर बोलता है , उसका भी इल्जाम था कि खान सर फर्जी टीचर है।

लेकिन आज वही दिखावा खुद रोशन आनंद कर रहे हैं , हाथों में हजारों राखियां , फोटोशूट , रील... तो अब लोग सवाल उठाने लगे हैं।

अगर खान सर का त्योहार मनाना दिखावा था , तो आपका राखी बंधवाना क्या है ?

इसलिए किसी को ट्रोल करने से पहले , किसी पर उंगली उठाने से पहले , अपनी आदत सुधार लो। नफरत की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती , जनता सब देखती है , सब समझती है। 💯

बड़ी खबर       तबाही का काउंटडाउन! 3 दिन में आएगा महाप्रलय , फटेगा 1200 ओलंपिक पूल जितना बड़ा राक्षसनेपाल और चीन ने हिमा...
28/08/2026

बड़ी खबर
तबाही का काउंटडाउन!
3 दिन में आएगा महाप्रलय , फटेगा 1200 ओलंपिक पूल जितना बड़ा राक्षस

नेपाल और चीन ने हिमालयी क्षेत्र में अगले तीन दिनों के दौरान फिर बाढ़ आने की चेतावनी दी है.
मलबे से नदी का रास्ता रुकने के बाद सीमा के दोनों ओर झीलें बन गई हैं और उनका जलस्तर बढ़ रहा है. चीन के मुताबिक , अगले तीन दिनों में करीब 30 लाख घन मीटर पानी यानी लगभग 1,200 ओलंपिक स्विमिंग पूल के बराबर पानी झील में पहुंच सकता है. इससे झील के टूटने और अचानक बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है.

राखी बेशक अपनी बहन से बंधवाओ ,                लेकिन इज्जत सबकी बहनों की करो..❤️🥰 #हैप्पीरक्षाबंधन❤️
28/08/2026

राखी बेशक अपनी बहन से बंधवाओ ,
लेकिन इज्जत सबकी बहनों की करो..❤️🥰

#हैप्पीरक्षाबंधन❤️

यह पुष्पा बिश्नोई है जो आज हनीट्रेप में अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई है। हालांकि यह सामान्य खबर है रोज ऐसी खबरें आप और हम...
27/08/2026

यह पुष्पा बिश्नोई है जो आज हनीट्रेप में अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई है। हालांकि यह सामान्य खबर है रोज ऐसी खबरें आप और हम लोग देखते रहते हैं लेकिन आज इस कार्यवाही के दौरान पुष्पा के चेहरे के हाव-भाव , किसी प्रकार की चिंता नहीं होना , कार्यवाही का कोई डर नहीं यह दर्शाता है की कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनका काम ही समाज में गंदगी फैलाना होता है।

ऐसे लड़कों को टारगेट करना जिनकी या तो शादी नहीं हो रखी है या फिर उनके पास अच्छे पैसे हैं। पुष्पा का काम था कि इंस्टाग्राम पर पहले अच्छी-अच्छी रील अपलोड करके लड़कों को अपने प्रति आकर्षित करना फिर मैसेज करना धीरे-धीरे दोस्ती का का कहकर अपने पास बुलाना और फिर दूसरे साथियों को बुलाकर के मारपीट करना नग्न वीडियो बनाना और बड़े पैसों की डिमांड करना।

अनऑफिशियल यह जानकारी मिली है कि पुष्पा और उसका प्रेमी प्रकाश जाट दोनों ने मिलकर धोरीमना और गुड़ामालानी क्षेत्र के सात से आठ लड़कों से इस तरीके से पैसे ले लिए लेकिन उन्होंने इज्जत के डर के कारण पुलिस में कंप्लेंट नहीं की। और इस बार एक एसी मैकेनिक को निशाना बनाया जिसकी मां सरकारी नौकर है। इसे भी गंभीर बात यह है की पुष्पा अपने पति को छोड़कर के बैठी हैं उसके खिलाफ मामले दर्ज करवा रखे हैं पुष्पा के दो बेटे भी हैं जिनको पढ़ने के लिए बीकानेर भेजा हुआ है।

आज जब पुष्पा और उसके प्रेमी प्रकाश को गिरफ्तार किया गया मीडिया कवरेज के दौरान जब उनके फोटो वीडियो लिए जा रहे थे तब पुष्पा हंस रही थी इससे साफ जाहिर है की पुष्पा को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता जो उसने गलत काम किया है। यह बात सिर्फ पुष्पा की नहीं है पिछले दो-तीन सालों में बाड़मेर बालोतरा और जालौर जिले में ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने या तो नशा तस्करों के साथ मिलकर के या फिर अपने प्रेमियों के साथ मिलकर के कई लड़कों को फसाया है या गलती सिर्फ इन महिलाओं या लड़कियों की नहीं बल्कि उन लोगों की भी है जो उनके जाल में फंस जाते हैं आज जरूरत है ऐसी महिलाओं और लड़कियों से संभल कर रहने की और सोशल मीडिया की इस दुनिया में हकीकत से वाकिफ होने की।

23/08/2026

ये दर्दनाक है 👉

महारष्ट्र में एक ड्राइवर का 19 वर्षीय बेटा उनसे I-Phone लेने कि ज़िद करता है , नहीं दिलाने पर खुद ही किश्त में फ़ोन खरीद लेता है।

फिर आती है किश्त भरने कि बारी , गरीब पिता अपने बेटे से कहता है कि वो किश्त नहीं भर पायेगा इस बात पर दोनों में विवाद पैदा हो जाता है।

बस इतनी से बात पर लड़का नाराज हो जाता है , सुसाइड की धमकी देकर बगल के पहाड़ पर चला जाता है।

माता पिता साथ भागते हैं , उसे मनाने की कोशिश करते हैं , साथ में दूसरे ग्रामीण भी आ जाते हैं , सभी मिलकर किश्त देने का भरोसा दिलाते रहते हैं , लेकिन वह नहीं मानता है।

अंत में पिता बेटे को पहाड़ के कोने से सुरक्षित आगे खींचने की कोशिश करता है और उसी दौरान पैर फिसलने से दोनों नीचे गहरे खाई में गिर जाते हैं।

इसे देखकर सदमे में आकर बेटे की मां भी उसी पहाड़ से कूदकर जान दे देती है।

आज कि लक्ज़री लाइफ स्टाइल को देख नौजवानों में उसे पाने कि चाहत ने उन्हें बिल्कुल अंधा बना दिया है , बाप-माँ कि मज़बूरी भी उन्हें ऐसे में नहीं दिखती है।

सोचिए समझिए अपने माता-पिता किस हालत से आप को सब कुछ देने की कोशिश कर रहे हैं या उनकी हालत नहीं है तो समझिए

वर्तमान सरकार , सरकार समर्थित लोग और मीडिया ने हर आंदोलन को ना केवल नाकाम करने की बल्कि बदनाम करने की भी भरपूर कोशिश की ...
01/08/2026

वर्तमान सरकार , सरकार समर्थित लोग और मीडिया ने हर आंदोलन को ना केवल नाकाम करने की बल्कि बदनाम करने की भी भरपूर कोशिश की है।
इसमें कई ऐंगल दर्शाने की भी कोशिश की गई लेकिन यह प्रयोग आखिर कब तक सफल होते रहेंगे ? इस सरकार के सांसद तक जिस भाषा का उपयोग कर चुके हैं वह भाषा कितनी संवैधानिक और किस प्रकार स्वीकार्य होनी चाहिए‌?

आज विमर्श छिड़ा हुआ है कि ज़ेन–ज़ी की भाषा और कपड़े ठीक नहीं है। पीछे मुड़कर एक बार सिर्फ कंगना रनौत की भाषा एवं कपड़ों पर नज़र डाल कर आ जाइए। बाकी भाजपा आईटी सेल के ट्वीट्स , कमेंट्स , पोस्ट्स और मीडिया की डिबेट्स और नेताओं के स्टेटमेंट्स सुन आइये फिर विचार कीजिए कि यह भाषा किसने देश की दी है ? आज हर व्यक्ति किसी न किसी से लड़ रहा है।

अभीतक तो सत्ता समर्थित लोगों द्वारा चाहे वह नेता हो या मीडिया सारी बातें एक प्रोपगेंडा के तहत चलाई गई है। लेकिन युवा अभी भी सरकार तथा संस्थाओं के भरोसे बैठा है कि उन्हें न्याय मिलेगा मगर इन युवाओं को धोखे में रखा गया , परेशान किया गया तो यकीन कीजिए यह क्या–क्या बदल कर रख सकते हैं उसका अंदाज़ा सिर्फ इस बात से लगाइए कि पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में लड़कियां दिखी।

हर अहंकार को , हर बेलगाम विचार को किसी सत्ता , हथियार और तानाशाही ताकत से कभी नहीं कुचला जा सकता है। बेहतर है कि जो वादे किए हैं सरकार उन्हें निभाये और युवाओं को परेशान करना छोड़ दे तथा अपने नेताओं एवं इस देश की मीडिया पर लगाम लगाए क्योंकि बांग्लादेश , नेपाल बनाने की चुल उनके अंदर मची हुई है बाकी नागरिक तो शांति , समृद्धि, जवाबदेही तथा पारदर्शिता चाहती है।

अगर हर रिश्ते को नकारते ही रहेंगे... तो फिर शादी कब करेंगे ?कम पढ़ा-लिखा है ? — नहीं चाहिए!पगार कम है ? — नहीं चाहिए!गाँ...
15/07/2026

अगर हर रिश्ते को नकारते ही रहेंगे... तो फिर शादी कब करेंगे ?

कम पढ़ा-लिखा है ? — नहीं चाहिए!
पगार कम है ? — नहीं चाहिए!
गाँव में रहता है ? — नहीं चाहिए!
अपना घर नहीं है ? — नहीं चाहिए!
सास-ससुर साथ रहते हैं ? — नहीं चाहिए!
खेती नहीं है ? — नहीं चाहिए!
खेती करता है ? — नहीं चाहिए!
व्यवसाय करता है ? — नहीं चाहिए!
दूर शहर में रहता है ? — नहीं चाहिए!
रंग सांवला है ? — नहीं चाहिए!
बाल झड़ चुके हैं ? — नहीं चाहिए!
कद छोटा है ? — नहीं चाहिए!
बहुत लंबा है? — नहीं चाहिए!
चश्मा है ? — नहीं चाहिए!
उम्र में अंतर है ? — नहीं चाहिए!
इलाका पसंद नहीं ? — नहीं चाहिए!
एक ही नाड़ी है ? — नहीं चाहिए!
मंगल दोष है ? — नहीं चाहिए!
नक्षत्र दोष है ? — नहीं चाहिए!
मैत्री दोष है ? — नहीं चाहिए!

अगर हर बात में “ना” ही कहनी है , तो फिर शादी कब होगी ? परिवार किसके साथ बसाएंगे ? माँ-बाप कब बनेंगे ? सास-ससुर , दादी-नानी कब बनेंगे ?

इतनी सारी बातों पर लड़के को नकारते समय क्या माता-पिता यह बता सकते हैं कि उनकी बेटी में कौन-से खास गुण हैं ?
आज कई लड़कियों को गृहस्थ जीवन की ज़िम्मेदारियों की समझ नहीं होती — न समझौता करना आता है , न परिवार को संभालना। और अगर बेटी पढ़ी-लिखी है , आत्मनिर्भर है , तो उससे बेहतर पढ़ा-लिखा, ऊँचे वेतन वाला , प्रॉपर्टी वाला वर चाहिए — वरना हर रिश्ता ठुकरा दिया जाता है... और उम्र बढ़ती जाती है।

इस सबसे सबसे ज़्यादा नुकसान उन अच्छे स्वभाव और संस्कारी लड़कों का हो रहा है , जिनकी आमदनी कम है।
क्या शादी से पहले ही लड़के के पास सब कुछ होना ज़रूरी है ?
कई लड़के दिल से जीवनसाथी चाहते हैं , पर लड़कियों और उनके परिवारों की “परफेक्ट रिश्ता” वाली परिभाषा में वो फिट नहीं बैठते।

क्या यह ज़रूरी नहीं कि हम लड़के की कमाई नहीं , बल्कि उसके हुनर और मेहनत पर भरोसा करें ?
लड़कों को भी अपने सपने पूरे करने , आगे बढ़ने के लिए आत्मबल और साथ चाहिए — वो कौन देगा ?

आजकल शादी , लड़की और लड़के से ज़्यादा उनके माँ-बाप और रिश्तेदारों के लिए “स्टेटस सिंबल” बन गई है।
"मेरा दामाद डॉक्टर है , इंजीनियर है , लाखों का पैकेज है..." — यही दिखाने की होड़ मची है।

लेकिन अगर सभी ऐसी ही अपेक्षाएं रखेंगे , तो बाकी साधारण लेकिन अच्छे लड़कों का क्या होगा ? उनकी शादी कैसे होगी ?

जिस दिन से शादी में इंसान से ज़्यादा डिग्री , पैसा , प्रॉपर्टी को महत्व मिलने लगा , उसी दिन से रिश्तों में कलह , तलाक और असंतोष भी बढ़ने लगा।

शादी में भौतिक सुख से ज़्यादा ज़रूरत होती है मानसिक सहारे की , समझदारी की , और एक-दूसरे को स्वीकारने की।

माता-पिता अपने बच्चों की खुशी ज़रूर चाहें , लेकिन उनके बढ़ते हुए उम्र और बीतते समय का भी ध्यान रखें।
कहीं तो रुकना होगा , कहीं तो समझौता करना होगा , क्योंकि अपेक्षाएं कभी पूरी नहीं होतीं — वे सिर्फ बढ़ती जाती हैं।
यही जीवन का कटु सत्य है ।

जिनको इस में जोड़ना है कुछ , बताने की कोशिश करें।

Address

Nokha
334802

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Surendra Kalyana Nokha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Surendra Kalyana Nokha:

Shortcuts

Share