NCR Real Estate Property

NCR Real Estate Property Auriel TownE
Where Luxury meets Lifestyle...
Auriel Towne Noida Extension is new project launched by NCR Group offering residential and commercial property

NCR Group launch a New Residential and Commercial Project NCR Auriel-towne located at Noida Extension. NCR Auriel-towne Offers 1/3 BHK Luxury Apartments with Affordable sizes and prices. NCR Auriel-towne is one of the best residential Project coming up here. Each flat being facilitated with study room makes it a perfect choice for singular families. NCR Olympia few km distances to various places o

f the city is one of the best advantages of this project as it offers 12 km distance from Airport, 0.5 km from Metro Station, 7 km from Railway Station and from Sector-18 market. NCR Group invites home seekers & investors to add a new viewpoint in their life. Live it from a new viewpoint. And live a really new life. At NCR Auriel-towne apartments, passion for excellence and an eye to details have combined together to give a home that truly establishes a new benchmark in comfort and style. Be the initial to practice its taste and fill each moment of your life with a feeling of boundless happiness.

02/01/2014

नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर)

नाइट फ्रैंक ने एनसीआर में नोएडा एक्सटेंशन और द्वारका एक्सप्रेसवे में इनवेस्टमेंट की सलाह दी है। कंसल्टेंसी फर्म की कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि इन लोकेशंस पर प्रॉपर्टी की कीमत साढ़े चार साल में दोगुनी हो सकती है। कुशमैन एंड वेकफील्ड का कहना है कि एनसीआर में गोल्फ कोर्स रोड पर रियल एस्टेट में इनवेस्टमेंट करके अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है।

02/01/2014

4 साल में पैसा डबल कर देगी मेट्रो शहरों की प्रॉपर्टी!

14

Home-Loan
प्रॉपर्टी लेना फायदे का सौदा होगा अबके बरस
ईटी | Jan 1, 2014, 01.42PM IST
प्रीति कुलकर्णी, मुंबई
कई इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए साल में रियल एस्टेट इनवेस्टर्स को अच्छा फायदा हो सकता है। कुशमैन एंड वेकफील्ड के एग्जिक्यूटिव मैनेजिंग डायरेक्टर संजय दत्त का कहना है कि प्रॉपर्टी मार्केट में पैसा लगाने का अभी सही वक्त है। अगर आपको सही कीमत पर प्रॉपर्टी मिल रही है, तो नए साल में जनवरी से मानसून के बीच इसमें इनवेस्टमेंट करना चाहिए।

कुछ एक्सपर्ट्स लोकसभा चुनाव से पहले रियल एस्टेट मार्केट में इनवेस्टमेंट की सलाह दे रहे हैं। अगर आपके पास काफी समय से कैश पड़ा हुआ है और प्रॉपर्टी मार्केट पर भरोसा है, तो यह लोकेशन चुनने का सही वक्त है।

प्रॉपर्टी एडवाइजर्स का कहना है कि मेट्रो शहरों में इनवेस्टमेंट सबसे अच्छा रहेगा। रियल एस्टेट डिवेलपर्स एसोसिएशन क्रेडाई के चेयरमैन ललित जैन का कहना है कि हमें मेट्रो शहरों में घरों के दाम बढ़ने की उम्मीद है। इन शहरों में लोगों को नए रोजगार के मौके मिलते हैं, इसलिए यहां प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ती है। किसी शहर में घर खरीदने से पहले उसकी खूबियों का पता लगाइए। ऐसी जगह पर रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट अच्छा नहीं होता, जहां का इंफ्रास्ट्रक्चर खराब है। बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर वाली लोकेशन की प्रॉपर्टी की वैल्यू में हमेशा बढ़ोतरी होती है।

02/01/2014

कई बार लोग अपने पुराने मकान या फ्लैट को बेच कर नया मकान या फ्लैट लेने की योजना बनाते हैं। जहां लोगों को पुराने मकानों के लिए खरीदार आसानी से नहीं मिल पाते हैं वहीं नए मकान की कीमत भी कहीं अधिक होती है जिसे खरीदने के लिए पुराने मकान को बेच कर मिली रकम के अलावा अपने पास से भी पैसा लगाना पड़ता है।

इस विक्रय तथा खरीद की कार्रवाई में आने वाले अन्य शुल्क या टैक्स आदि भी पहले से स्पष्ट नहीं होते हैं। ऐसे में लोग पुराना मकान बेच कर नया खरीदने की प्रक्रिया में उलझ कर रह जाते हैं और कई तो यह योजना ही रद्द कर देते हैं परंतु बैंक ऐसे लोगों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं यदि उन्होंने अपने द्वारा नए मकान का चुनाव कर लिया हो तथा पुराने मकान को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी हो।

यदि व्यक्ति ऐसी सम्पत्ति का चुनाव करता है जो अभी निर्माणाधीन हो तो उसकी कीमत निश्चित अंतराल में किस्तों में अदा करनी होती है जिससे उसे पैसे जमा करने के लिए समय मिल जाता है। ऐसे में व्यक्ति को लेन-देन को अपनी जरूरत तथा क्षमता के हिसाब से तय करना चाहिए। यदि वह पुराना मकान बेचने के लिए किसी ब्रोकर या बैंक की सहायता ले तो इस प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकती है।

यदि वह नई सम्पत्ति खरीदने के लिए पेशगी की रकम का इंतजाम खुद करने की सोचता है तो इसके लिए वह बैंक से बातचीत करके विशेष रियायतों पर लोन ले सकता है जिसे मकान बिकते ही वह बैंक को लौटा सकता है। इस तरह से उसे बैंक से अच्छा सौदा मिल सकता है और उसे लोन पर ब्याज भी कम देना होगा। इस तरह से उसे अपने मकान का सौदा जल्दबाजी में भी नहीं करना होगा और उसे उसकी कीमत में किसी तरह का नुक्सान भी नहीं होगा।

यह भी सुनिश्चित बनाना चाहिए कि विक्रय तथा खरीद दोनों लेन-देन का पंजीकरण हो जिस पर सही-सही पंजीकरण शुल्क तथा स्टैम्प ड्यूटी अदा की जाए।यूनिसिपैलिटी को टैक्स भी अदा करने होंगे। सम्पत्ति बेचने पर कैपिटल गेन टैक्स भी लागू होगा इसलिए पुरानी सम्पत्ति बेच कर नई खरीदने की प्रक्रिया में होने वाले सभी खर्चों पर गौर करना होगा और पहले ही सोच लेना होगा कि उनके लिए कहां से तथा कैसे बंदोबस्त किया जाएगा। बैंक की सहायता से इन दोनों प्रक्रियाओं को सहजतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।

02/01/2014

[-] Text [+]
वसीयत किसी भी व्यक्ति की चल-अचल सम्पत्ति के बंटवारे संबंधी एक बेहद महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है जिसमें वसीयत करने वाला अपनी मौत के बाद जायदाद के बंटवारे के बारे में विस्तार से वर्णन करता है। इसमें सारी चल-अचल सम्पत्ति के बारे में ब्यौरा लिखा होता है। सम्पत्ति के अधिकार को पुख्ता करने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

वसीयत केवल सम्पत्ति का अधिकार ही प्रदान नहीं करती, इससे कई तरह के टैक्स के फायदे भी उठाए जा सकते हैं। वसीयत के जरिए सम्पत्ति को ट्रांसफर करने के बाद एक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल की जा सकती है। भारत में वसीयती उत्तराधिकार इंडियन सक्सैशन एक्ट 1925 के तहत आता है। इस कानून के छठे भाग में वसीयती उत्तराधिकार के संबंध में जरूरी नियम दिए गए हैं जो हिन्दू, बौद्ध, सिख तथा जैन धर्म वालों पर लागू होते हैं। कानून की नजर नजर में वसीयत को मान्य बनाने के लिए जरूरी है कि इनका पालन किया जाए।

कौन कर सकता है वसीयत?
एक व्यक्ति अपनी सम्पत्ति को अपनी इच्छा से विभाजित करने के लिए स्वतंत्र है यदि वह प्रचलित एवं लागू कानूनों तथा देश के नियम-कानूनों के विरुद्ध नहीं है। साथ ही उसे बालिग यानी 18 साल से अधिक उम्र का होना चाहिए तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए जो अपनी इच्छा तथा विवेक से फैसले लेने के काबिल हो।

कैसे बनाएं वसीयत?
पहला कदम : आपकी वसीयत एक सादे कागज पर साफ-साफ लेखनी में लिखी या टाइप्ड होनी चाहिए।

दूसरा कदम : वसीयत बनाने के बाद दो गवाहों के समक्ष हस्ताक्षर करें। गवाह भी अपना पूरा नाम और पता लिख कर हस्ताक्षर करें। ध्यान रखें कि गवाह की उम्र वसीयत करने वाले से कम होनी चाहिए।

तीसरा कदम : अपनी वसीयत में लिखें कि मैं अपने होशोहवास में, पूरी तरह से स्वस्थ मानसिक अवस्था में वसीयत कर रहा हूं। इसमें आप अपनी शैक्षणिक योग्यता का जिक्र जरूर करें।

चौथा कदम : आप अपनी वसीयत में जरूर लिखें कि इस तारीख से पहले की कोई भी वसीयत मान्य नहीं है। वसीयत का एक एग्जीक्यूटर (मृत्यु पश्चात सम्पत्ति बांटने वाला) होना चाहिए।

पांचवां कदम : वसीयत के हर पृष्ठ पर संख्या डाल कर हस्ताक्षर करें। अंत में कुल पृष्ठों की संख्या लिखें। कहीं करैक्शन की गई हो तो वहां भी हस्ताक्षर जरूर करें।

लाभ पाने वालों को पता होना चाहिए। एक विकल्प अपने वकील के पास वसीयत की कॉपी रखने का भी हो सकता है।

सम्पत्ति का विभाजन
यदि वसीयत करने वाला व्यक्ति अपनी सम्पत्ति को एक से अधिक लोगों में विभाजित करना चाहता है तो उसे हर हिस्सेदार के हिस्से की प्रकृति तथा मात्रा की साफ-साफ व्याख्या करनी चाहिए। हर हिस्सेदार के हिस्से को स्पष्ट कर देने से हिस्सा पाने वालों को भविष्य में पार्टीशन डीड करते समय स्टैम्प ड्यूटी पर बचत होगी।

ध्यान रखने वाली खास बातें
1 वसीयत की भाषा स्पष्ट और सरल हो।

2 वसीयत पूरी हो जाने के बाद यदि आपको कुछ और याद आने लगा हो तो उसे अलग से लिखकर वसीयत में जोड़ा जा सकता है। इसे पूरक कहते हैं। यदि एक ही चीज कई लोगों को देनी है तो उसकी कीमत न लिख कर उसका प्रतिशत लिखें।

3 इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि वसीयत लिखने में बहुत ज्यादा करैक्शन हो गई हों तो इसकी नई कॉपी बनाना ही मुनासिब होगा। अगर वसीयत में किसी तरह के ट्रस्ट के बनाए जाने की बात हो तो उस ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

4 आप चाहें तो वसीयत की वीडियोग्राफी भी करा सकते हैं। इसमें हर बात साफ-साफ बोल कर और दस्तावेज दिखा कर रिकार्डिंग की जानी चाहिए।

वसीयत का पंजीकरण
इंडियन स्टैम्प एक्ट, 1899 के तहत वसीयत के पंजीकरण पर कोई स्टैम्प ड्यूटी अदा नहीं करनी पड़ती है। यानी कि वसीयत का पंजीकरण किसी सादे कागज पर भी करवाया जा सकता है। इंडियन स्टैम्प एक्ट, 1899 के तहत वैसे तो वसीयत का पंजीकरण करवाना भी लाजमी नहीं है यानी कि सही ढंग से की गई गैर-पंजीकृत वसीयत भी कानूनी रूप से मान्य होती है। फिर भी अच्छा होगा कि अपने जीते-जी वसीयत को पंजीकृत करवा लिया जाए।

02/01/2014

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के फ्लैट खरीदारों का एक और साल अपने आशियाने के इंतजार में निकल गया। विवादों से उबरने के बाद यहां फ्लैटों का निर्माण शुरू तो हो चुका है, लेकिन एकाध को छोड़कर बाकी का पजेशन 2015 से पहले नजर नहीं आ रहा। जबकि लॉन्चिंग के समय फ्लैट की कीमत करीब 1800 रुपये प्रति वर्ग फुट से शुरू हुई थी, जो अब 3500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई है।
2009 में नोएडा एक्सटेंशन की शुरुआत हुई थी। उस समय फ्लैटों की बुकिंग कराने वालों को 2013 के अंत तक पजेशन देने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन जमीनी विवाद चलते करीब डेढ़ साल तक निर्माण कार्य रुका रहा। मुआवजा और आवासीय भूखंड की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, जिससे युद्ध स्तर पर चल रहा निर्माण कार्य ठप पड़ गया। कोर्ट के आदेश पर प्राधिकरण और किसानों के बीच सहमति बनी और फिर से निर्माण कार्य शुरू हुआ। 2012 मध्य से फिर नोएडा एक्सटेंशन में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी।
विवाद भले ही डेढ़ साल का रहा हो, लेकिन इसने नोएडा एक्सटेंशन को काफी पीछे धकेल दिया। 2013 तक लोग अपने फ्लैटों में रहने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अभी लगभग एक साल और इंतजार करना होगा। कुछ बिल्डर तो ऐसे हैं, जो 2015 तक पजेशन दे पाएंगे।
फ्लैट खरीदारों को पजेशन में देरी के अलावा कई और मुद्दों पर झुकना पड़ा।
प्राधिकरण ने एफएआर को 2.75 से बढ़ाकर 3.50 कर दिया गया। एफएआर बढ़ने के बाद अधिक फ्लैट बनाने के चक्कर में फ्लैट खरीदारों को पजेशन पाने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

02/01/2014

ग्रेटर नोएडा। जो लोग ग्रेटर नोएडा में प्लाट लेना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पूरा करने जा रहा है। प्राधिकरण जनवरी में प्लॉटों और फ्लैटों की योजना ला रहा है।
इसमें करीब चार सौ प्लॉट और एक हजार फ्लैट शामिल होंगे।
प्राधिकरण ने काफी समय से रिहायशी प्लॉटों की योजना नहीं निकाली है। अब वह जो योजना जा रहा है, उसमें प्लॉट और फ्लैट किसी एक सेक्टर में नहीं, बल्कि विभिन्न सेक्टरों में होंगे। प्राधिकरण के डीसीईओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने किस्तें जमा नहीं की हैं या फिर किसी अन्य वजह से प्राधिकरण ने उनके प्लॉट या फ्लैट रद्द कर दिए हैं। उसने ऐसे फ्लैट और प्लॉटों की सूची तैयार कर ली है। अब वे ही प्लॉट व फ्लैट आवेदन मांगकर ड्रॉ द्वारा लोगों को दिए जाएंगे। मानवेंद्र सिंह ने बताया कि संभवत: 15 जनवरी तक योजना निकाल दी जाएगी।
ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के दाम 60 हजार रुपये होंगे कम
नोएडा। प्राधिकरण ने सेक्टर-73 के निवासियों को राहत देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक फ्लैटों की कीमत में 60 हजार रुपये की कमी की जाएगी। सोमवार को ईडब्ल्यूएस आवंटियों ने प्राधिकरण के डीसीईओ अखिलेश सिंह से मुलाकात की। डीसीईओ ने इन आवंटियों को 60 हजार रुपये कम करने का आश्वासन दिया है। 2006-07 की इस योजना के तहत कुल 1235 आवंटियों को फ्लैट मिले हैं। जिस समय योजना निकाली गई थी, उस समय कीमत 2.50 लाख रुपयेथी, मगर आवंटन और निर्माण की मौजूदा दरों के हिसाब से भूतल पर फ्लैट की कीमत में 3.19 लाख, प्रथम तल पर 2.90, द्वितीय तल पर 2.52 और तृतीय तल पर 2.23 लाख रुपये का इजाफा हो गया है।

02/01/2014
28/12/2013
28/12/2013

NCR GROUP
----------------------------------------------------------------------
Completed several projects in Shalimar Garden, Dilshad Garden, DLF, Roorkee, Rajender Nagar, Vaishali, Kaushambi, Dehradun, Udaipur and Saharanpur.
The group has successfully completed and delivered thousands of flats/floors.
The group has completed and delivered more than 11 group housing projects in Delhi NCR, Dehradun, Rajasthan. Around 1500 families are settled there happily.
NCR Residency - GMS Road, Dehradun, NCR Paradise - Turner Road, Dehradun, NCR Silver Rock Apartment - Curzon Road, Dehradun, Green-View Residency - Sahastradhara Road, Dehradun, Green-View Apartments - Sahastradhara Road, Dehradun, Arihant Plaza - Nathdwara, Udaipur, Royal Legacy - Vasundhara, Ghaziabad, Royal Park - Vaishali, Ghaziabad, Park Sapphire - Vaishali, Ghaziabad
Completed Three Star hotel “Silver Rock” on Mall Road, Mussoorie and a hundred room hotel under construction in Nathdwara, Rajasthan.
The group has also completed low- rise independent floors in Shalimar Garden, Dilshad Garden, DLF, Roorkee, Rajender Nagar, Vaishali, Kaushambi and Indirapuram.
The group also joined hands with various reputed builders to accomplish mega housing projects. These ventures were Govt and Non-Govt.
Coming up with a new group housing project in Dehradun.
200 flats of “Green View Heights” in Rajnagar Extension are almost ready, as the construction of the flats is in full swing.
Needless to say, people will able to take possession of the flats within a year.

28/12/2013

Interested in NCR peoperty Deals

Contact US:
Real Estate NCR
9871390182

Address

Noida Extention
Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NCR Real Estate Property posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NCR Real Estate Property:

Share

Category