23/01/2024
शिवराष्ट्र की ओर से
_________|_________
_________|_________
_________|_________
सर्वे भवन्तु सुखिन :
____________________
सर्वे भवन्तु सुखिन: – ये केवल एक कहने भर की बात नहीं है ...
यदि आपसे जुड़े लोग सुखी होते हैं तो आप भी सुखी रहते हैं...
इसलिए लोगों को कुछ सिखा कर बदलने का प्रयास बंद कीजिए और स्वयं को आज से सुखी रखिए ... अच्छा खाओ , अच्छा पहनो , अच्छा पियो और अच्छी नींद लो...
बहुत ही दुर्लभ क्षण है ये जब बहुतायत हिंदू लोग अचानक से सुखी हो गए हैं ... यदि मेरी बात मानें तो ये सुख याद रखें – हो सके तो इस पोस्ट को प्रिंट करवा लें और बेडरूम की दीवार पर टांग लें...
ये सुख याद रखें, इस सुख का क्षण याद रखें , इस पल की समृद्धि को मन में बसा लें और याद रखें कि यही सुख यदि आपने अपने ज़हन में रखा तो आपका जीवन उत्तरोत्तर सुख की ओर बढ़ता चला जायेगा ।
छोड़िए उन बुरी आदतों को जो आपको गांधी जैसा आत्मपीड़क बनाती हैं .. और उसके स्थान पर एक मालिक जैसा , एक स्वामी जैसा अनुभव करें ... सुख का अनुभव करें , अभी करें – वर्तमान में और इसी सुख को बढ़ाने में प्रयासरत हों।
ऐसा ना हो कि कल को फिर किसी दो कौड़ी के सोशल मीडिया प्रपंच में फंस कर आप अपने इस सुख को ही नष्ट कर लें...
आप संसार के एकमात्र ऐसे सिस्टम से आते हैं – जो कहता है कि ईश्वर रस है !
इसलिए रसमय रहें, ईश्वरमय रहें , सुखी रहें
शिवराष्ट्र कैलाश की ओर से आप सभी को मंगलकामनाएं !
नमः परमशिवाय
शिवराष्ट्र टीम