Chenaram Choudhary

Chenaram Choudhary "जिन्हें पता होता है की वो सही रास्तों पर चल रहे है, उन्हें किसी की परवाह नहीं होती II"
⚖️ ���

Heartiest wishes to our bank colleague, Bajrang Ji, for his new role and new journey.May your new assignment bring you g...
10/08/2026

Heartiest wishes to our bank colleague, Bajrang Ji, for his new role and new journey.
May your new assignment bring you great success, growth, and happiness. Wishing you a bright and prosperous future and continued achievements in your career.
Best wishes for your new beginning! 🌟

02/08/2026
31/07/2026
25/07/2026

“डॉक्टर , एक बात बताइए… MRI ज़्यादा अच्छी होती है या CT Scan? “कई मरीज मुझसे कहते हैं
कि
डॉक्टर, आप सीधे MRI ही लिख दीजिए।”

कुछ लोगों को लगता है कि MRI मंहगा है तो सबसे अच्छा टेस्ट है

लोग कहते हैं, “CT Scan करा लेते हैं, उसमें सब कुछ पता चल जाता है।”

और कुछ लोग तो X-ray को इतनी छोटी जाँच समझते हैं कि उन्हें लगता है इससे कुछ पता ही नहीं चलता।

अकसर लोगों में बहुत कन्फ्यूज़न रहता है
और कई बार इधर से उधर परेशान होकर भटकते रहते हैं

सच तो यह है कि मेडिकल जाँचें मोबाइल फोन की तरह नहीं होतीं कि जो सबसे महंगी हो, वही सबसे अच्छी हो।

हर जाँच का अपना अलग काम है।

जिस तरह ताला खोलने के लिए सही चाबी चाहिए, उसी तरह बीमारी पकड़ने के लिए सही जाँच चाहिए। गलत चाबी से ताला नहीं खुलेगा, चाहे वह कितनी भी महंगी क्यों न हो।

तो आइए, आज बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि
X-ray,
CT Scan,
MRI,
Ultrasound,
Mammography,
PET Scan और
Bone Density Test
में
क्या फर्क है, इन्हें कब कराया जाता है और कब इनकी जरूरत नहीं होती।

सबसे पहले एक बात समझ लीजिए…

कोई भी डॉक्टर सिर्फ जाँच देखकर इलाज नहीं करता।
सबसे पहले वह आपकी पूरी कहानी सुनता है, फिर जांच करता है और उसके बाद तय करता है कि जाँच की जरूरत है भी या नहीं।

याद रखिए…

हर दर्द का इलाज MRI नहीं है… और हर बीमारी CT Scan से नहीं पकड़ी जाती।

तो चलिए एक एक करके कुछ रेडियोलोजी की जाँच को समझते हैं

1. X-ray

अगर हड्डियों की बात हो, तो आज भी X-ray सबसे भरोसेमंद और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली जाँच है।
ये एक basic टेस्ट है
एक तरह से पहली सीढ़ी है टेस्ट की हड्डियों की चोट में और भी कई बीमारियों में

कब कराया जाता है?

* हड्डी टूटने का शक हो।
* जोड़ अपनी जगह से निकल गया हो।
* छाती की जाँच करनी हो।
* दांतों की समस्या हो।
* गठिया या हड्डियों की कुछ बीमारियों में।

फायदे

* कुछ ही मिनटों में हो जाता है।
* खर्च कम होता है।
* लगभग हर अस्पताल में उपलब्ध है।
* हड्डियों की तस्वीर बहुत अच्छी देता है।

नुकसान

इसमें थोड़ी मात्रा में Radiation होती है।

लेकिन एक-दो X-ray से डरने की जरूरत नहीं होती।

हाँ, बिना जरूरत बार-बार X-ray करवाना ठीक नहीं है।

कब सावधानी रखें?

अगर महिला गर्भवती है या गर्भ ठहरने की संभावना है, तो डॉक्टर को पहले जरूर बताएं।

1. CT Scan

अगर शरीर के अंदर जल्दी और विस्तार से देखना हो, खासकर किसी Emergency में, तो CT Scan बहुत उपयोगी होता है।

कब कराया जाता है?

* सिर पर चोट लगी हो।
* Brain में bleeding का शक हो।
* Accident के बाद अंदरूनी चोट देखने के लिए।
* फेफड़ों की बीमारी।
* पेट के अंदर की समस्या।
* कई तरह के Cancer की जाँच में।

फायदे

* बहुत जल्दी हो जाता है।
* अंदरूनी चोट साफ दिखाई देती है।
* Emergency में मरीज की जान बचाने में बड़ी भूमिका निभाता है।

नुकसान

इसमें X-ray से ज्यादा Radiation होती है।

कई बार Contrast Injection देना पड़ता है, जिससे कुछ लोगों को Allergy हो सकती है। Kidney की बीमारी वाले मरीजों में भी डॉक्टर विशेष सावधानी रखते हैं।

कब नहीं कराया जाता?
गर्भावस्था में, जब तक बहुत जरूरी न हो।

1. MRI

अगर शरीर के अंदर की नसें, Disc, Ligament, Brain या Spine देखनी हो, तो MRI सबसे बेहतर जाँचों में से एक है।

सबसे अच्छी बात…

MRI में Radiation बिल्कुल नहीं होती।

कब कराया जाता है?

* कमर या गर्दन का दर्द।
* Slip Disc।
* Brain की बीमारी।
* Ligament की चोट।
* घुटने, कंधे या अन्य जोड़ों की समस्या।
* Tumor की जाँच।
और भी कई बीमारियों में

फायदे

* Soft Tissue की बहुत साफ तस्वीर मिलती है।
* Radiation नहीं होती।

नुकसान

* खर्च ज्यादा होता है।
* 20 से 45 मिनट तक लग सकते हैं।
* मशीन के अंदर लेटना पड़ता है।
* कुछ लोगों को घबराहट महसूस होती है।

कब नहीं कराया जाता?

अगर शरीर में कुछ प्रकार का Pacemaker या Metal Implant लगा हो, तो MRI करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

1. Ultrasound

अगर आपको लगता है कि Ultrasound सिर्फ Pregnancy में होता है, तो यह पूरी तरह सही नहीं है।

इसका उपयोग शरीर की कई बीमारियों में किया जाता है।

कब कराया जाता है?

* Pregnancy
* पेट दर्द
* Gall Bladder में पथरी
* Kidney
* Liver
* Thyroid
* महिलाओं की कई बीमारियों में
और भी कई बीमारियों में

फायदे

* Radiation बिल्कुल नहीं होती।
* दर्द नहीं होता।
* पूरी तरह सुरक्षित है।

नुकसान

हर बीमारी इसमें नहीं दिखाई देती।

अगर पेट में ज्यादा गैस हो या शरीर बहुत भारी हो, तो तस्वीर साफ नहीं आ पाती।

1. Mammography

यह Breast की विशेष X-ray जाँच है।

कब करानी चाहिए?

* Breast में गांठ महसूस हो।
* Breast Cancer की Screening के लिए।
* डॉक्टर सलाह दें।

ये जांच बहुत सी महिलाओं की जान बचा चुकी है क्योंकि इससे Cancer शुरुआती अवस्था में पकड़ में आ सकता है।

1. Bone Density Test (DEXA Scan)

यह बताता है कि आपकी हड्डियाँ कितनी मजबूत हैं।

कब कराया जाता है?

* Menopause के बाद।
* बार-बार हड्डी टूटने पर।
* Osteoporosis का शक हो।

कमजोर हड्डियों का समय रहते पता चल जाए, तो भविष्य में बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।

1. PET Scan

यह सामान्य लोगों की रोज़मर्रा की जाँच नहीं है।

इसका उपयोग मुख्य रूप से Cancer में किया जाता है।

इससे डॉक्टर यह देख पाते हैं कि बीमारी शरीर में कहाँ-कहाँ तक फैली है और इलाज कितना असर कर रहा है।

कुछ बड़े मिथक… और उनकी सच्चाई

❌ मिथक/Myth

MRI सबसे अच्छी जाँच है, इसलिए हर बीमारी में यही करानी चाहिए।

✅ सच्चाई

नहीं। MRI तभी सबसे अच्छी है, जब उसकी जरूरत हो।

❌ मिथक/Myth

CT Scan और MRI एक ही चीज़ हैं।

✅ सच्चाई

दोनों बिल्कुल अलग जाँचें हैं और दोनों का उपयोग अलग-अलग बीमारियों में होता है।

❌ मिथक/Myth

X-ray पुरानी तकनीक है, अब इसका कोई महत्व नहीं।

✅ सच्चाई

आज भी हड्डी टूटने की पहली और सबसे जरूरी जाँच X-ray ही है।

❌ मिथक/Myth

Radiation वाली हर जाँच खतरनाक होती है।

✅ सच्चाई

जरूरत पड़ने पर की गई X-ray या CT Scan का फायदा उसके जोखिम से कहीं ज्यादा होता है।

❌ मिथक/Myth

जितनी महंगी जाँच, उतनी अच्छी।

✅ सच्चाई

नहीं।

सही जाँच वही है जो आपकी बीमारी के लिए सही हो।

आखिर में आपको नीचे लिखी बातें याद रखना है

-मेडिकल जाँचें बीमारी ढूंढ़ने का एक साधन हैं, इलाज नहीं।

-सबसे जरूरी चीज़ आज भी डॉक्टर का अनुभव, आपकी पूरी कहानी और सही जांच का मिश्रण है।

-इसलिए अगली बार अगर डॉक्टर आपको सिर्फ X-ray लिखें, तो यह मत सोचिए कि उन्होंने कोई “छोटी” जाँच लिखी है।

-और अगर MRI नहीं लिखी, तो इसका मतलब यह नहीं कि इलाज अधूरा है।

-याद रखिए… बीमारी का इलाज महंगी जाँच से नहीं, सही जाँच से शुरू होता है।

-और सबसे अच्छा डॉक्टर वह नहीं है जो सबसे ज्यादा टेस्ट लिखे, बल्कि वह है जो कम से कम जरूरी जाँचों
से सही बीमारी पकड़ ले।
Thanks

24/07/2026

Address

Mundwa
341026

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chenaram Choudhary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chenaram Choudhary:

Shortcuts

Share