15/08/2026
आज का दिन सिर्फ तिरंगा फहराने और जश्न मनाने का दिन नहीं है, बल्कि उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
एक अधिवक्ता के रूप में मेरा विश्वास है कि संविधान का सम्मान करना, न्याय के लिए खड़ा होना और नागरिकों के अधिकारों की आवाज़ बनना भी देश की सेवा है।
आज़ादी हमें मिली है, लेकिन इसे मजबूत बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳
जय हिंद। वंदे मातरम्।
#स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #जयहिंदी #संविधान #न्याय