03/04/2022
नवरात्रि हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसे पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। ख़ासतौर पर चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि का अपना विशेष महत्त्व है क्योंकि इसी से हिन्दू नव वर्ष का आरम्भ होता है। चैत्र भारतीय और सौर राष्ट्रीय पंचांग के अनुसार वर्ष का पहला महीना है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होकर नवमी तिथि तक चलता है। भारतीय कैलेंडर के अनुसार हिंदू नव वर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा के साथ प्रारंभ होता है और पूरे देश में इसे अलग-अलग रूपों में जैसे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और संपूर्ण देश में नवरात्रि या नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। इसे नवसंवत्सर कहते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि चैत्र के महीने के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि या प्रतिपदा को सृष्टि का आरंभ हुआ था इसीलिए हिन्दुओं का नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शरू होता है और हिन्दी महीने की शुरूआत इसी दिन से होती है। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभ मौके पर अपने परिजनों, रिश्तेदारों व शुभचितंकों के साथ नवरात्रि की बधाई, नवरात्रि कोट्स, नवरात्रि स्टेटस और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।