08/08/2026
⚖️ एक नई जिम्मेदारी, एक नया अवसर 🇮🇳
मुझे इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट, लंदन द्वारा विशिष्ट सदस्य के रूप में सदस्यता प्रदान किए जाने पर इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अदिश सी. अग्रवाल जी से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
डॉ. अदिश सी. अग्रवाल जी भारतीय विधि जगत के अत्यंत प्रतिष्ठित एवं अनुभवी विधिवेत्ता हैं। वे ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष, दिल्ली बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष, हरियाणा सरकार के पूर्व वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु सरकार के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता तथा भारत सरकार के पूर्व विशेष अधिवक्ता सहित अनेक महत्वपूर्ण विधिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
उनका मार्गदर्शन, स्नेह एवं आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर मैं इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट के सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति भी हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिनके विश्वास एवं शुभकामनाओं से मुझे इस अंतरराष्ट्रीय विधिक मंच से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विशेष रूप से आभार —
🔹अध्यक्ष, डॉ. अदिश सी. अग्रवाल जी
🔹 सह-अध्यक्ष, माननीय न्यायमूर्ति अवन एस. अल-खसावनेह जी
जॉर्डन के पूर्व प्रधानमंत्री; अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व उपाध्यक्ष।
🔹सह-अध्यक्ष, माननीय डॉ. न्यायमूर्ति के. जी. बालकृष्णन जी
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश; राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष।
इन सभी प्रतिष्ठित विधिवेत्ताओं एवं सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
यह सदस्यता मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि विधि एवं न्याय के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी, अध्ययन, सेवा एवं योगदान करने का अवसर है।
मेरा प्रयास रहेगा कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच से प्राप्त अनुभव एवं मार्गदर्शन के माध्यम से युवा अधिवक्ताओं, विधि विद्यार्थियों तथा समाज में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य करूं।
डॉ. अदिश सी. अग्रवाल जी एवं इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏⚖️