Adv Pankaj Rajshekhar Singh

Adv Pankaj Rajshekhar Singh Advocate at Supreme Court of India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी जंग को लेकर संबोधित करते हुए कहा कि डिप्लोमेसी में भारत की भू...
23/03/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी जंग को लेकर संबोधित करते हुए कहा कि डिप्लोमेसी में भारत की भूमिका साफ़ है। शुरू से ही हमने इस विवाद को लेकर अपनी गहरी चिंता ज़ाहिर की है। मैंने खुद वेस्ट एशिया के सभी संबंधित नेताओं से बात की है और इस विवाद को खत्म करने की अपील की है।

(PM Modi, West Asia Crisis, Parliament, Middle East Crisis)

Middle East में चल रहे Iran conflict के बीच पूरी दुनिया की नजर अब global oil prices पर टिकी हुई है। इस स्थिति ने energy ...
20/03/2026

Middle East में चल रहे Iran conflict के बीच पूरी दुनिया की नजर अब global oil prices पर टिकी हुई है। इस स्थिति ने energy market में अस्थिरता बढ़ा दी है और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Reports के मुताबिक, युद्ध की स्थिति के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर करीब $117 per barrel तक पहुंच चुकी हैं। ऐसे में energy exporting countries को सीधा असर देखने को मिल रहा है।

रूस को संभावित फायदा?
कुछ विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा हालात में Russia को आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है, क्योंकि बढ़ती कीमतों के बीच वह ऊंचे दाम पर तेल निर्यात कर सकता है।

हालांकि, यह पूरी तरह market demand, sanctions और global supply chain पर भी निर्भर करेगा।

Hormuz Strait पर नजर
Experts का कहना है कि अगर Strait of Hormuz (होर्मुज़ जलडमरूमध्य) में किसी तरह की रुकावट आती है, तो Middle East से oil supply प्रभावित हो सकती है।
ऐसी स्थिति में global buyers alternative sources की ओर रुख कर सकते हैं, जिसमें Russia भी एक बड़ा सप्लायर है।

$200 per barrel की आशंका?
कुछ market observers ने यह भी अनुमान लगाया है कि अगर तनाव बढ़ता है, तो oil prices और ऊपर जा सकते हैं। हालांकि, इस तरह के दावे अभी speculative हैं और कई factors पर depend करते हैं।

Global Impact

- Fuel prices में बढ़ोतरी
- Inflation पर दबाव
- Import-dependent देशों पर आर्थिक असर

Conclusion
फिलहाल स्थिति तेजी से बदल रही है और global market पूरी तरह geopolitical developments पर depend कर रहा है।

👉 ऐसे में बड़ा सवाल यही है — क्या oil prices और बढ़ेंगे या हालात जल्दी stabilize हो जाएंगे?

अपनी राय Comment में जरूर बताएं। 🌍📊

मेरा मत है. सहमत- असहमत आप हो सकते हैं. सुने हैं कि पवन सिंह को राज्‍य सभा भेजने पर विचार चल रहा है. पिछले दिनों पवन ने ...
28/02/2026

मेरा मत है. सहमत- असहमत आप हो सकते हैं. सुने हैं कि पवन सिंह को राज्‍य सभा भेजने पर विचार चल रहा है. पिछले दिनों पवन ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात भी की. पवन सिंह को भोजपुरी फिल्‍मों का पावर हाउस कहा जाता है. लेकिन मेरी राय में वे अश्‍लीलता और फूहड़ता के पावर स्‍टार हैं.

बिहार की सरकार जहां एक ओर अश्‍लील गानों को बजाने पर रोक लगाने की बात करती है. वहीं 1. सानिया मिर्जा के नथुनिया.. 2. राजा जी घरे आजा.. 3. रात दिया बुझा के.. 4. पुदीना ऐ हसीना.. जैसे गंदे गानों के बदनाम सिंगर पवन सिंह को राज्‍य सभा भेज पता नहीं कौन-सा संदेश देगी. पवन सिंह की निजी जिंदगी के पन्‍ने भी काफी ब्‍लैक हैं. पहली पत्‍नी, दूसरी पत्‍नी, आगे और क्‍या-क्‍या, पता नहीं.

उपेंद्र कुशवाहा की जगह पवन सिंह, यह बात समझ में नहीं आती है. उपेंद्र कुशवाहा पोलिटिकल डीएनए वाले हैं. परिवारवाद का आरोप तो बहुतों पर लगता है. लेकिन, इसे याद रखना होगा, जब वे केंद्र में मंत्री थे, तब भी बिहार में अधिक से अधिक केंद्रीय विद्यालय खुले, इसके लिए संघर्ष कर रहे थे. तय मानिए, बिहार का गौरव बिहार की शिक्षा व्‍यवस्‍था को ही दुरुस्‍त कर हासिल किया जा सकता है. दूसरा कोई और रास्‍ता नहीं है.

पवन सिंह संभ्रांत समाज के नायक कभी नहीं हो सकते. ठीक है, अनपढ़ भीड़ किसी के पीछे भी चल लेती है. पवन सिंह के कारण 2024 के लोक सभा चुनाव में एनडीए को कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ. स्‍वयं पवन सिंह भी नहीं जीते. उपेंद्र कुशवाहा भी हारे. फिर विधान सभा चुनाव के दौरान उपेंद्र कुशवाहा के बंगले पर जाकर पवन सिंह ने पैर छुए, तब जाकर सामाजिक समीकरण सुधरा.

लेकिन इसका आशय ये नहीं कि अश्‍लील और फूहड़ को आप राज्‍य सभा पहुंचा दें. पवन सिंह जाति से राजपूत हैं, पर उन्‍हें राजीव प्रताप रुडी, राधामोहन सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जैसे बड़े राजपूत नेता भी जात का लीडर नहीं मान सकते. फिर भी, पवन सिंह का नाम राज्‍य सभा के लिए आगे जाता है, तो हम मान लेंगे कि बंगाल की जनता अधिक ताकतवर है. याद है, 2024 में जब भाजपा ने आसनसोल से कैंडिडेट बनाया था, तो बंगाल ने पवन के फूहड़ गानों के बोल इतने बजाए कि उम्‍मीदवारी ही वापस हो गई. अब देखिए, बिहार में आखिर में होता क्‍या है ?
#ज्ञानेश्वर_की_डायरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में ऐसा दावा कर दिया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिय...
25/02/2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में ऐसा दावा कर दिया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान जा सकती थी। यह बयान सिर्फ एक टिप्पणी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा करने वाला दावा है।

अब सवाल उठता है—आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति थी, जिसमें अमेरिका को दखल देना पड़ा? क्या यह भारत-पाक तनाव से जुड़ा मामला था? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद कोई कूटनीतिक पहल हुई? या फिर यह बयान सिर्फ राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है?

ट्रंप के इस बयान ने पाकिस्तान की सियासत में भी नई बहस छेड़ दी है। क्या वास्तव में कोई बड़ा खतरा टला, या यह वैश्विक मंच पर ताकत दिखाने की कोशिश है?

सच्चाई क्या है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा, लेकिन फिलहाल यह बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति का सबसे बड़ा चर्चित मुद्दा बन चुका है।

08/01/2026

Trumph तेरी कब्र खुदेगी
भारत के मैदानो में ।
सुधार जाओ वरना रेल दिए जाओगे ।

26/12/2025 को बक्सर में पंचायतीराज मंत्री बड़े भईया माननीय दीपक प्रकाश जी के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी।🙏          Up...
25/12/2025

26/12/2025 को बक्सर में पंचायतीराज मंत्री बड़े भईया माननीय दीपक प्रकाश जी के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी।🙏


Upendra Kushwaha Rashtriya Lok Morcha-RLM

New Look New Responsibility
22/12/2025

New Look New Responsibility

आज सारण जिला अंतर्गत दरियापुर प्रखंड में बेला पंचायत के पंचायत सरकार भवन (PSB) में निरीक्षण तथा पदाधिकारियों व जनप्रतिनि...
06/12/2025

आज सारण जिला अंतर्गत दरियापुर प्रखंड में बेला पंचायत के पंचायत सरकार भवन (PSB) में निरीक्षण तथा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग संवाद किया। बातचीत में जनप्रतिनिधियों को दायित्वओं के निर्वहन में पेश आ रही समस्याओं को समझा.

मौके पर स्थानीय लोगों से उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को जाना-समझा.

बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पंचायत व्यवस्था के सशक्तीकरण और पारदर्शिता के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को और आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है।

जब देश में डिजिटल इंडिया और डिजिटल पेमेंट UPI बनाने की बात शुरू हुई थी तब विपक्ष के नेताओं ने इसका विरोध और मजाक दोनों ह...
28/11/2025

जब देश में डिजिटल इंडिया और डिजिटल पेमेंट UPI बनाने की बात शुरू हुई थी तब विपक्ष के नेताओं ने इसका विरोध और मजाक दोनों ही तरीके से उड़ाया था । लेकिन उनके गाल पर अब ये तस्वीर तमाचा जड़ रहा है ।
ये है बदलते भारत की तस्वीर ।

25/11/2025

सभी को सूचित करना चाहता हूँ की ना तो मैं निजी सचिव बनना चाहता हूँ ना इस बारे में मेरे द्वारा किसी भी प्रकार से कोई बात किया गया है ।
अतः जो भी लोग इस तरह की बातें करते हैं उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही होगी ।

आज दिनांक 24 नवंबर 2025 को दीपक प्रकाश, माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग ने कार्यालय प्रारम्भ होने के उपरांत विभाग के सभ...
24/11/2025

आज दिनांक 24 नवंबर 2025 को दीपक प्रकाश, माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग ने कार्यालय प्रारम्भ होने के उपरांत विभाग के सभी प्रशाखाओं का निरीक्षण किया। माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग ने पदाधिकारियों को ससमय कार्यालय आने एवं कार्यों को निष्ठापूर्ववक निष्पादित करने के लिए निदेशित किया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्य निष्पादन के दौरान आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों से अवगत हुए।
Ministry of Panchayati Raj, Government of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Address

White House
Mandi House
802101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv Pankaj Rajshekhar Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Adv Pankaj Rajshekhar Singh:

Share