Central Bar Association

Directions Website

Central Bar Association Welcome to the Official page of the Central Bar Association, Lucknow. Managed by Develop India Online (DIO) Location: District Court Campus, Lucknow

Established as one of the most respected legal bodies in Uttar Pradesh, we represent a vibrant community of advocates committed to justice, legal excellence, and professional integrity. Stay updated here with announcements, events, legal seminars, and important notices related to the legal fraternity in Lucknow.

यदि आप बैंक में नया खाता खुलवाना चाहते हैं, तो कल सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के सभागार में आयोजित शिविर में जीरो बैलेंस ...
23/07/2026

यदि आप बैंक में नया खाता खुलवाना चाहते हैं, तो कल सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के सभागार में आयोजित शिविर में जीरो बैलेंस पर अपना खाता खुलवा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज़:

- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- दो पासपोर्ट साइज फोटो

स्थान: सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

✨ आज दिनांक 22-04-2026 का यह गौरवशाली दिवस लखनऊ की विधिक परंपरा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा। ✨लख...
23/04/2026

✨ आज दिनांक 22-04-2026 का यह गौरवशाली दिवस लखनऊ की विधिक परंपरा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा। ✨

लखनऊ बार एसोसिएशन, दि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कम्पाउण्ड, लखनऊ (‘गोदावरी अधिवक्ता चैम्बर्स’, तृतीय तल) पर वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा अपने अथक परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप “सेंन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ” को शाखा कार्यालय हेतु नवीन कार्यालय सप्रेम भेंट किया गया। यह उपलब्धि न केवल संगठनात्मक एकता का प्रतीक है, बल्कि अधिवक्ता समुदाय के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर लखनऊ बार एसोसिएशन एवं सेंन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के सम्मानित पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया।

✨ इस महत्वपूर्ण पहल में प्रमुख रूप से—

🔹 श्री रमेश प्रसाद तिवारी एड० – अध्यक्ष, लखनऊ बार एसोसिएशन
🔹 श्री ब्रज भान सिंह ‘भानू’ एड० – महामंत्री, लखनऊ बार एसोसिएशन
🔹 श्री अखिलेश जायसवाल एड० – अध्यक्ष, सेंन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ
🔹 श्री अवनीश दीक्षित एड० – महामंत्री, सेंन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

तथा लखनऊ बार एसोसिएशन एवं सेंन्ट्रल बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता, समर्पण एवं सहयोग ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

आज दिनांक 22-04-2026 के इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नाम—

लखनऊ बार एसोसिएशन :-

✨ श्री रमेश प्रसाद तिवारी एडवोकेट – अध्यक्ष
✨ श्री ब्रज भान सिंह ‘भानू’ एडवोकेट – महामंत्री
✨ श्री भूपेन्द्र मणि सिंह एडवोकेट – उपाध्यक्ष (वरिष्ठ)
✨ श्री सौरभ शुक्ला एडवोकेट – उपाध्यक्ष (मध्य)
✨ श्री सुरेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट – उपाध्यक्ष (मध्य)
✨ श्री अजय कुमार यादव एडवोकेट – उपाध्यक्ष (कनिष्ठ)
✨ श्री अभिनेश कुमार यादव एडवोकेट – कोषाध्यक्ष
✨ श्री नरेन्द्र शुक्ला एडवोकेट – संयुक्त मंत्री
✨ श्री आशीष राय एडवोकेट – संयुक्त मंत्री
✨ श्री जीतेन्द्र सिंह यादव ‘जीतू’ एडवोकेट – संयुक्त मंत्री
✨ श्री शशेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ श्री खड़ग बहादुर सिंह एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ श्री प्रशान्त कुमार मिश्र एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ श्री अखिलेश कुमार दीक्षित एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ श्री विनोद कुमार शुक्ला एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ श्रीमती अंजली कटियार एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ श्री अभिषेक सिंह यादव एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ सुश्री आरती देवी एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ सुश्री जूली कुमारी ‘जूली रावत’ एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ सुश्री अंकिता मिश्रा एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ सुश्री मैना रावत एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
✨ श्री विश्वास कुमार एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य

सेंन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ :-

🔹 श्री अखिलेश जायसवाल एडवोकेट – अध्यक्ष
🔹 श्री अवनीश दीक्षित एडवोकेट – महामंत्री
🔹 श्री प्रमोद कुमार पाल एडवोकेट – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
🔹 श्री आशीष कुमार शुक्ला एडवोकेट – उपाध्यक्ष (मध्य)
🔹 श्री सौरभ कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट – उपाध्यक्ष (कनिष्ठ)
🔹 श्री सौरभ कुमार वर्मा एडवोकेट – उपाध्यक्ष (कनिष्ठ)
🔹 श्री दीपक सिंह एडवोकेट – कोषाध्यक्ष
🔹 श्री बृजेन्द्र कुमार तिवारी एडवोकेट – संयुक्त मंत्री
🔹 श्री नरेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट – संयुक्त मंत्री
🔹 श्री सैफी मिर्जा हसन एडवोकेट – संयुक्त मंत्री
🔹 श्री सुरेश चन्द्र एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्रीमती रुचि श्रीवास्तव एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्री आनन्द कुमार शुक्ला एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्री विष्णु कुमार चौधरी एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्री दिनेश कुमार पाण्डेय एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्री सहदेव सिंह एडवोकेट – वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्रीमती नीलू वर्मा एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्री जीवन लाल यादव एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्रीमती रानी कुमारी रावत एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्री दिव्यांश अवस्थी एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्री करन गुप्ता एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
🔹 श्री मयंक शुक्ला एडवोकेट – कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य

यह पहल अधिवक्ता समुदाय के मध्य समन्वय, सहयोग एवं अधोसंरचना विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे न केवल कार्य की सुगमता बढ़ेगी, बल्कि अधिवक्ताओं के पेशेवर वातावरण को भी अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।

निस्संदेह, यह प्रयास आने वाले समय में विधिक समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा और संगठनात्मक एकता की नई मिसाल कायम करेगा।

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस 🇮🇳गणतंत्र दिवस हमें उस संविधान की शक्ति का स्मरण कराता है, जिसने प्रत्येक नागरिक को अधिकार, समान...
29/01/2026

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस 🇮🇳

गणतंत्र दिवस हमें उस संविधान की शक्ति का स्मरण कराता है, जिसने प्रत्येक नागरिक को अधिकार, समानता और न्याय का विश्वास दिया। यह दिन हमारे लोकतंत्र की आत्मा और कानून के शासन की मजबूती का प्रतीक है।

एक अधिवक्ता के रूप में संविधान की रक्षा करना और न्याय के मूल्यों को जीवित रखना हमारा परम कर्तव्य है। आइए, हम सभी सत्य, न्याय और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें।

सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳

27/01/2026

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की आज की पोलिंग स्थगित हो गई है

उत्तर प्रदेश | हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा घटना पर ऐतिहासिक निर्णय संयुक्त बैठक सम्पन्न | तीनों बार एसोसिएशन पूर्णतः एकजुटलखनऊ ब...
17/01/2026

उत्तर प्रदेश | हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा घटना पर ऐतिहासिक निर्णय
संयुक्त बैठक सम्पन्न | तीनों बार एसोसिएशन पूर्णतः एकजुट

लखनऊ बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन एवं अवध बार एसोसिएशन
के समस्त समिति सदस्यों की उपस्थिति में कल सम्पन्न संयुक्त बैठक में
हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा पर घटित घटना को लेकर कठोर, निर्णायक एवं सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।

इस बैठक में श्री रत्नेश शुक्ला जी भी उपस्थित रहे, जहाँ उन्होंने अपने साथ घटित घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में कई महत्वपूर्ण एवं बड़े निर्णय लिए गए हैं, जिन्हें शीघ्र ही आप सभी के समक्ष रखा जाएगा।

अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता
कदापि स्वीकार्य नहीं होगा।

तीनों बार एसोसिएशन अपने-अपने कार्यकारिणी सदस्यों, समिति सदस्यों एवं संपूर्ण अधिवक्ता समाज के साथ
एक मंच, एक स्वर और एक संकल्प के अंतर्गत न्याय की इस लड़ाई में पूर्ण रूप से एकजुट हैं।

⚖️ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
✊ अधिवक्ता समाज की एकता अडिग एवं अटूट है

टोल प्लाजा पर बढ़ती हिंसक घटनाओं के विरुद्ध अधिवक्ताओंउत्तर प्रदेश में टोल प्लाजा पर आम नागरिकों एवं अधिवक्ताओं के साथ ल...
16/01/2026

टोल प्लाजा पर बढ़ती हिंसक घटनाओं के विरुद्ध अधिवक्ताओं

उत्तर प्रदेश में टोल प्लाजा पर आम नागरिकों एवं अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रही हिंसक एवं अमर्यादित घटनाओं के प्रति लखनऊ बार एसोशिएशन गहरा रोष व्यक्त करता है।

विशेष रूप से दिनांक 14 जनवरी 2026 को हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ता श्री रत्नेश शुक्ला के साथ की गई मारपीट एवं अभद्र व्यवहार की घटना अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण एवं कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाने वाली है।

उक्त गंभीर घटना के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को पत्र प्रेषित कर दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई, टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने तथा अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की गई है।

इस विषय पर अधिवक्ता हितों की रक्षा एवं निष्पक्ष निर्णय हेतु ार_एसोशिएशन, #सेंट्रल_बार_एसोशिएशन एवं ार_एसोशिएशन की एक संयुक्त बैठक कल दिनांक 16/01/2025 को अपराह्न 4:30 बजे, विवेकानंद सभागार, लखनऊ बार एसोशिएशन,लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

Read More : https://lucknowbarassociation.com/notices/34?notice=hatharagaugdhha-tal-palja-para-athhavakata-shara-ratanasha-shakal-ka-satha-tal-karamaya-thavara-ka-gaii-marapata%27

16/01/2026

हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा – यह कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य है!

हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा पर एक अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है। टोल प्लाज़ा पर तैनात कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार की गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

हम मांग करते हैं कि ड्यूटी पर तैनात सभी दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, टोल प्लाज़ा प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति से पूर्व उसके सभी दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन एवं पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाए।

अधिवक्ता समाज पर हमला, न्याय व्यवस्था पर हमला है। इस प्रकार की घटनाएं कानून के राज को कमजोर करती हैं और इन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

किसी भी नागरिक या अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना घोर अपराध है और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा मिलनी चाहिए।

– अवनीश दीक्षित
महामंत्री, सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

#हैदरगढ़_टोल #हैदरगढ़_टोल_प्लाज़ा #कानून_व्यवस्था #न्याय

नव वर्ष के शुभ अवसर पर आज Central Bar Association, Lucknow की कार्यकारिणी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आदरणीय मलखान सिंह ...
04/01/2026

नव वर्ष के शुभ अवसर पर आज Central Bar Association, Lucknow की कार्यकारिणी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आदरणीय मलखान सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया, जिस पर माननीय महोदय द्वारा सकारात्मक रूप से विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन प्रदान किया गया।

Central Bar Association, Lucknow इस सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु उनका आभार व्यक्त करती है तथा नव वर्ष में न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आशा करती है।

01/01/2026

नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ

नववर्ष 2026 आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और नई उपलब्धियाँ लेकर आए।
यह वर्ष आपके लिए सफलता, संतोष और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो।
आपके परिवार एवं कार्यक्षेत्र में खुशहाली बनी रहे—इन्हीं शुभेच्छाओं के साथ।

श्री दीपक सिंह जी
कोषाध्यक्ष
सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

01/01/2026

नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ

नववर्ष 2026 आप सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आए।
यह नया वर्ष न्याय, सत्य और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करे।
आपके परिवार एवं कार्यक्षेत्र में सफलता और खुशहाली बनी रहे —इसी मंगलकामना के साथ।

अखिलेश जायसवाल
अध्यक्ष
सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

Address

Kaiser Bagh
Lucknow
226001

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Central Bar Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share