22/08/2026
प्रतापगढ़ जिलाधिकारी महोदय द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया
#प्रतापगढ़_अपडेट: जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई!
पट्टी तहसील के 'धूती गाँव' में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और जर्जर रास्ते की शिकायत पर DM प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची। शिकायतकर्ता शिवम तिवारी s/o महेंद्र प्रसाद तिवारी, VDO साहब, ग्राम सचिव, प्रधान प्रतिनिधि और गाँव के संभ्रांत नागरिक श्री आजाद तिवारी, श्री बच्चन तिवारी, रितेश तिवारी, विकास तिवारी व अन्य की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण संपन्न हुआ।
सड़क निर्माण के रास्ते में ग्रामीणों के निजी बाग आ रहे हैं। इस जन-उपयोगी कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति और एनओसी (NOC) की प्रक्रिया पर बात चल रही है। उम्मीद है कि आपसी सहयोग से जल्द ही गांव के नागरिकों को सुरक्षित पक्का रास्ता मिलेगा। प्रशासन और जागरूक नागरिकों का आभार! 👍⭐