28/08/2025
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे का 28वां स्थापना दिवस कारखाना कालका में सम्पन्न
कालका, 28 अगस्त 2025 ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे का 28वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ कारखाना कालका ब्रांच में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री शशांक ने की, जबकि सहायक महासचिव श्री संजीव कुमार ने समारोह का शुभारंभ पिछड़े वर्ग के मसीहा श्री बी.पी. मंडल, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाखा संस्थापक सदस्य श्री प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सहायक महासचिव श्री संजीव कुमार ने संगठन के सिद्धांत "3D" के पालन और नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब अम्बेडकर, बी.पी. मंडल एवं महात्मा फुले के समाज सुधार कार्यों की जानकारी रखनी चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सहायक महासचिव श्री संजीव कुमार ने शाखा संस्थापक सदस्य श्री प्रदीप कुमार को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और उनका मुंह मीठा करवाया। तत्पश्चात कारखाना कालका ब्रांच की ओर से श्री संजीव कुमार का भी सिरोपा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। वीडियो कॉल से महामंत्री का संबोधन बैठक के दौरान सहायक महासचिव श्री संजीव कुमार ने महामंत्री श्री राजीव कुमार से वीडियो कॉल पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। महामंत्री ने कार्यक्रम की सफलता पर श्री संजीव कुमार और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा "आप सभी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी को कोई समस्या आती है तो शाखा सचिव, मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री, सहायक महासचिव अथवा सीधे हमसे संपर्क करें। समस्याओं का निवारण अवश्य किया जाएगा।"
समापन सत्र में शाखा अध्यक्ष श्री शशांक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारी
शाखा संस्थापक सदस्य श्री प्रदीप कुमार, सहायक
कार्यकारी अध्यक्ष श्री सतविंदर सिंह, उपाध्यक्ष श्री घनश्याम यादव,कोषाध्यक्ष श्री तेजबीर सिंह,शाखा लेखा परीक्षक श्री शक्ति धीमान,सहायक सचिव श्री वीरेंद्र,कारखाना मंडल लेखा परीक्षक श्री रवि कुमार,सहायक सचिव श्री मान सिंह,संगठन सचिव श्री मोहन सिंह कार्यक्रम संयोजित ढंग से संपन्न हुआ और सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन के 28वें स्थापना दिवस को यादगार बना दिया।
बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाखा संस्थापक सदस्य श्री प्रदीप कुमा....