10/05/2026
दहेज की फर्जी रिपोर्ट बनी जी का जंजाल!
शादी टूट गई, मामला कोर्ट पहुंच गया,
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ और फिर शुरू हुआ “50 लाख वाली शादी” का खेल।
कोर्ट में हलफनामा देकर बताया गया कि शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च हुए। हमेशा की तरह बढ़ा चढ़ा कर दिखाई गई रिपोर्ट 10 लाख के गहने बताए गए।
बिल भी लगाए गए।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब RTI लगाकर दस्तावेज निकलवाए और मामला पहुंच गया आयकर विभाग तक।
अब हाल यह कि:
दहेज केस अलग चल रहा है
फर्जी बिल का मामला अलग चल रहा है
और ऊपर से ब्याज व जुर्माने सहित करीब 23 लाख रुपये जमा करने का नोटिस भी पहुंच गया!
कभी-कभी अदालत में बढ़ा-चढ़ाकर बोला गया एक झूठ,
सीधे आयकर विभाग के दरवाजे तक पहुंचा देता है।
#दहेज_कानून