Your voice krishna gopal advocate hc lko

Call Directions Website Contact the business

Your voice krishna gopal advocate hc lko Adv Krishna Gopal Yadav by legal services advocate high court lucknow 9670439100
(1)

" मैं ईएच कार की इस बात पर बहुत भरोसा करती हूं कि अच्छे इतिहासकार अतीत के बारे में लिखते हुए भी वर्तमान पर नज़र बनाए रखत...
14/09/2026

" मैं ईएच कार की इस बात पर बहुत भरोसा करती हूं कि अच्छे इतिहासकार अतीत के बारे में लिखते हुए भी वर्तमान पर नज़र बनाए रखते हैं. वर्तमान पूरी तरह अलग नहीं किया जा सकता. लेकिन इतिहासकार की ज़िम्मेदारी यह है कि वह अपने तर्क को अतीत के प्रमाणों पर टिकाए रखे और यह स्पष्ट कर सके कि वह अतीत की व्याख्या एक ख़ास तरीके से क्यों कर रहा है.

आज यह तर्क दिया जाता है कि अशोक और अकबर जैसे व्यक्तित्व एक ख़ास विचारधारा के प्रतीक बन गए, जबकि इतिहास में दूसरे चुनाव भी संभव थे. क्या यह चयन भी कहीं न कहीं उस नेहरूवादी दृष्टिकोण से तय हुआ था, जो उस समय प्रभावी था?"

इतिहासकार रोमिला थापर का संस्मरण, जस्ट बीइंग, सीगल बुक्स से प्रकाशित हुआ है. इस किताब में उन्होंने अपने बचपन, लंदन में पढ़ाई, जेएनयू में अध्यापन, यात्राओं और एक जन बुद्धिजीवी के रूप में अपने अनुभवों को समेटा है. इस इंटरव्यू में कारवां के कार्यकारी संपादक हरतोष सिंह बल ने उनसे उनकी किताब, इतिहास के प्रति उनके नज़रिए और समकालीन भारत में इतिहास-लेखन की चुनौतियों और अवसरों पर बातचीत की है. पढ़ें यह साक्षात्कार, लिंक कमेंट बॉक्स में.

14/09/2026
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री  #शिवशंकर_यादव "दादा"  जी आपको  #जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ !!आप सदा स...
11/09/2026

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री #शिवशंकर_यादव "दादा" जी आपको #जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ !!

आप सदा स्वस्थ रहें और नित प्रतिदिन नई नई ऊंचाइयों को छूये यही मेरी प्रभु से कामना है!!

इलाहाबाद हाईकोर्ट (लखनऊ खंडपीठ) ने गोंडा की 21 किमी खराब सड़क के मामले में PWD प्रमुख सचिव को 14 सितंबर को व्यक्तिगत पेश...
10/09/2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट (लखनऊ खंडपीठ) ने गोंडा की 21 किमी खराब सड़क के मामले में PWD प्रमुख सचिव को 14 सितंबर को व्यक्तिगत पेशी का आदेश दिया है।

कारण: 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने का आदेश दिया था, लेकिन वे शामिल नहीं हुए।

न्यायमूर्ति आलोक माथुर और अमिताभ कुमार राय की बेंच ने यह आदेश PIL पर दिया। सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण का प्रस्ताव लंबित है।







30/08/2026

पत्रकार ने पूछा - अखिलेश जी कह रहे हैं कि इस बार हम आएँगे। जवाब मिला - “अखिलेश अहीर… मट्ठा, दही, दूध निकाले!”

यही कुछ शब्द बता देते हैं कि जाति इस समाज में कितनी गहरी बैठी है।

जिस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रहते हुए एक्सप्रेसवे, मेट्रो, अस्पताल, शिक्षा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के अनेक काम किए, उसकी योग्यता और राजनीतिक सफ़र पर बहस करने के बजाय उसे उसकी जाति से जोड़कर बनाए गए रूढ़िगत पेशों तक सीमित कर दिया जाता है।

यह किसी एक महिला या एक व्यक्ति को निशाना बनाने की बात नहीं है। यह उस वर्चस्ववादी मानसिकता की एक बानगी है, जो आज भी इंसान की योग्यता से पहले उसकी जाति देखती है।

इसीलिए जाति अभी गई नहीं है। और जब तक जाति पीछा नहीं छोड़ती, सामाजिक न्याय की लड़ाई भी पीछा नहीं छोड़ेगी।

Dharmendra Yadav Akhilesh Yadav

Address

Lucknow
226028

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Your voice krishna gopal advocate hc lko posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Your voice krishna gopal advocate hc lko:

Shortcuts

Share