चर्चा ललितपुर की

चर्चा ललितपुर की Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from चर्चा ललितपुर की, Legal, Litpur, Lalitpur.

20/08/2026

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दौड़ में देवेंद्र राजपूत का नाम तेजी से चर्चा में

ललितपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर संगठनात्मक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज है। इसी बीच देवेंद्र सिंह राजपूत ‘बरोदिया’ का नाम भी तेजी से सामने आया है। हालांकि यह नाम अचानक चर्चा में नहीं आया, बल्कि संगठन के भीतर लंबे समय से उनके संबंधों और सक्रियता को लेकर चर्चाएं होती रही हैं।

सूत्रों के अनुसार देवेंद्र सिंह राजपूत का जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी से काफी पुराना बताया जाता है। भले ही धर्मेंद्र गोस्वामी वर्तमान में संगठन में किसी बड़े दायित्व पर न हों, लेकिन संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं का मानना है कि विभिन्न मंडलों, मोर्चों और स्थानीय टीमों में उनके समर्थक एवं उनसे जुड़े कार्यकर्ता अलग-अलग दायित्वों पर सक्रिय हैं।

इसी क्रम में देवेंद्र सिंह राजपूत का नाम भी उनके करीबी लोगों में लिया जा रहा है। संगठन के भीतर धर्मेंद्र गोस्वामी को रणनीतिक समझ रखने वाला और पर्दे के पीछे अपने समर्थकों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों में स्थान दिलाने में प्रभावी माना जाता है। यही वजह है कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद की चर्चा में देवेंद्र राजपूत के नाम के साथ धर्मेंद्र गोस्वामी की भूमिका को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि, इन चर्चाओं के बीच अंतिम निर्णय संगठन का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। धर्मेंद्र गोस्वामी की रणनीति कितनी सफल होती है और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर किस नाम पर मुहर लगती है, यह आने वाला समय ही तय करेगा।

Address

Litpur
Lalitpur
284403

Telephone

+91 78977 01247

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when चर्चा ललितपुर की posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category