17/04/2026
GST अपील दाखिल करने वालों के लिए बड़ी राहत!!
● ● ●
⭐ आज की बात!
नमस्ते दोस्त!
GST portal पर appeal file करने वालों के लिए एक बहुत practical राहत आई है।
जब Form APL-01 file किया जाता था,
तो pre-deposit percentage अपने-आप 10% भर जाता था
और सबसे बड़ी बात —
उस field को बदला नहीं जा सकता था।
लेकिन 6 अप्रैल 2026 से
APL-01 file करते समय pre-deposit field editable कर दी गई है।
इसका मतलब यह है कि
अब taxpayer अपने केस के हिसाब से applicable pre-deposit percentage modify कर सकता है,
required amount calculate कर सकता है,
और उसी हिसाब से appeal submit कर सकता है।
● ● ●
⭐ Editable होने का मतलब
Editable होने का मतलब यह नहीं है
कि कुछ भी percentage भर दिया जाए।
बाद में Appellate Authority यह check करेगी कि—
✅ pre-deposit सही था या नहीं
✅ amount सही calculate किया गया था या नहीं
✅ payment का तरीका proper था या नहीं
यानी portal ने flexibility दी है,
लेकिन responsibility अभी भी taxpayer की ही है।
● ● ●
⭐ पहले problem कहाँ आती थी?
मान लीजिए department ने किसी taxpayer पर demand निकाली।
अब appeal file करने के लिए law के अनुसार
required pre-deposit करना है।
लेकिन practical life में 2 तरह की problem आ रही थी—
─
1️⃣ पहली problem:
taxpayer कुछ payment पहले ही कर चुका था,
जैसे investigation stage में DRC 03 से,
लेकिन उसे DRC-03A से लिंक नहीं किया।
इसलिए portal उस payment को
appeal pre-deposit के रूप में properly पहचान नहीं पा रहा था।
यानी payment हो चुकी है…
लेकिन system कह रहा है — “फिर से जमा करो।”
─
2️⃣ दूसरी problem:
कई बार demand amount portal पर
सही head में reflect नहीं हो रही थी।
जैसे:
👑 tax amount का कुछ हिस्सा penalty head में दिख रहा है,
👑 या IGST dispute गलती से CGST/SGST breakup में reflect हो रहा है।
और जिस वजह से taxpayer को न चाहते हुए भी
गलत head में या दुबारा payment करना पड़ता था।
और फिर appeal में गलती न होते हुए भी
सुनना पड़ता था—
“आपने सही तरीके से appeal file नहीं की।”
● ● ●
⭐ एक आसान example से समझिए
मान लीजिए
एक व्यापारी के खिलाफ investigation के बाद
₹50 lakh की tax demand confirm हुई है।
CGST – 25 Lakh
SGST – 25 Lakh
अब उसे appeal file करनी है।
तो उसे मोटे तौर पर pre-deposit करना होगा—
CGST – 2.50 Lakh
SGST – 2.50 Lakh
Investigation के दौरान उसने
CGST और SGST head में already ₹10 lakh जमा किये थे — DRC 03 से,
जिसे DRC 03A से लिंक नहीं किया हुआ है।
अब problem क्या होगी?
Portal कहेगा—
“₹5 lakh IGST head में जमा करो।”
जबकि पैसा पहले से जमा है।
यही वो mismatch है,
जहाँ taxpayer confused होता है…
और system rigid behave करता है।
लेकिन अब—
taxpayer अपने case के अनुसार
pre-deposit percentage modify कर सकता है,
DRC 03 को DRC 03A से लिंक कर सकता है,
और required amount सही तरीके से calculate करके
pre-deposit जमा कर सकता है।
● ● ●
⭐ चलते चलते
यह बदलाव genuine taxpayers के लिए काफी उपयोगी है,
क्योंकि अब appeal filing केवल system-generated fixed figure पर निर्भर नहीं रहेगी।
फिर भी amount भरते समय—
✔️ पूरा reconciliation करें
✔️ payment trail check करें
✔️ DRC-03 / DRC-03A details verify करें
✔️ demand heads की correctness देखें
क्योंकि अंतिम verification
Appellate Authority द्वारा adjudication के समय की जाएगी।
याद रखिए—
GST में कई बार problem law से कम,
और system mapping से ज़्यादा होती