13/04/2026
दहेज मृत्यु के मामलों में “विकल्प में धारा 302” क्यों लगाई जाती है? (विस्तृत जानकारी )
क्रिमिनल ट्रायल में अक्सर हम देखते हैं कि दहेज हत्या (Dowry Death) के मामलों में कोर्ट धारा 304B IPC के साथ-साथ “विकल्प में धारा 302 IPC (हत्या)” का आरोप भी बना देती है।
बहुत से नए अधिवक्ता और आम लोग यह सवाल पूछते हैं—
👉 जब मामला दहेज मृत्यु का है, तो हत्या की धारा 302 क्यों लगाई जाती है?
इस लेख में हम इस पूरे कानूनी सिद्धांत को सरल भाषा में समझेंगे।
🔷 1. धारा 304B और 302 में मूल अंतर
✔ धारा 304B IPC (Dowry Death) वांछित तथ्य
• शादी के 7 साल के अंदर मृत्यु
• दहेज के लिए उत्पीड़न
• “असामान्य परिस्थितियों” में मृत्यु
• मृत्यु पूर्व क्रूरता
✔ धारा 302 IPC (Murder)
• जानबूझकर हत्या
👉 यानी 304B एक presumptive offence है, जबकि 302 direct intention पर आधारित है।
🔷 2. “विकल्प में आरोप” लगाने का कानूनी आधार
📖 CrPC की धारा 221
जब किसी घटना के बारे में यह स्पष्ट नहीं होता कि वह किस अपराध के अन्तर्गत आती है, तब न्यायालय :
👉 एक से अधिक धाराओं में alternative charge (विकल्प में आरोप) लगा सकती है
✔ इसका उद्देश्य यह है कि
• विचारण के दौरान जो भी अपराध साबित हो उसी के अनुसार सजा दी जा सके
🔷 3. साक्ष्य अधिनियम की धारा 113B का प्रभाव
दहेज मृत्यु के मामलों में:
👉 अगर अभियोजन पक्ष विचारण के दौरान प्रथम दृष्टया यह सिद्ध कर सके कि धारा 304 के सभी वांछित तथ्य साक्ष्य के माध्यम से प्रमाणित हैं तो कोर्ट यह अवधारणा कर सकती है कि पति या ससुराल वाले जिम्मेदार हैं (Presumption). उस स्थिति में बचाव पक्ष की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि वह मृतक महिला की मृत्यु का कारण स्पष्ट करे ।
लेकिन—
अगर साक्ष्य यह दिखाते हैं कि:
• जहर दिया गया
• या जानबूझकर हत्या की गई
👉 तो मामला सीधे धारा 302 (हत्या) में बदल सकता है।
🔷 4. उच्चतम न्यायालय ने अपने विभिन्न निर्णयों में स्पष्ट निर्देश दिया है कि:
दहेज मृत्यु के मामले में विचारण न्यायालय को धारा 304B के साथ-साथ धारा 302 IPC भी जोड़ने पर विचार करना चाहिए।ताकि यदि हत्या सिद्ध हो जाए तो आरोपी बच न सके।इसलिए न्यायालय पहले से ही दोनों विकल्प खोलकर रखती है।
🔷 5. विचारण में इसका क्या प्रभाव पड़ता है?
👉 इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों धाराओं में सजा होगी
✔ बल्कि:
• जो अपराध सिद्ध होगा
• उसी में सजा दी जाएगी
यह पूरी तरह साक्ष्यों पर निर्भर करता है।
🔷 6. एक अच्छे क्रिमिनल लॉयर के लिए सीख
✔ चार्ज फ्रेमिंग को हल्के में न लें
✔ “विकल्प में आरोप” की रणनीति को समझें
✔ केस की nature के अनुसार defence तैयार करें
✔ Supreme Court के निर्देशों का गहरा अध्ययन करें
👉 यही आपको एक Best Criminal Lawyer बनायेगा।
यह लेख आपको कैसा लगा ज़रूर बताए, अगर कोई प्रश्न या संदेह है तो कृपया मैसेज करें ।
✍️ By: Anchal Shukla, Advocate (Lakhimpur Kheri)