13/01/2026
हेडलाइन: मानवता की सेवा और विधिक जागरूकता का संगम! ⚖️🧤
आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद कासगंज के तत्वावधान में आवास विकास कॉलोनी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला जज श्री विजय कुमार तृतीय जी एवं जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सत्येंद्र पाल सिंह बैस जी द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को भीषण ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।
वितरण के साथ-साथ जज साहब और अधिवक्ता महोदय ने उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति विधिक रूप से जागरूक भी किया। "न्याय सबके लिए" के संकल्प को दोहराते हुए यह संदेश दिया गया कि कानून की जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है।