22/04/2026
अमेरिका ने युद्धविराम तब तक के लिए बढ़ा दिया जब तक ईरान अपना प्रस्ताव नहीं सौंपता है, ये युद्धविराम की कोई आखरी तारीख तय नहीं की जो सिर्फ ईरान के प्रस्ताव पर निर्भर है,
उधर ईरान ने ये स्पष्ट किया कि हमने अपने 10 बिंदु के प्रस्ताव पहले भेज दिया था जिसे आधार बना कर अमेरिका ने युद्धविराम की घोषणा की थी, अगर इस युद्धविराम के पीछे अमेरिका कोई साज़िश करता है तब उसका जवाब ईरान ज़ोरदार देगा जैसे कि पहले भी दे चुका है,
क्या वाक़ई युद्धविराम के पीछे अमेरिका की कोई साज़िश है या वो इस युद्ध से निकलना चाहता है, अगर इसको आज के हालात देख कर कहा जाए तब अमेरिका ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध की पूरी तैयारी कर रहा है और ईरान की घेराबंदी भी लेकिन ईरान का दावा भी यही है अमेरिका ईरान के ख़िलाफ़ असलहा बारूद इकट्ठा कर रहा है और अपनी सैन्य ताक़त बढ़ा रहा है
अमेरिका कोई भी युद्ध बिना कांग्रेस के सहमति लिए 60 दिन से अधिक नहीं लड़ सकता अगर युद्ध अमेरिकी राष्ट्रहित में है तब 30 दिन बढ़ा कर 90 दिन लड़ सकता है, कांग्रेस अमेरिका की पार्लियामेंट के चयनित सदस्यों का एक समूह होता है जो ये जाँच करता है इस युद्ध में अमेरिका के हित है या नहीं
40 दिन का युद्ध चला 14 दिन युद्धविराम के हुए अब मात्र 6 दिन अमेरिका के पास हैं जिसमे राष्ट्रपति कोई भी फ़ैसला ले सकते हैं उसके बाद उनको कांग्रेस की सहमति की ज़रूरत पड़ेगी
आख़िर इस युद्धविराम से हमारा और दुनिया को फ़ायदा क्या होगा, अमेरिका और ईरान दोनों हुरमुज़ बंद किए हैं, गैस और तेल की समस्या का हल कैसे निकलेगा
आपकी राय क्या है 🙏🏻🙏🏻