Jha Sir Law Classes, Kanpur

Jha Sir Law Classes, Kanpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jha Sir Law Classes, Kanpur, Lawyer & Law Firm, Kanpur.
(1)

⚖️ कानून की रक्षक या सिस्टम की शिकार?उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-126 थाना से सामने आई यह घटना पूरे न्याय तंत्र को झकझोर...
20/12/2025

⚖️ कानून की रक्षक या सिस्टम की शिकार?

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-126 थाना से सामने आई यह घटना पूरे न्याय तंत्र को झकझोर देने वाली है।
एक महिला एडवोकेट, जो अपने मुवक्किल की मदद के लिए थाने पहुँची थीं, उन्होंने पुलिस पर 14 घंटे की अवैध हिरासत और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

➡️ मामला अब सुप्रीम कोर्टतक पहुँच चुका है।
➡️ शीर्ष अदालत ने CCTV फुटेज सुरक्षित रखने और सरकार से जवाब माँगा है।

यह सिर्फ एक महिला वकील का मामला नहीं,
👉 यह न्याय, महिला सुरक्षा और पुलिस जवाबदेही** से जुड़ा सवाल है।

✅अगर थाने में वकील सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक का क्या?
अब चुप्पी नहीं, जवाबदेही ज़रूरी है।

✊ Justice must not only be done, but must be seen to be done.


















हरियाणा के पलवल (सराय गांव) की रहने वाली 34 वर्षीय निर्मला सिंह ने दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) रहते हुए जज बनकर ...
20/12/2025

हरियाणा के पलवल (सराय गांव) की रहने वाली 34 वर्षीय निर्मला सिंह ने दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) रहते हुए जज बनकर सफलता हासिल की है । वह वर्ष 2014 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं।​

निर्मला के अनुसार, पुलिस की नौकरी करने पर उन्हें और उनके पिता को रिश्तेदारों और ग्रामीणों के ताने सुनने पड़े थे, जिन्होंने बेटियों के पुलिस में जाने पर सवाल उठाए थे। तमाम सामाजिक दबाव के बावजूद, उनके पिता ने लोगों की बातों को नजरअंदाज किया और बेटी का समर्थन जारी रखा। निर्मला ने अपने जज्बे से इन चुनौतियों को पार कर यह मुकाम पाया है।

13/12/2025
Sim खरीदने के लिए बनाया गया था क्या ?भारत में कुछ भी मुमकिन है आधार कार्ड की सच्चाई पहचान है पर नागरिकता नहीं..!!🥰जब आधा...
30/10/2025

Sim खरीदने के लिए बनाया गया था क्या ?
भारत में कुछ भी मुमकिन है आधार कार्ड की सच्चाई पहचान है पर नागरिकता नहीं..!!🥰

जब आधार कार्ड
👉 नागरिकता का प्रमाण नहीं है,
👉 जन्म तिथि का प्रमाण नहीं है,

फिर भी..? 🥰
हर सरकारी काम के लिए आधार जरूरी है!

📌 राशन कार्ड - आधार जरूरी
📌 फैमिली ID - आधार जरूरी
📌 पैन कार्ड - आधार जरूरी
📌 बैंक खाता - आधार जरूरी
📌 पेंशन - आधार जरूरी
📌 किसान सम्मान निधि - आधार जरूरी
📌 स्कॉलरशिप - आधार जरूरी
📌 मोबाइल सिम - आधार जरूरी
📌 ड्राइविंग लाइसेंस - आधार जरूरी

मतलब कुछ भी
आधार कार्ड से नागरिकता साबित न करे,
पर बिना इसके कोई काम न चले! 😅

UIDAI का नया अपडेट (15 अगस्त 2025 से)
अब अगर आप आधार एड्रेस अपडेट करते हैं (बिना HOF के)
तो C/O का नाम अब नहीं लिखा जाएगा।

तो सवाल ये है.?
👉 जब नागरिकता और जन्मतिथि आधार से साबित नहीं होती,
तो आखिर कौन से डॉक्यूमेंट असली प्रमाण माने जाएंगे आधार कार्ड अब सिर्फ पहचान का माध्यम है,पर नागरिकता का सबूत नहीं!

आपका इस पर क्या जवाब है..? 🥰

Address

Kanpur
208005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jha Sir Law Classes, Kanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jha Sir Law Classes, Kanpur:

Share