25/05/2026
कानपुर जो की एक समय में औद्योगिक क्षेत्र मना जाता था,कामगारों का क्षेत्र था, कलाकारों का क्षेत्र था और यही नहीं यहीं से बड़े-बड़े पत्रकार बड़े-बड़े राजनेता भी हुए जिन्होंने देश में ही न्ही बल्कि विदेश में भी नाम कमाया और कानपुर का भी नाम ऊंचा किया, लेकिन आज उद्योगों को बंद करके नई-नई टेक्नोलॉजी लाकर यहां के उवाओं को यहां के लोगों को बेरोजगार करके कामगारों को नकारा करके इस कानपुर को बिहड़ बना दिया गया है, जहां आए दिन खुलेआम सड़कों पर हम इस तरीके की घटनाएं होते देखते हैं, ऐसे जाहिल ऐसे जानवरों का क्षेत्र हो गया है कानपुर जहां संवेदनाएं मानवता और सुलझी हुई विचारधारा खत्म हो चुकी है/ आए दिन सड़कों पर होने वाली मारपीट जो की हत्या का रूप ले लेती है, कहीं पत्थर फेक जाते हैं कहीं दूध वाले से लड़ाई हो जाए तो वह भी चाकू निकाल लेता है कही एक मां का हाथ लेकर एक जवान दर-दर भटकता है, कही एक बच्ची का गलत इलाज होने पर उसकी लाश उसका बाप अपने कंधे पर ले कर न्याय की गुहार लगता है, और कही नेता जी का आपसी सघर्ष शुरू हो जाता है,/ आखिर क्या हो गया है कानपुर की जनता को और क्यों इस तरीके का विभत्स कार्य कानपुर में लगातार हो रहा है क्यों हमारे इस कानपुर को बदनाम करने की यह साजिश लगातार की जा रही है,और क्यों नहीं इन सारे घटनाक्रमों पर एक कड़ी कार्यवाही करते हैं हमारे कमिश्नरेट, हमारा शासन,हमारा प्रशासन और हमारी सरकार/ दिल्ली तक अपनी छोटी सी चर्चा से हिला देने वाला कानपुर आज खुद हिली हुई चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है विचार बहुत जरूरी है और समझना इस से भी भी ज्यादा जरूरी... 🥺🥺
जय हिंद 🙏🏻🙏🏻
जय कानपुर🙏🏻🙏🏻
#प्रदेशसरकार