cpkailash.005

cpkailash.005 Here you will find educational, humorous and contemporary videos and photos based on facts.

20/02/2026

OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के साथ मंच पर हुए एक हिचकिचाहट के पल को स्वीकार किया. दरअसल, नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit के दौरान ग्रुप फोटो सेशन में मंच पर मौजूद सभी हस्तियां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ऊपर उठाते हुए एकजुटता का संदेश दे रही थीं. इसी दौरान Sam Altman और Dario Amodei के बीच एक अजीब पल देखने को मिला, जब दोनों ने बिना एक-दूसरे का हाथ पकड़े ही हाथ ऊपर उठा दिए.
बाद में समिट के उद्घाटन सत्र में हुए इस घटना को याद करते हुए Altman ने कहा कि मैं थोड़ा कन्फ्यूज था और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए.

20/02/2026

देश के शहरों में 9:00 A.M.
वायु गुणवत्ता सूचकांक

20/02/2026

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के जनबाजपोरा इलाके में भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाकर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि इसी रास्ते से सेना का एक काफिला गुजरने वाला था. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि IED किसने और किस उद्देश्य से लगाया था. संदिग्ध तत्वों की पहचान के लिए जांच जारी है.

13/02/2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 का 7 फरवरी से आगाज होना है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बड़ी खबर आई है। मुस्तफिजुर रहमान ने नई टीम का दामन थाम लिया है। मुस्तफिजुर रहमान अब पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में खेलते नजर आएंगे। लाहौर कलंदर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को साइन करने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन 11 से पहले सीधे तौर पर साइन करने की घोषणा की है।

07/02/2026

चीनी वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका की मोटी बर्फ के नीचे छिपे 207 ज्वालामुखियों की पहचान की है. 3 फरवरी को पहली डिजिटल सूची जारी हुई है, जो इन ज्वालामुखियों के आकार और उनके फैलाव की सटीक जानकारी देती है. इससे पहले वैज्ञानिकों के पास इनके बारे में इतनी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं थी.

06/02/2026
06/02/2026

हवा जिसमें हम सांस लेते हैं...

देश के शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक...9.00 A.M.

05/02/2026
05/02/2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर रूसी तेल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर मॉस्को का दो टूक जवाब सामने आया है. रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने बुधवार (4 फरवरी 2026) को कहा कि भारत किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक सवाल के जवाब में कहा, "हम और अन्य अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विशेषज्ञ इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि रूस, भारत को तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाला एकमात्र देश नहीं है. भारत हमेशा से अन्य देशों से भी ये उत्पाद खरीदता रहा है, इसलिए हमें इसमें कुछ भी नया नजर नहीं आता"

Address

Nathasar
Jodhpur
342028

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when cpkailash.005 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share