Advocate Rupesh Ojha Osian

Advocate Rupesh Ojha Osian I am an Advocate

पहले मतदान, फिर जलपानअपना नेता स्वयं चुने।
25/11/2023

पहले मतदान, फिर जलपान
अपना नेता स्वयं चुने।

आज ओसियां नगर में विजयदशमी, शस्त्र पूजन और पथ संचलन का भव्य आयोजन हुआ। पथ संचलन का आयोजन पिछले दो साल से कोरोना के कारण ...
03/10/2022

आज ओसियां नगर में विजयदशमी, शस्त्र पूजन और पथ संचलन का भव्य आयोजन हुआ। पथ संचलन का आयोजन पिछले दो साल से कोरोना के कारण अब हुआ है इसलिए ओसियां नगर के कार्यकर्ताओं में चार गुना अधिक उत्साह दिखाई दिया और ओसियां नगर कर ग्रामीणों में कार्यकर्ताओं से भी दोगुना उत्साह देखने को मिला। जगह जगह ग्रामीणों और विविध संघटनो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष श्री अनिल सोनी व प्रचार प्रमुख नंदकिशोर चांडक ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवको का स्वागत और अभिनन्दन किया।
प्रान्त घोष प्रमुख विक्रम जी भाई साहब, लक्ष्य बाल पुनर्वास केंद्र ओसिया के डॉ रवि विश्व हिंदू परिषद ओसिया अध्यक्ष बद्रीनारायण सोनी, विभाग समरसता प्रमुख उदाराम जी गोदारा, फलोदी जिला कार्यवाह नानक जी जाणी, महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख बनवारी जी भाईसाब, मुख्य मार्ग प्रमुख पूनम चंद जी, ओसियां खण्ड कार्यवाह मनीष जी चारण, सह खंड कार्यवाह जयप्रकाश जी विश्नोई, व्यवस्था प्रमुख विमल जी सोनी, बजरंग दल प्रखंड मंत्री जगतपाल सिंह भाटी, ओमप्रकाश विश्नोई, भारत विकास परिषद शाखा ओसियां सचिव श्रवण सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान जी सोनी, एडवोकेट जसवंतसिंह चौहान, मनोज टाक, नन्दकिशोर सोनी, पंकज सोनी, महिपाल जी, जगदीश मेघवाल एवम सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित आये।

जय श्री राम
08/02/2022

जय श्री राम

07/06/2021

45+ आयु वर्ग के लोगो मे वेक्सीन लगवाने के प्रति बहुत अधिक भय है, जो कि निर्रथक है।
दुष्प्रचार का ये घातक परिणाम है जो शायद आगे जाकर और अधिक घातक हो सकता है।
45 से अधिक आयु के लोग जल्दी से वेक्सीन लगवाये ताकि 18 से अधिक और कम आयु वर्ग के लोगो को वेक्सीन लगाने का अभियान जल्दी शुरू हो सके।
वेक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है, प्रभावी है।

19/05/2021
12/10/2020

कुछ जरूरी बातें
महत्वपूर्ण योजनाये

1. ऐसी महिला जिनकी आयु 55 वर्ष या जन्म तारीख 01/01/1965 है या इससे ज्यादा है और पुरूष जिनकी आयु 58 वर्ष या जन्म तारीख 01/01/1962 या इससे ज्यादा है वो ई मित्र पर भामाशाह कार्ड (31 मार्च 2020 बाद जन आधार कार्ड) ले जाकर अपना पेंशन आवेदन करावे ताकि उनको राज्य सरकार की तरफ़ से हर माह 750 पेंशन मिल सके ।

2. जो समाज की महिला विधवा है वो अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और भामाशाह कार्ड (31 मार्च 2020 बाद जन आधार कार्ड) ई मित्र पर ले जाकर पेंशन के लिए आवेदन कर सकते है ।

3. जिस किसी के पेंशन आ रही है वो अपने भामाशाह कार्ड में अपनी सही आयु दर्ज करावे ताकि उनकी पेंशन में नियमानुसार बढ़ोतरी होती रहे ।
75 साल से ऊपर वृद्ध को 1000 रुपये 60 साल से ऊपर विधवा को 1000 रुपये ओर 75 साल से ऊपर विधवा को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे ।

4. जो भाई विकलांग है चाहे वो किसी भी प्रकार से विकलांग है वो बन्धु ई मित्र पर जाकर अपना विकलांग पंजीकरण करावे ताकि उसका विकलांग प्रमाण पत्र बन सके और फिर वो भी प्रमाण पत्र बना कर पेंशन के लिए आवेदन कर सकते है ।

5. पेंशन लेने वाली विधवा महिला, नाता जाने वाली माँ के बच्चे और विकलांग महिला पुरुष के बच्चे अगर स्कूल जाते है तो उसके बच्चों को पालने के लिए सरकार 0 से 5 साल तक 500 रुपये ओर 6 से 18 साल तक के बच्चों को 1000 रुपये हर माह मिलते है।

6. किसी भी महिला या पुरुष के नाम से कही पर भी जमीन है तो वो ई मित्र पर बैंक, भामाशाह और जमीन के दस्तावेज ले जाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन करवा कर हर साल किस्तो में 6000 रुपये ले सकता है।

7. किसी भी योग्य राशन कार्ड के धारक को 2 रुपये किलो वाले सरकारी गेंहू नही मिलते है तो वो ई मित्र पर जाकर खाद्य सुरक्षा फॉर्म भरा सकते है ।

8. जिन किसानों के जमीन है वो सोसायटी से अल्पकालीन ऋण आवेदन भी कर सकता है ।

9. मजदूर वर्ग के लोग श्रम हिताधिकारी कार्ड बनवा कर रखे उनको उसमें हिताधिकारी कार्ड की कई प्रकार की योजनाओं जैसे शुभ शक्ति योजना, छात्रवृति योजना, प्रसूति सहायता और हिताधिकरी कि असामयिक मृत्यु होने पर मृत्युदावा के अलावा बहुत से फायदे ले सकते है है ।

10. विधवा महिला और BPL महिला या पुरुष अपने दो बेटी की शादी के लिए सहयोग योजना के तहत आवेदन करके सरकारी फायदा ले सकते है ।

11. 75% से अधिक अच्छे अंक प्राप्त करने वाली बालिका गार्गी पुरुस्कार ओर स्कूटी योजना का फॉर्म भर सकती है ।

12. बच्चों के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास आय प्रमाण पत्र आदि समय पर बनाते रहे ताकि एन वक्त पर इनके लिए भागना नही पड़े ।

13. अपने बच्चों के 18 वर्ष पूर्ण होते ही BLO के पास तय दस्तावेज जमा करवा कर मतदान कार्ड बनावे ताकि वो भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके ।

14. गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के नाम मुख्यमंत्री आवास योजना में जुड़वाए ताकि उन्हें फायदा मिल सके।

15. जो बुड्ढे है और जिनके पेंशन आती है वो अपने पेंशन की राशि समय समय पर खाते से निकालते रहे पेंशन धारक की मृत्यु हो जाने पर उसके खाते में जमा हुई पेंशन वापिस सरकार में जमा करवानी पड़ती है वो पैसा कोई दूसरा नही उठा सकता और अगर कैसे भी करके उठाता भी है तो भविष्य में वापिस ब्याज सहित जमा करवाना होता है।

16. जिस किसी भाई के एटीएम है वो अपने एटीएम से नियमित अंतराल में ट्रांसेक्शन करता रहे ताकि उसमें दुर्घटना बीमा होता है वो दुर्घटना के समय क्लेम करने के लिए जरूरी होता है ।

17. जिनके बैंक में खाता है वो अपने खाते में प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का फॉर्म भर करके दे और 12 रुपये 330 रुपये ओर 500 रुपये प्रति वर्ष में एक अच्छा दुर्घटना बीमा ले सकते है ।

18. जिनके बेटियां है और उनका जन्म 2010 या उसके बाद में हुआ है वो अपने बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा कर एक तय राशि हर माह जमा करवा सकते है इसमे 14 वर्ष तक पैसे भर कर 21 वर्ष बाद पैसे मिलेंगे जो लड़की के काम आते है ।

19. जो म्यूच्यूअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने के इच्छुक है वो SBI ओर अन्य बैंकों से SIP (स्माल इन्वेस्टमेंट प्लान )ले सकते है इसकी जानकारी अपनी बैंक ब्रांच में जाकर ले सकते है ।

कृपया करके यह जानकारी जरूरमंद समाज बंधुओं तक पहुँचावे ताकि वो भी सरकारी फायदे से वंचित ना रहे ।
एडवोकेट रूपेश ओझा ओसियां

21/04/2020

शाकाहारी बने
पर्यावरण प्रेमी बने
वृक्ष लगाए
सफाई रखे
एकांतवास अपनाए

27/03/2020

Anti Corona Helping Hands नाम से हमारा व्हाट्सएप ग्रुप है, जानकारी और सेवा के लिए जुड़ सकते है आप सभी

22/12/2019

आज पता चला कि मारवाड़ में हमारे पूर्वज राव जी की बही में पीढ़ियों के नाम क्यों लिखवाते थे।
हमारे पूर्वजों को पता था कि मोदी जी कभी न कभी CAA और NRC लाएंगे।

राष्ट्र हित मे मतदान करे
27/04/2019

राष्ट्र हित मे मतदान करे

Address

Mataji Temple Road, Osian
Jodhpur City
342303

Telephone

9414498635

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Rupesh Ojha Osian posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Advocate Rupesh Ojha Osian:

Share

Category