25/04/2026
काम करते-करते मौत: दीवार गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
*✍️रिपोर्ट:आबिश इमाम सनी ज़िला संवाददाता HNN24×7 NEWS जौनपुर*
जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीसराय गांव में सरिया डिजाइन का काम कर रहे मजदूर रामचंद्र कुमार के ऊपर अचानक दीवार गिर गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रतापगढ़ निवासी रामचंद्र अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। पीछे दो बेटे, दो बेटियां और बिलखता परिवार छोड़ गए। एक हादसे ने पूरे घर की दुनिया उजाड़ दी।