प्रथम सूचना रिपोर्ट 378/2019

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • प्रथम सूचना रिपोर्ट 378/2019

प्रथम सूचना रिपोर्ट 378/2019 In 2015 a r**e incident happened. Woman was unconscious for a timebeing so she can not complain. She find answer that case hi nahi banta hai.

But after a certain time she complained to National commission of women. In 2019 case has filled In FIR 378/2019

मेरे घर की रैकी करने वाले 2 और लोग। तरीका वही किस्त लेने आये है। पैसा कोई देता नहीं इन्हें 31/62/11 से।
01/04/2023

मेरे घर की रैकी करने वाले 2 और लोग। तरीका वही किस्त लेने आये है। पैसा कोई देता नहीं इन्हें 31/62/11 से।

28/03/2023

19 मार्च -5 बजे शाम को

मैं छत पर गयी थी कि सफाई कर लू। वहाँ पहले से कोई छुपा हुआ था। उसने तरल पदार्थ मुझ पर फेका। बचते बचते भी एक आँख में वो तरल पदार्थ चला गया और मेरी आँख बुरी तरह जलने लगी । मैं नहीं देख पायी कौन था जो बिल्कुल मेरे पीछे था और इस तरह हमला किया उसने मुझ पर ।

मैं तुरन्त नीचे आ गयी और सबको अन्दर कर बालकनी का दरवाजा बन्द कर दिया। मैं कुछ भी देख पाने मैं असमर्थ थी । बुरी तरह जलन और आँख पूरी लाल। मैं बार बार आँख धोती रही कि जलन कुछ कम हो पर बहुत पावरफुल था वो तरल पदार्थ। एक घन्टे तक कुछ भी नहीं देख पायी मैं , बुरी तरह जलन के कारण। पानी डालती आँखो पर तो कुछ सैकेंड ठीक फिर जलन। एक घन्टे बाद उस तरल पदार्थ का असर कुछ कम होना शुरू हुआ और मैं आँख खोल पायी । अच्छा रहा कि तुरन्त छत से नीचे आ गयी नहीं तो कुछ बड़े हादसे को अंजाम दे देते ये लोग।

30 दिन में मार डालने का फतवा जारी किया है इन्होंने। 5 मार्च से शुरू है ये । लगातार कोशिश जारी है इनकी। इन्हें पता नहीं कि बबीता वाधवानी सृजन में विश्वास करती है । इसका उदाहरण इन्होंने खुद ही दे दिया है जहाँ से नीचे धक्का देना चाहते है वहाँ गमले में पीले हजारे के फूल खिला रखे है बाकी जगह पर फूल नहीं खिलने दिये पर उस गमले में फूल खिलाये न तुमने , ये सृजन ही है । सदाबहार सफेद फूलो की टोकरी को तुमने शिमला नाम दिया है दूसरा बिन्दु जहाँ से मुझे नीचे धक्का देना चाहते हो।

स्कूली बच्चो का उपयोग कर रहे हो न । तुम्हें पता चला सृजन का। ये मेरे घर आकर हिन्दी पढ़ना सीख गये । तुम ये ज्ञान इनसे कभी नहीं छीन पाओगे। तुमने अपनी नहीं मेरी इच्छा पूरी कर दी अनजाने में , मैं चाहती थी ये लड़कियाँ जो स्कूल जाकर भी हिन्दी पढ़ना नहीं सीख पायी वो मेरे घर आये और हिन्दी पढ़ना सीखे। सृजन किसी का मोहताज नहीं वो अवसर के साथ हो जाता है ।

मौत का खेल खेलते रहो , तुम्हारी सेहत खराब होगी बुरे विचार रखोगे तो , बेहतर हो जिन्दगी की तरफ आकर देखो , मुस्कराहट में ही जीवन है।

ईश्वर सब पर कृपा रखते है  । ये बात कुछ लोगो को समझ नहीं आ रही है क्योंकि वो खुद को ईश्वर समझ रहे है । रोटी मेकर निशाना ब...
26/03/2023

ईश्वर सब पर कृपा रखते है । ये बात कुछ लोगो को समझ नहीं आ रही है क्योंकि वो खुद को ईश्वर समझ रहे है ।

रोटी मेकर निशाना बन गया , एयर फ्रायर उपयोग ही नहीं लिया तो। कुछ समय पहले चावल बनाने वाला राइस कुकर निशाना बन गया था ।

एक साल के अन्दर दो बिजली उपकरणो को निशाना बनाया गया है । रोटी मेकर की तार अन्दर से ऐसे काट दी कि चालू करते ही करण्ट
लग जाये । प्लग में लगाने से ठीक पहले देख लिया तो बच गये नुकसान नहीं हुआ। हैन्डल टूटा था वो भी दिख गया। इसपर इनालसा के दो स्टीगर थे दोनो ऊपर नीचे के भाग पर । एक गायब किया गया था तो वो पार्ट भी बदल दिया होगा। जब पूरा खोला तो अन्दर धी डाल रखा था वायरिंग पर ।

जो चीज निशाने पर आ जाये , वो पूरी नष्ट कर देनी चाहिए क्योंकि सबको मना किया जा चुका होगा कि ठीक नहीं करना है । पंखा एक साल तक खराब रहा कोई भी ठीक नहीं करने आता था तो एक दिन मैंने ही उसे नीचे उतारा और बाजार ले गयी कि ठीक कर दो पर कोई इलेक्ट्रॉनिक वाला ठीक करने को राजी नहीं हुआ । एक साल बाद नया पंखा ही लगा कमरे में ।

बेहतर हो इन्सान , इन्सान ही समझे खुद को । ईश्वर बन , किसी का काल निश्चित करने का फैसला न करे । फोटो पर माला चढ़ाने में वक्त है अभी समझा करो , काम पूरा करने दो मुझे अपना ।

21/03/2023

समस्त भारतीय मेरे भाई बहन है । हमेशा स्कूलो में प्रतिज्ञा करायी जाती है । कैसे है ये भाई बहन एक झरोखा।
1- राजू सब्जी वाला- सब्जी बेचने के साथ साथ महिलाओ के इन्जेक्शन लग जाये वो काम कर रहा है। सहायक एक लम्बी महिला और एक लम्बा लड़का। लम्बी महिला एक तरफ आकर्षित खड़ी हो जायेगी दूसरी तरफ राजू सब्जी वाला और तीसरा इन्जेक्शन लगाता है पीछे कूल्हे पर । आप गली में से सब्जी लेकर घर पहुँचते हो , और पैर में और कूल्हे में दर्द होना शुरू जो पूरे दिन रहता है और आपका पैर हिल डाल नहीं पाता सही तरीके से ।

2- 70 साल का आदमी - पीछा करता है हाथ में पालीथीन खड़ खड़ करते हुए कि तुम्हें नुकसान पहुँचाऊँगा, डराने का काम।

3- माता के भजन गाता हूँ मैं , ये मेरा काम है । रस्सी का गोला बना सड़क पर रख रहा है कि तुझे सबक सिखाऊगा। ये वो आदमी है जिसने यहाँ की महिलाओ की पेन्शन बहुत खायी है । पोस्ट आफिस से खुद कागज ले लेता । दो महीने की नकद देकर चार महीने की पेन्शन पर हस्ताक्षर ले लेता था । चोरी की आदत ।

4- गाडियो से रास्ता रोकना और डराना सब हो रहा है ।

कोर्ट की तारीखे अपराधियों के हौसले बुलन्द करती है । इन्टरनेट हैक कर ऐसे वीडियो और पोस्ट दिखाना कि हम तुम्हे नुकसान पहुँचाएँगे । ये वो बिन्दु है जिस पर काम करना होगा सरकार को कि इस तरह के वीडियो बलात्कार पीडिताओ के मोबाइल पर न दिखायी दे ।

AIRFryer=air fire balloon 10 मार्च - मेरा जन्मदिन होता है। निश्चित था कुछ विशेष पकता। पर सुबह 7 बजे ही पड़ोस से आवाज़ आ ...
12/03/2023

AIRFryer=air fire balloon

10 मार्च - मेरा जन्मदिन होता है। निश्चित था कुछ विशेष पकता। पर सुबह 7 बजे ही पड़ोस से आवाज़ आ गयी हमारा तो स्वीच जल गया आग लग गयी स्वीच में। मेरे लिए भी खतरे की घन्टी था क्योंकि होली पर डोरबेल के स्वीच तोड़ गये जो मैंने अपने स्तर पर ठीक किया। अन्दर नये लगे स्वीच बोर्ड के दो स्वीच खराब कर दिये। तीसरे में प्लग अटक रहा है।

बिल्डिंग के बच्चो का अचानक स्कूल समय बदल गया। 12 से 5:00 हो गया । यानि क्राइम का समय 12:00 से 5:00।
घर पर खतरा था तो हम घर से बाहर रहे जवाहर सर्किल पर ।

ऑटो में बैठने पर पता चला कि पीछे रस्सी और मिट्टी के तेल की बोतल रखी हुई है। सब कहते है गरीब ऑटो वाले। पर कहानी अलग है इनकी। रास्ते में एक जगह ऑटो ऐसे रूका कि वेन का दरवाजा खुलता और हम उसमें खीच लिये जाते। मैंने रियो पालतू कुत्ते को आगे रखा कि हाथ हमें खीचने आये तो सबक उसे भी मिले। मास्क लगाये वो आदमी हमें देखता रहा । कुछ मिनट की स्थिति बनी फिर वैन चली गयी।

लौटते समय भी पीछे रस्सी रखी हुई थी ऑटो में। हमसे बोला बैठो मैंने कहा पहले ऑटो स्टार्ट करो। तब बैठे हम।

4:00 बजे वापस आये और बिजली मेन मीटर रात तक के लिए बन्द कर दिया । दिन टल गया हमारा।

8 मार्च 2023 स्वर्ण पथ मानसरोवर सब्जी बाजार जयपुर ग्रेटर राजस्थान 5,6,7  मार्च घर पर रही। सुरक्षा का सवाल था। 8 मार्च सब...
11/03/2023

8 मार्च 2023 स्वर्ण पथ मानसरोवर सब्जी बाजार जयपुर ग्रेटर राजस्थान

5,6,7 मार्च घर पर रही। सुरक्षा का सवाल था। 8 मार्च सब्जी लेने गयी। लगभग सभी ठेले के आगे कार खड़ी। एक ठेले के पास सही जगह दिखी तो फल लेने रूकी। आम भी थे उसके पास। मैं आम टोकरी में डाल रही थी कि एक स्कूटर आके रूका बिल्कुल मेरे पीछे। उसने डीसी से कुछ निकाला और ठेले पर रखा। खनक आवाज आयी।

मैने नजर ऊपर की तो ठेले पर पहले से भी बड़ा धारदार चाकू। ठेले वाला नोट खुला कराने गया था। आया तो मैंने कहा - चाकू ठेले के नीचे रखो या किसी चीज के नीचे छुपाओ। उसने सुना जरूर पर चाकू नीचे नहीं रखा। वो स्कूटर वाले की तरफ देख रहा था जो मेरे पीछे खड़ा था । परमिशन मांग रहा हो , हटा दू क्या? चाकू इस स्कूटर वाले ने रखा था।

मैंने दुबारा दोहराया- चाकू नीचे छिपाकर रख। नहीं माना। मैंने इस बार चिल्लाकर कहा- चाकू हटा ठेले से। तब भी नहीं माना। स्कूटर वाले ने परमिशन नहीं दी उसको। मैंने आम की टोकरी उसके ठेले पर वापस फेकी और उससे कहा - गरीब है कहकर ठेला लगाता है न , काहे का गरीब हुआ, महिला की गर्दन कटेगी तो तुझे पैसे तो बहुत मिलेगे बाद में। तो तु गरीब भी नहीं, रख अपने आम अपने पास, गरीबी का नाटक मत करना आज के बाद मेरे सामने।

चाकू नहीं हटाया तो नहीं हटाया। स्कूटर वाले के चेहरे पर आश्चर्य के भाव थे कि इसको पता है कि इसकी गर्दन कटेगी बाजार में। अपराधियो को फोटो दी जाती है कि गर्दन किसकी कटेगी । उसे घोर आश्चर्य था कि इस महिला को सब पता है। वो मोटा आदमी था। बाल थोडे धुंधराले। नाक चौड़ी और मोटी। ऊंचाई ठीक ठाक थी। उम्र 35-40 के बीच।

ठेले वाला कह सकता था ये चाकू मेरा नहीं, ये आदमी लाया है पर वो नहीं बोला। अपराधी के साथ मिली भगत का मतलब अपराध में शामिल होना ही कहलाता है। सरकार गरीबो के लिए योजनाएँ बहुत बनाती है पता है क्यों? क्योंकि ये अपराध में शामिल होते है । जैसा कहो वैसा करते है। राशन, घर, पैसा सब है इनके लिए योजनाओ में। कभी सुना एम एड, बी एड पास वालो के लिए योजना बनी हो। उनके लिए तो परीक्षा फार्म निकलते है आज ये परीक्षा, कल वो परीक्षा। जीवन भर घर में बेरोजगार सड़ते है हम पढ़े लिखे।

बाजार पर नजर डाली पूरे बाजार में एक औरत नहीं थी। कारे ही कारे । जीक जेक होकर की विजन रूके , किसी को भी ज्यादा दूर तक न दिखे कि हो क्या रहा है बाजार में। फिल्मी सीन था पूरा कि आज कत्ल होगा यहाँ।

देर है अभी , फोटो पर माला नहीं चढ़ाने दूंगी कहा है न मैंने। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वरूण पथ मानसरोवर का विकास अभी तक नहीं हुआ, 31 सेक्टर के पार्क से नगर निगम ने अतिक्रमण नहीं हटाया है पूरा पार्क विकसित चाहिए हमें। विकास करो फिर फोटो पर माला चढ़ाने की सोचना।

ये आदमी जब तब पडोस में किस्त मांगने आता है। बहू नहाने गयी है इस घर के सदस्य जवाब देते है और ये खड़ा मेरे घर को देखता रहत...
09/03/2023

ये आदमी जब तब पडोस में किस्त मांगने आता है। बहू नहाने गयी है इस घर के सदस्य जवाब देते है और ये खड़ा मेरे घर को देखता रहता है ।

इस महीने तो ये रोज आया है कि डेली की किस्त है । इस घर के आदमी जा चुके होते है या घर में छुप जाते है। इसे किस्त कोई नहीं देता।

न्याय की देवी के हाथ में तराजू तो होता है । क्या दूसरे हाथ में तलवार होती है? ये तस्वीर अजीब है या मुझे लग रही है अजीब। ...
09/03/2023

न्याय की देवी के हाथ में तराजू तो होता है । क्या दूसरे हाथ में तलवार होती है? ये तस्वीर अजीब है या मुझे लग रही है अजीब। किताबो में रखी ये किताब मुझे आज अजीब ही लग रही है सुबह से।

इस तस्वीर का तो मतलब होगा कि न्याय मांगने आओगे तो गर्दन काट दी जायेगी तुम्हारी।

इग्नू की किताबे बहुत सन्देश लायी है किसी अपराधी के लिए मेरे घर में ।  मुर्गी अण्डे देती है । सीडी फ़ोल्डर में रखी 10 सीड...
09/03/2023

इग्नू की किताबे बहुत सन्देश लायी है किसी अपराधी के लिए मेरे घर में ।

मुर्गी अण्डे देती है । सीडी फ़ोल्डर में रखी 10 सीडी 66 सी डी हो जाये तो क्या कहेंगे । सीडी फ़ोल्डर सी डी को जन्म देने लगा है ।

कितना दिमाग लगाया है अपराधियो ने। एक किताब पर WRITER लिखा है । मेरे सी डी फ़ोल्डर पर WRITEX है ।
जब मैंने चुन्नियाँ फोटो स्टुडियो से पार्षद चुनाव 2014 के लिए फोटो खिचवायी थी तो उससे कहा था कि ईमेल पर फोटो दो पर उसने जानबूझ कर सीडी बना कर दी थी तो एक सीडी फोटो की थी । एक में पारिवारिक फोटो थे । एक में एम एड के दौरान किये रिसर्च वर्क का डाटा, एक कम्प्यूटर खरीदा था उसके साफ्टवेयर अब तो तोड चुकी में कम्प्यूटर। ब्लूटूथ कैमरा खरीदा था उसका साफ्टवेयर। कुछ सी डी से 66 सी डी।

एक छोटी सीडी स्पाइस मोबाइल बता रही है । ये सीडी आने वाले अपराधी के लिए होगी कि उसको उसमे जरूरी साफ्टवेयर डालने होगे । और कौनसी सीडी कैसे इस्तेमाल करेगा ।

सुरक्षा का एक ही उपाय सब तोड़कर नष्ट कर दो । कचरे की गाड़ी नहीं आयी कचरा लेने तीन दिन से । ये सब कचरे के डिब्बे में अब भी है मेरे घर में । अब भी उम्मीद बची हुई है इनकी लगता है ।

Ignou ने मेरी बेटी के कोर्स की किताबे होली पर ही क्यों भेजी ? दिसम्बर से कोशिश कर रहे थे इग्नू किताबे भेजे जून में परीक्...
07/03/2023

Ignou ने मेरी बेटी के कोर्स की किताबे होली पर ही क्यों भेजी ? दिसम्बर से कोशिश कर रहे थे इग्नू किताबे भेजे जून में परीक्षा है। 31 मार्च असाइनमेन्ट भेजने की अन्तिम तारीख है । 5 मार्च को किताबे आ रही है ।

नया 100 का नोट मेरे पर्स में मेरे आधार के साथ किसी ने रखा । वॉट्स एप पर मैसेज था एक नगर निगम का नोटिस 5/7/2022 का - बकरी व पाड़ा नगर निगम बूचर खाने में 10:51 से 19:17 के बीच पहुँच जाने चाहिए।

फोटो नहीं ली । लेनी चाहिए थी। वॉट्स एप ही डिलीट कर दिया मैंने टैब से ।
100 रू का नोट फाड़कर डस्टबीन में फेका। कचरे वाली गाड़ी आज नही । आती तो घर से बाहर जाता ये नोट भी ।

5/7/2022‐ 5 मार्च, 7 मार्च, 2+0+2+2=6 मार्च
तीन दिन का खतरा था टल गया । नया दिन नया खतरा होगा अब। death clock की हिस्ट्री मेरे ही टेब में । पहली बार ऐसा पेज देखा है मैंने।

https://www.youthkiawaaz.com/2019/09/%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%96%E0%A5%87...
05/03/2023

https://www.youthkiawaaz.com/2019/09/%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%96%E0%A5%87%E0%A4%B2-%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%A4/

खेल व्यक्तित्व विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस हेतु सरकारी विद्यालयों मे जमीन भी उपलब्ध करवायी गयी है। .....

https://www.youthkiawaaz.com/2023/03/%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%B9-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BE...
05/03/2023

https://www.youthkiawaaz.com/2023/03/%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%B9-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%AC%E0%A4%A6%E0%A4%B2-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A5%A4

आपको कही जाना होता है तो आप इन्टरनेट पर सर्च करते है । फोटो डाउनलोड करते है। पता जो दिखाया जाता है वो लिखते है। अगर र....

Address

Varun Path Mansarover
Jaipur
302020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when प्रथम सूचना रिपोर्ट 378/2019 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category