17/05/2021
आज विश्व टेलीकम्युनिकेशन एंड इनफार्मेशन डे सेलिब्रेट कर रहा है। आप सभी को बधाइयाँ व शुभकामनाएं। आज हम सभी एक दूसरे से अलग-अलग माध्यम से जुड़े हुए हैं, चाहे सोशल नेटवर्किंग हो या फिर डिजिटल कम्युनिकेशन।
आज के परिदृश्य में संचार और सूचना ही सब कुछ है। जिसने सब कुछ इतना आसान और आपके फिंगर टिप्स पर लाकर रख दिया।
साथ ही मैं आप सभी से निवेदन करती हूँ कि आप सभी इसका सकारात्मक उपयोग करें, समाज व देश के कल्याण के लिए उपभोग हो।
एक निवेदन और करना चाहूँगी, टेक्नोलॉजी ने जितना आसान कर दिया है, उतना ही ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा भी है। अतः आप सभी सूझबूझ से काम लें और इन सब से अपने आप को बचाकर रखें।
Happy World Telecommunication and Information Society Day💐💐
धन्यवाद
प्रेम चौधरी Choudhary
अध्यक्षा
आदर्श जाट महासभा
महिला विंग जिला जयपुर