15/08/2023
प्रेस नोट
*अधिकारो को जाने देश विकसित होगा-सिंह*
नागरिक अधिकार संस्था के द्वारा बड़ी धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस स्वर्ण गार्डन, जयपुर में मनाया गया।
संस्था के अध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अथिति, एस॰के॰सिंह, प्रमुख (लेखा एवं वित्त), भाराराप्रा थे उन्होंने संस्था पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों के साथ झंडारोहण किया। सिंह ने बताया कि देश विकास की ओर अग्रसर है अब हमें ज़रूरत है अपने अधिकारों का सही उपयोग करने की, इससे देश के नागरिक़ों का जीवन स्तर बेहतर होगा और हमारा देश शीघ्र विकसित होगा। उन्होंने समझाया कि ये दिन हमारे पूर्वजों के बलिदान के सम्मान का दिन है इसे हम सभी को सबसे बड़े त्योहार के रूप में बड़े ज़ोर शोर से मनाना चाहिए। इस अवसर पर धीरज, अमित गुप्ता, बलवंत प्रजापति, शिवनंदन, दिनेश, लालचंद यादव, विनोद, कंचन टाक, मंगलेश, गुमान सिंह, सुधा शर्मा, एमके सोलंकी, एसपी शर्मा, कैलाश अज्मेरा, रामकरन, इंद्रपाल, बीएल कुशवहा, राजूलाल केएलभाटी, रामप्रताप, गणेश सैनी, भरत सैनी, संजय कुमार, नवल, गोविंद, अनिल, सुनील, रामप्रसाद, भंवरलाल, प्रताप सिंह, मगन, सीता शर्मा, सुशील, बाबूलाल, राजेश, कमल, फूलचंद, राजेंद्र, महेश, अनिल, सुनीता सैनी, सीमा, पूनम, संतोष, राज टाक, रूपल, अरविंद, किशन, नेमीचन्द, मोहन, सीताराम सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी, अधिवक्ता, बुजुर्ग, नारी शक्ति, युवा एवं छोटे बच्चें कार्यक्रम में शामिल हुये।
सादर सहित
सुरेश सैनी, प्रदेश अध्यक्ष,
नागरिक अधिकार संस्था राजस्थान, जयपुर।