हिन्दू रक्षा दल

Directions

हिन्दू रक्षा दल संगठन से जुड़ने के लिए id को फॉलो करो और दिए गए नंबर पर संपर्क करे
8791327420

30/07/2026

हिन्दू रक्षा दल के नगर प्रमुख नितिन भाटी जी के नेतृत्व में बेसहारा गोवंश को गौशाला भिजवाया गया

आज दिनांक 30.08.2026 को नगर प्रमुख नितिन भाटी जी द्वारा नगर पालिका एवं पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से आवास विकास कॉलोनी में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में बेसहारा घूम रहे नंदी महाराज एवं गौ माता को सुरक्षित रेस्क्यू कर गौशाला भिजवाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना तथा आमजन को दुर्घटनाओं से बचाना रहा। स्थानीय लोगों ने नगर प्रमुख नितिन भाटी जी, नगर पालिका एवं पशु चिकित्सा विभाग की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने की मांग की।

दिनांक 10 जुलाई 2026 को हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रवण चंदेल जी एवं जिला प्रभारी श्री रविंद्र हिंदू जी द्वा...
11/07/2026

दिनांक 10 जुलाई 2026 को हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रवण चंदेल जी एवं जिला प्रभारी श्री रविंद्र हिंदू जी द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत श्री आकाश बेनीवाल जी को जिला गोरक्षा प्रमुख (जनपद हापुड़) तथा श्री नितिन भाटी जी को हापुड़ नगर गोरक्षा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

संगठन को पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा हिंदू रक्षा दल को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आप दोनों को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ

05/07/2026

हिंदू रक्षा दल द्वारा जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में, रेलवे स्टेशन के पास एवं LN रोड पर गौ माता को हरा चारा खिलाकर सेवा की गई। सभी गौसेवकों ने गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और गौ सेवा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कराया गौ माता का अंतिम संस्कार हिन्दू रक्षा दल के गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल को सूच...
29/06/2026

हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कराया गौ माता का अंतिम संस्कार

हिन्दू रक्षा दल के गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल को सूचना प्राप्त हुई कि हापुड़ के ग्राम बड़ौदा सिहानी में एक गौ माता मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही आकाश बैनीवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपनी टीम को मौके पर भेजा। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गौ माता का विधि-विधान एवं सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान गौ सेवा और संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान गौरव महरा सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ माता की सेवा और सम्मान के लिए संगठन निरंतर तत्पर है तथा भविष्य में भी ऐसी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

26/06/2026

#हिन्दूरक्षादल ने मृत नंदी महाराज का विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार

हिन्दू रक्षा दल के #जिलाप्रभारीरविन्द्रशर्मा जी को सूचना प्राप्त हुई कि मेरठ रोड स्थित जाट भवन के पास एक नंदी महाराज मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रभारी जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल जी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश प्राप्त होते ही #गौरक्षाप्रमुखआकाशबैनीवाल ने अपनी टीम को मौके पर भेजकर नंदी महाराज का पूरे विधि-विधान एवं सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया, ताकि नंदी महाराज के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश समाज तक पहुंच सके।

इस दौरान अनुज कश्यप, ऋषु प्रजापति, नितिन भाटी, हनी गुर्जर सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।

हिन्दू रक्षा दलने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई गौवंश घायल, बीमार या मृत अवस्था में दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा गौसेवकों को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

हिन्दू रक्षा दल ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के विषय में बैठक कीशुक्रवार को हिन्दू रक्षा दल द्वारा अच्छेजा स्थित बाला जी म...
26/06/2026

हिन्दू रक्षा दल ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के विषय में बैठक की

शुक्रवार को हिन्दू रक्षा दल द्वारा अच्छेजा स्थित बाला जी मंदिर में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं गौ सेवकों ने समाज में गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण अभियान चलाने, अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने तथा शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल अलका त्यागी नितिन भाटी अनुराग गोयल गौरव मनीष देव कुनाल सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।

24/06/2026

हिन्दू रक्षा दल जो कहता है वो करता है

कल थाना मसूरी में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 11 जून से लव जिहाद का शिकार हुई एक बहन को वापस लाने के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की तथा मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अनुरोध किया कि युवती की सकुशल बरामदगी हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच की जाए।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर मामले में संतोषजनक प्रगति नहीं होती है, तो वे कानून के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने पर विचार करेंगे।

हिंदू रक्षा दल प्रशासन से युवती की शीघ्र बरामदगी एवं परिवार को न्याय दिलाने की मांग करता है।

21/06/2026

हिन्दू रक्षा दल ने घायल नंदी महाराज का कराया उपचार व भिजवाया गौशाला

शनिवार देर रात्रि #हिन्दूरक्षादल के जिला प्रभारी रविंदर शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसूलपुर में एक नंदी महाराज जंगली जानवरों के हमले से घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रभारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए हिन्दू रक्षा दल के गौ रक्षा प्रमुख #आकाशबैनीवाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश प्राप्त होते ही #आकाशबैनीवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायल नंदी महाराज को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु बनखंडा गौशाला भिजवाया। गौ सेवकों के त्वरित प्रयास से नंदी महाराज को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान रितेश गिहार, रोहन गिहार, रिशु प्रजापति, नितिन भाटी, क्रिश, दीपू, हिमांशु सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे।

Address

Free Ganj Road Hapur
Hapur
245101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिन्दू रक्षा दल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category