Eat Right Gwalior

Eat Right Gwalior eatright challenge

20/08/2026








ट्रांस फैट मुक्त ग्वालियर की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के जरिए खाद्य कारोबारियों को ट्रांस फैट के दुष्प्रभावों और सुरक्षित खाद्य विकल्पों की दी जानकारी

खाद्य सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जेपाइगो एवं रिजॉल्व टू सेव लाइव्स के सहयोग से होटल सेंट्रल पार्क में ट्रांस फैट उन्मूलन विषय पर हितधारक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होटल, बेकरी एवं अन्य खाद्य व्यवसायों से जुड़े 78 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गुरुवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री अनिल बनवारिया की मौजूदगी में आयोजित हुए कार्यक्रम में खाद्य व्यवसाय संचालकों को ट्रांस फैट से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्धारित मानकों तथा सुरक्षित खाद्य तेलों के उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस. सागर भी मौजूद थे।
विशेषज्ञों ने बताया कि ट्रांस फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ हृदय रोग एवं मस्तिष्काघात का जोखिम बढ़ाता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के प्रावधानों के अनुसार खाद्य पदार्थों में ट्रांस फैट की मात्रा 2 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कार्यक्रम में खाद्य कारोबारियों ने तेल को बार-बार गर्म नहीं करने, निर्धारित मानकों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य विकल्प उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने “ट्रांस फैट मुक्त ग्वालियर” के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Collector Office Gwalior
CM Madhya Pradesh

Address

Gwalior
474008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Eat Right Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Eat Right Gwalior:

Shortcuts

Share

Category