27/09/2026
चक्का जाम किसी समस्या का समाधान नहीं है।
अपनी मांगों को लेकर अपनी बात रखना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन अपनी मांगें मनवाने के लिए दूसरों को परेशानी में डालना कतई उचित नहीं है।
कानून किसी को भी अपनी मांगें पूरी कराने के लिए सड़क जाम कर हजारों यात्रियों को परेशान करने का अधिकार नहीं देता। चक्का जाम के कारण अनेक बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जो अत्यंत अनुचित है।
सड़क जाम करना कानून का उल्लंघन है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई एवं दंड का प्रावधान है।
अतः सभी से अपील है कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से रखें। ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे आम जनता को परेशानी हो और आपको स्वयं भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े।
अपनी बात रखें, लेकिन आम जनता की परेशानी का कारण न बनें।