21/07/2026
झज्जर के मुनीमपुर में कुएँ में जहरीली गैस के कारण चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।
यह घटना प्रशासन और राहत एवं बचाव कार्य में गंभीर लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है। इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए।
साथ ही सरकार से मांग है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा हर संभव सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जाए।