कपिल शर्मा पत्रकार

कपिल शर्मा पत्रकार Advocate |Journalist | Ex General Secretary Greater Noida Press Club | Network10Update Journalist

चीखों से गूंजती रही रात, और इंसानियत आग में झुलसती रही...दिल्ली के उस होटल में लगी आग केवल एक हादसा नहीं थी, बल्कि लापरव...
04/06/2026

चीखों से गूंजती रही रात, और इंसानियत आग में झुलसती रही...

दिल्ली के उस होटल में लगी आग केवल एक हादसा नहीं थी, बल्कि लापरवाही की उन चिंगारियों का परिणाम थी, जिसने 21 जिंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। कोई अपनी मां को पुकार रहा था, कोई अपने बच्चे को सीने से लगाकर धुएं से लड़ रहा था, तो कोई खिड़की से कूदकर मौत और जिंदगी के बीच आखिरी संघर्ष कर रहा था।

सबसे दर्दनाक बात यह है कि इन मौतों का कारण केवल आग नहीं थी, बल्कि वे अनदेखी, वे नियमों की अवहेलना और वह बेपरवाही थी, जिसने लोगों को जलती इमारत में कैद कर दिया।

आज उन 21 परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं, सिसकियां जल रही हैं। कुछ बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया, तो कुछ मां-बाप अपने जवान बेटों-बेटियों की तस्वीरों को देखकर बिलख रहे हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।

आग बुझ गई होगी, लेकिन उन परिवारों के दिलों में उठी लपटें शायद कभी नहीं बुझेंगी...🕯️💔

#दिल्ली_अग्निकांड #श्रद्धांजलि

...जिनकी उम्र थी जीने की… उन्होंने चुन लिया मरने का रास्ता!आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं…यह वो दिन है जबभगत सिंह, राजगुर...
23/03/2026

...
जिनकी उम्र थी जीने की… उन्होंने चुन लिया मरने का रास्ता!

आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं…
यह वो दिन है जब
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव
हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए…
ना कोई डर…
ना कोई पछतावा…
बस एक ही जुनून—
“मेरा रंग दे बसंती चोला…”
आज हम आज़ाद हैं…
लेकिन क्या हमने उनकी कुर्बानी को सच में समझा?
👉 हम लड़ते हैं छोटी-छोटी बातों पर…
👉 और उन्होंने देश के लिए अपनी पूरी जिंदगी दे दी…
आज जरूरत है
उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की…
🙏 शत शत नमन उन अमर शहीदों को…



#भारत_मां_के_वीर

22/03/2026
2.60 लाख में इंसानियत का सौदा! नवजात बच्ची बनी बाजार की वस्तु➡️ जब जिंदगी बिकने लगे… तो समाज को आईना देखना जरूरी है!एक न...
22/03/2026

2.60 लाख में इंसानियत का सौदा! नवजात बच्ची बनी बाजार की वस्तु

➡️ जब जिंदगी बिकने लगे… तो समाज को आईना देखना जरूरी है!

एक नवजात बच्ची की कीमत 2.60 लाख रुपये तय होना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारे समाज के लिए गहरी शर्म की बात है। जहां एक ओर हम “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के नारे लगाते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग बेटियों को खरीद-फरोख्त की वस्तु बना देते हैं। यह घटना केवल कुछ आरोपियों की गलती नहीं, बल्कि उस सोच का परिणाम है जो इंसानियत से ज्यादा लालच को महत्व देती है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस पूरे खेल में अस्पताल और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है। जिन हाथों में जीवन बचाने की जिम्मेदारी होती है, वही अगर सौदेबाजी करने लगें, तो भरोसा किस पर किया जाए?
समाज को अब सिर्फ गुस्सा जताने से आगे बढ़कर जवाबदेही तय करनी होगी। ऐसी घटनाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है, ताकि कोई भी बच्चा बाजार की वस्तु न बने।
यह समय है सोच बदलने का—वरना कल को इंसानियत भी बोली में बिकती नजर आएगी।

जेवर VS दादरी—अब शुरू होगा 2027 का असली रण!👉 दो दिन, दो रैलियां… और तय होगा यूपी का भविष्य!👉 जेवर में विकास की ताकत… दाद...
21/03/2026

जेवर VS दादरी—अब शुरू होगा 2027 का असली रण!
👉 दो दिन, दो रैलियां… और तय होगा यूपी का भविष्य!
👉 जेवर में विकास की ताकत… दादरी में बदलाव की आहट—2027 का फैसला अब जनता के हाथ!

कपिल शर्मा
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जनपद इन दिनों सियासत के सबसे गर्म अखाड़ों में बदलता दिख रहा है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में महज एक रात के अंतराल में होने जा रही दो बड़ी रैलियां न सिर्फ स्थानीय राजनीति को झकझोरेंगी, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा तय करने का संकेत भी देंगी। वहीं प्रदेश की राजनीतिक समझ रखने वाले विशेषज्ञ भी दोनों पार्टियों की इन रैलियों पर अभी से खास नजर बनाए हुए हैं। क्योंकि यह रैलियां उन्हें प्रदेश की जनता का मूंड भांपने में मदद करेंगी।

बता दें कि आगामी 28 मार्च को जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम बीजेपी के लिए सिर्फ एक परियोजना का शुभारंभ नहीं, बल्कि बीजेपी के“विकास मॉडल”का भव्य प्रदर्शन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और प्रदेश के कई बड़े चेहरे इस मंच से जनता के सामने सरकार की उपलब्धियों का रोडमैप पेश करेंगे। माना जा रहा है कि रैली में बीजेपी के लिए अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ जैसे मजबूत जनाधार वाले जिलों की मौजूदगी इसे और भी प्रभावशाली बना रही है। जहां बीजेपी अपने किले को और मजबूत दिखाने की तैयारी में है।

इसके ठीक अगले दिन, 29 मार्च को दादरी में समाजवादी पार्टी की“समानता भाईचारा रैली”इस राजनीतिक चमक को सीधी चुनौती देगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह रैली केवल भीड़ जुटाने का प्रयास नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी रण का औपचारिक आगाज़ मानी जा रही है। PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण और गुर्जर समाज को केंद्र में रखकर सपा एक नया सामाजिक समीकरण गढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
एक तरफविकास की बुलंद तस्वीर है, तो दूसरी तरफ सामाजिक न्याय का नया गणित। दोनों ही अपने-अपने दावे और वादों के साथ जनता के दरबार में हाजिर हैं। अब सवाल जनता के हाथ में है। क्या वह विकास की रफ्तार पर भरोसा जताएगी, या सामाजिक संतुलन की नई राजनीति को मौका देगी?





















मेरी पूज्य दादी जी श्रीमती सरोज देवी पत्नी स्वर्गीय प० रामप्रकाश शर्मा जी आज दिनांक - 4 जनवरी 2026, दिन- रविवार को शाम 0...
04/01/2026

मेरी पूज्य दादी जी श्रीमती सरोज देवी पत्नी स्वर्गीय प० रामप्रकाश शर्मा जी आज दिनांक - 4 जनवरी 2026, दिन- रविवार को शाम 04:00 बजे गोलोक वासी हो गईं। उनका आकस्मिक निधन हमारे परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। अंतिम यात्रा कल दिनांक- 5 जनवरी 2026, दिन- सोमवार को प्रातः 9:00 बजे निज आवास ग्राम बील अकबरपुर से प्रारंभ होगी।

मेरी लाड़ो बेटी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई और ढ़ेर सारा शुभाशीष। बाबा भोलेनाथ तुम्हारे ऊपर सदैव अपनी कृपा बन...
10/07/2025

मेरी लाड़ो बेटी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई और ढ़ेर सारा शुभाशीष। बाबा भोलेनाथ तुम्हारे ऊपर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें और तुम्हे दीर्घायु प्रदान करें।

रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।ईश्वर से प्रार्थना ह...
13/03/2025

रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन खुशियों के विविध रंगों से परिपूर्ण हो, और सुख, शांति और सद्भावना के आत्मीय रंगों से सराबोर हो।

आज फेसबुक ने 11 साल पुरानी स्मृति को ताजा कर दिया। मेरे द्वारा यह खबर 11 साल पूर्व NBT Dilli के लिए ग्रेटर नोएडा में क्र...
11/02/2025

आज फेसबुक ने 11 साल पुरानी स्मृति को ताजा कर दिया। मेरे द्वारा यह खबर 11 साल पूर्व NBT Dilli के लिए ग्रेटर नोएडा में क्राइम रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हुए लिखी गई थी।

NBT Uttar Pradesh Navbharat Times Online Crime Reporter Noida News Update

प्रिय मित्र एवं बड़े भाई, वरिष्ठ पत्रकार पहाड़ी बाबू उर्फ़ आकाश नागर जी को प्रकटोत्सव की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई। महामा...
05/12/2024

प्रिय मित्र एवं बड़े भाई, वरिष्ठ पत्रकार पहाड़ी बाबू उर्फ़ आकाश नागर जी को प्रकटोत्सव की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई। महामाई आपको यूं हीं बिंदास, अल्हड़, अलबेला बनाए रखें और आपको सदैव स्वस्थ रखें व दीर्घायु प्रदान करें।🎉🎉🎉🎉🎉

Akash Nagar

Address

Greater Noida

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when कपिल शर्मा पत्रकार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share