Adv अचल शाक्य

Adv अचल शाक्य Advocate ।
समाजसेवी

बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के कोषाध्यक्ष साथी अधिवक्ता श्री विनीत कटियार जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं औरबधाई अचल प...
14/07/2026

बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के कोषाध्यक्ष साथी अधिवक्ता श्री विनीत कटियार जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं औरबधाई

अचल प्रताप सिंह एडवोकेट,
जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ,
कचहरी फतेहगढ़

क्लाइंट का हिट ही सर्वोपरि है
26/06/2026

क्लाइंट का हिट ही सर्वोपरि है

गिरफ्तार किए गए या थाने बुलाए गए व्यक्ति से मिलने यदि कोई  #वकील थाने पहुंचता है, तो अक्सर  #पुलिस उसे अपने काम में “ ेन...
11/04/2026

गिरफ्तार किए गए या थाने बुलाए गए व्यक्ति से मिलने यदि कोई #वकील थाने पहुंचता है, तो अक्सर #पुलिस उसे अपने काम में “ ेने_वाला” समझने लगती है। जबकि हर पुलिसकर्मी को यह बात भली-भांति समझ लेनी चाहिए कि यह कोई एहसान नहीं, बल्कि एक वैधानिक अधिकार है—गिरफ्तार व्यक्ति का भी और उसके वकील का भी।

2023 की #धारा_38 तथा #संविधान के अनुच्छेद 22(1) में स्पष्ट रूप से यह प्रावधान है कि गिरफ्तारी के समय अभियुक्त को अपने पसंद के अधिवक्ता से #परामर्श_करने_का_अधिकार है। यह अधिकार केवल कागज़ों में लिखा एक औपचारिक प्रावधान नहीं है, बल्कि यह संविधान द्वारा सुनिश्चित निष्पक्ष सुनवाई ( ) के मूल सिद्धांत का अभिन्न हिस्सा है।

वास्तविकता यह है कि #अधिवक्ता थाने में पुलिस के कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए नहीं आता, बल्कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित होता है कि जांच पूरी तरह कानून के दायरे में हो तथा अभियुक्त के मौलिक अधिकारों का किसी प्रकार से हनन न हो।

लेकिन समस्या यह है कि कई बार #थाना_प्रभारी या #दरोगा, विशेषकर के कुछ अधिकारी, यह भ्रम पाल लेते हैं कि वर्दी पहनते ही वे कानून से ऊपर हो गए हैं। इसी भ्रम के चलते वे #अधिवक्ता के साथ #दुर्व्यवहार या यहां तक कि हाथापाई जैसी हरकतें भी कर बैठते हैं।

ऐसी स्थिति में क्या किया जाना चाहिए?

तुरंत संबंधित #वरिष्ठ #पुलिस_अधीक्षक या #डीसीपी को लिखित शिकायत दी जाए। साथ ही, संबंधित #मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जाए और #मेडिकल तथा अन्य सभी #एविडेन्स को सुरक्षित रखा जाए। आवश्यकता पड़ने पर #अवमानना ( ) की कार्यवाही तथा आपराधिक मुकदमा भी दायर किया जा सकता है।

जो भी वीडियो या ऑडियो साक्ष्य उपलब्ध हों, उन्हें विधिवत #धारा_63 (भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023) के अनुरूप सर्टिफिकेट के साथ #कोर्ट में प्रस्तुत किया जाना चाहिए, क्योंकि बिना इस प्रमाणपत्र के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य न्यायालय में स्वीकार्य नहीं होते।

यह समझना अत्यंत आवश्यक है कि जो भी पुलिस अधिकारी किसी #अधिवक्ता पर हाथ उठाता है, वह केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे न्याय तंत्र पर #हमला करता है।

समय, परिस्थिति और कानून के अनुसार वकीलों का थाने जाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि पुलिस की मनमानी पर रोक लगाना और विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। वर्तमान समय में कई थाने ऐसे व्यवहार करने लगे हैं मानो वे स्वयं न्यायालय हों—जहां डर, दबाव, मारपीट, गिरफ्तारी और मुकदमेबाजी का भय दिखाकर यह कहा जाता है कि “जो काम कोर्ट में होगा, वह हम यहीं कर देंगे।”

ऐसी अपमानजनक प्रवृत्तियों पर रोक लगाना वकीलों की जिम्मेदारी है।

अंततः यह याद रखना चाहिए कि #वर्दी स्थायी नहीं होती—आती-जाती रहती है, लेकिन कानून और न्यायालय की गरिमा तथा उनके पालन को सुनिश्चित करना ही सबसे महत्वपूर्ण है, और यही हर अधिवक्ता का कर्तव्य भी है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

अचल प्रताप सिंह एडवोकेट
जिला व सत्र न्यायालय फर्रुखाबाद

👉सम्पर्क 7905026286👈

08/04/2026

I got over 10 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

ऐसी ही लीगल जानकारी हेतु संपर्क करें
08/04/2026

ऐसी ही लीगल जानकारी हेतु संपर्क करें

किसी बच्चे का स्कूल में कुछ सालों का या 1 वर्ष का गैप हो गया है तो गैपिंग के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होता है ...
07/04/2026

किसी बच्चे का स्कूल में कुछ सालों का या 1 वर्ष का गैप हो गया है तो गैपिंग के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होता है और एफिडेविट में यह मुख्य बातें लिखी जाती है अधिक जानकारी के लिए मेरे चैनल को फॉलो कीजिए मुझे सब्सक्राइब कीजिए धन्यवाद

किसी व्यक्ति को पावर ऑफ अटॉर्नी बनवानी है तो जनरल रूप से मुख्य बातें पावर ऑफ अटॉर्नी में यही लिखी जाती है अधिक जानकारी क...
07/04/2026

किसी व्यक्ति को पावर ऑफ अटॉर्नी बनवानी है तो जनरल रूप से मुख्य बातें पावर ऑफ अटॉर्नी में यही लिखी जाती है अधिक जानकारी के लिए मेरे पेज को फॉलो करें और मुझसे संपर्क करें धन्यवाद

आज आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जी के द्वारा मेरा नाम आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ...
24/02/2026

आज आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जी के द्वारा मेरा नाम आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के लिए रिकमेंड करने के लिए उनका व आम आदमी पार्टी का बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद ।

अचल प्रताप सिंह बनाए गए जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद
आज दिनांक 24 फरवरी 2026 जिला कलेक्ट्रेट परिसर फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मैं आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अचल प्रताप सिंह को सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने पार्टी की टोपी और पट्टिका पहनकर आम आदमी पार्टी परिवार की ओर से स्वागत किया , वहां पर मौजूद जाने माने अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत कर लड्डू खिलाए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की , इस अवसर पर सभी को जलपान और लड्डुओं से मुंह मीठा कराया गया , सभी सम्मानित अधिवक्ताओं ने हर संभव सहयोग और भविष्य में पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लिया।
अधिवक्ता अचल प्रताप सिंह हेल्पिंग पीपल नाम की संस्था भी चलाते हैं , तथा तथागत सामाजिक समिति में भी पदाधिकारी है , इससे पूर्व बुद्ध पूर्णिमा , सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर पदयात्रा का भी नेतृत्व कर चुके हैं। तथा पिछले लंबे समय से जिला न्यायालय फतेहगढ़ में वकालत के क्षेत्र में भी उनकी विशिष्ट पहचान रखते हैं । जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह जी की लंबी बीमारी से निधन के बाद अचल प्रताप सिंह जी को यह जिम्मेदारी दी गई है उम्मीद है की आम आदमी पार्टी तथा जनमानस की सेवा में उनका काम उत्साह वर्धक, रहेगा । सभी ने पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र सिंह साथ को भी याद किया उनके द्वारा किए गए कार्य तथा समाज सेवा की तहे दिल से प्रशंसा की इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र शाक्य, एडवोकेट रक्षपाल सिंह, एडवोकेट जीवन सिंह राजपूत, एडवोकेट प्रदीप यादव, समाजवादी पार्टी अधिवक्ता जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव, अचल प्रताप सिंह, एडवोकेट अमरजीत कश्यप, एडवोकेट अमन वर्मा, एडवोकेट राहुल कुशवाहा,एडवोकेट हरिकिशोर कुशवाहा,एडवोकेट प्रमोद कुमार दिवाकर, एडवोकेट अशोक कुमार पाल, एडवोकेट सुरजीत सिंह कुशवाहा, एडवोकेट रबनेश सिंह, एडवोकेट शिवम शाक्य, एडवोकेट विनय कुशवाहा, अधिवक्ता आकाश शाक्य (अध्यक्ष तथागत सामाजिक समिति),एडवोकेट हसनैन, एडवोकेट कंचन यादव, एडवोकेट आदित्य कुमार शाक्य, एडवोकेट अरविंद सिंह राजपूत,एडवोकेट दिवाकर शाक्य,एडवोकेट अजीत कुशवाहा, एडवोकेट यादव सिंह शाक्य, जतिन शाक्य, विशाल शाक्य, साहब सिंह तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व अधिवक्तागढ़ मौजूद रहे।

20/02/2026

बिजली विभाग से संबंधित जानकारी

Address

Vill Amethi Kohna
Farrukhabad
209601

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv अचल शाक्य posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share