NAGAR Palika Didihat

NAGAR Palika Didihat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NAGAR Palika Didihat, Legal, Nagar palika didihat, Didihat.

नगर पालिका डीडीहाट में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों को सुरक्षा के दृष्टिगत अधिशासी अधिकारी द्वारा तिरपाल वितरित किए ...
18/08/2026

नगर पालिका डीडीहाट में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों को सुरक्षा के दृष्टिगत अधिशासी अधिकारी द्वारा तिरपाल वितरित किए गए। साथ ही, क्षतिग्रस्त भवनों में रह रहे लोगों को निःशुल्क रैन बसेरे में रहने हेतु अवगत कराया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद डीडीहाट के अवर अभियंता एवं सभासद तहसील वार्ड उपस्थित रहे।

आज दिनांक 15/8/2026 को नगरपालिका परिषद डीडीहाट के द्वारा 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें नगर पालिक...
15/08/2026

आज दिनांक 15/8/2026 को नगरपालिका परिषद डीडीहाट के द्वारा 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें नगर पालिका परिषद डीडीहाट के अध्यक्ष महोदय,अधिशासी अधिकारी समस्त सभासद एवम् कार्यालय के सभी कर्मचारीगण पर्यावरण मित्र एवम् सभी स्वच्छक बंधु उपस्थित रहे जिसमें बंदे मातरम झंडारोहण कार्यक्रम राष्ट्रगान नशामुक्ति शपथ एवम् विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए आज के इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद डीडीहाट के द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया साथ ही नगर के विभिन्न स्कूलों के 10th,12th की परीक्षाओं में मेरिट में आए छात्र छात्राओं एवम् प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को भी पुरस्कार वितरित किया ।।

आज दिनांक 13/08/2026 को सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम एवं इसके दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु नगर पालिका...
13/08/2026

आज दिनांक 13/08/2026 को सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम एवं इसके दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु नगर पालिका परिषद डीडीहाट द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्राइमरी स्कूल एवं शिखर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

11/08/2026

स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर की ओर एक कदम! ♻️
नगर पालिका परिषद डीडीहाट द्वारा चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण हेतु जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।नागरिकों को स्रोत स्तर पर कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आइए, स्वच्छ डीडीहाट के संकल्प में हम सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#नगरपालिकापरिषदडीडीहाट
#स्वच्छभारत

अधिशासी अधिकारी/ AERO(SIR)  द्वारा आदिचोरा, चामा, कूटा कन्याल एवं चुपड़ाखेत बूथवाइज नोटिसों की सुनवाई की गई जिसमें BLO स...
04/08/2026

अधिशासी अधिकारी/ AERO(SIR) द्वारा आदिचोरा, चामा, कूटा कन्याल एवं चुपड़ाखेत बूथवाइज नोटिसों की सुनवाई की गई जिसमें BLO सुपरवाइजर BLO BAG सदस्य उपस्थित रहे

#नगरपालिकापरिषदडीडीहाट

आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिषद डीडीहाट में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भवन कर उपविधि  बनाए जाने,...
17/07/2026

आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिषद डीडीहाट में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भवन कर उपविधि बनाए जाने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) नियम, 2026 के प्रभावी अनुपालन तथा आदि के संबंध में प्रस्ताव पारित किये गए।

आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को हरेला पर्व के शुभ अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद डीडीहाट द्व...
16/07/2026

आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को हरेला पर्व के शुभ अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद डीडीहाट द्वारा नगर क्षेत्र के समस्त वार्डों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री गिरीश सिंह चुफाल, अधिशासी अधिकारी श्री सूरज प्रकाश तथा समस्त सभासदगण ने जनसहभागिता के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित डीडीहाट के निर्माण का संदेश दिया।

दिनांक 05 जुलाई 2026 को नगरपालिका परिषद डीडीहाट परिसर में नगरपालिका अध्यक्ष माननीय श्री गिरीश  चुफाल जी,  माननीय सिविल ज...
06/07/2026

दिनांक 05 जुलाई 2026 को नगरपालिका परिषद डीडीहाट परिसर में नगरपालिका अध्यक्ष माननीय श्री गिरीश चुफाल जी, माननीय सिविल जज श्रीमती मंजू देवी जी एवं अधिशासी अधिकारी श्री सूरज प्रकाश जी द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। इस अवसर पर समस्त सभासदगण उपस्थित रहे।
#नगरपालिकापरिषदडीडीहाट

"नगर पालिका परिषद डीडीहाट के प्रवेश द्वार पर फसी गाय के बछड़े का नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा तत्परता एवं मानवीय संवेदनश...
04/07/2026

"नगर पालिका परिषद डीडीहाट के प्रवेश द्वार पर फसी गाय के बछड़े का नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ सफल रेस्क्यू किया गया। सुरक्षित बाहर निकाला गया।
#नगरपालिकापरिषदडीडीहाट

दिनांक 04 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिषद डीडीहाट में माननीय अध्यक्ष श्री गिरीश चुफाल जी एवं अधिशासी अधिकारी श्री सूरज प्...
04/07/2026

दिनांक 04 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिषद डीडीहाट में माननीय अध्यक्ष श्री गिरीश चुफाल जी एवं अधिशासी अधिकारी श्री सूरज प्रकाश जी के अध्यक्षता में स्टाफ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यालय कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी हरेला पर्व एवं संभावित आपदा प्रबंधन की तैयारियों के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Address

Nagar Palika Didihat
Didihat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NAGAR Palika Didihat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category