Adv Palendra singh Gurjar

Adv Palendra singh Gurjar adv palendra Singh Gurjar

    (डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र) आपराधिक मामलों (Criminal Cases) में एक बहुत महत्वपूर्ण स्टेज⚖️✍️Discharge Application (डि...
19/05/2026

(डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र) आपराधिक मामलों (Criminal Cases) में एक बहुत महत्वपूर्ण स्टेज⚖️
✍️Discharge Application (डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र) आपराधिक मामलों (Criminal Cases) में एक बहुत महत्वपूर्ण स्टेज पर दी जाती है। इसका उद्देश्य यह होता है कि अगर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं, तो मुकदमे को आगे बढ़ाने से पहले ही उसे मुक्त (discharge) कर दिया जाए।
🔹 Application कब दी जाती है?
Discharge application चार्ज फ्रेम (Charge Framing) से पहले दी जाती है।
अलग-अलग मामलों में यह स्टेज अलग होती है:
सेशन ट्रायल (Sessions Case) → धारा Section 227 CrPC के तहत
वॉरंट केस (Magistrate Case) → धारा Section 239 CrPC के तहत
👉 मतलब:
#जब कोर्ट यह तय कर रहा होता है कि आरोपी पर चार्ज लगाया जाए या नहीं, उसी समय डिस्चार्ज एप्लीकेशन दी जाती है।
🔹 Application क्यों दी जाती है?
इसका मुख्य उद्देश्य यह साबित करना होता है कि:
कोई prima facie case नहीं बनता
FIR या चार्जशीट में आरोप झूठे या बेबुनियाद हैं
आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है
केस में कानूनी कमी (legal defect) है
आरोपी को बेवजह ट्रायल में घसीटा जा रहा है
👉 अगर कोर्ट को लगता है कि:
#रिकॉर्ड में ऐसा कोई आधार नहीं है जिससे आरोपी के खिलाफ मामला बनता हो”
तो कोर्ट आरोपी को डिस्चार्ज कर देता है।
🔹 #सरल भाषा में समझें
Charge Frame होने से पहले → Discharge Application
Charge Frame होने के बाद → Trial शुरू
👉 #इसलिए Discharge एक तरह का फिल्टर (Filter) है, जिससे कमजोर केस शुरू में ही खत्म हो जाता है।
🔹 #महत्व (Importance)
आरोपी को अनावश्यक ट्रायल से बचाता है
कोर्ट का समय बचाता है
न्याय प्रक्रिया को तेज और निष्पक्ष बनाता है

Application ki #महत्वपूर्ण
Union of India v. Prafulla Kumar Samal (1979) 3 SCC 4 में Supreme Court ने Section 227 Cr.P.C. (Discharge) पर बहुत महत्वपूर्ण guidelines दी हैं।
⚖️ Supreme Court ne kya kaha
1. Judge ka limited role hota hai (Mini Trial nahi hoga)
👉 इस stage पर Judge पूरा trial नहीं करेगा, सिर्फ यह देखेगा कि case चलाने के लिए पर्याप्त आधार है या नहीं।
2. Prima facie case देखना जरूरी है
👉 Court को यह देखना है कि रिकॉर्ड पर ऐसा material है या नहीं जिससे prima facie (पहली नजर में) offence बनता हो।
3. Strong suspicion = Charge frame
👉 अगर accused के खिलाफ strong suspicion (मजबूत शक) है, तो discharge नहीं मिलेगा
➡️ Case trial में जाएगा
4. No sufficient ground = Discharge
👉 अगर रिकॉर्ड में कोई ठोस आधार नहीं है, तो accused को discharge कर दिया जाएगा
5. Evidence ka broad evaluation allowed hai
👉 Judge documents और material को surface level पर evaluate कर सकता है
✍️लेकिन
❌ गहराई से evidence की जांच नहीं करेगा
❌ credibility decide नहीं करेगा
📌 Court ne 4 guiding principles diye
1.Judge record ko sift & weight kar sakta hai (limited purpose ke liye)
2.Prima facie case hai ya nahi – ye check kare
3.Strong suspicion ho to charge frame hoga
4.Agar do views possible ho aur evidence weak ho → discharge
🧾 language me
Bilkul evidence nahi → Discharge
Thoda strong doubt hai → Trial chalega

#अभियुक्त के डिस्चार्ज हेतु प्रार्थना पत्र (draft)
माननीय सत्र न्यायालय_____जिला____
वाद संख्या: ____वर्ष____
राज्य ______बनाम:___‌‌
धारा 227 दं.प्र.सं. Bnss.250के अंतर्गत अभियुक्त के डिस्चार्ज हेतु प्रार्थना पत्रकार।

महोदय,
1.यह कि आवेदक/अभियुक्त निर्दोष है तथा उसे इस प्रकरण में झूठा फँसाया गया है।
2.यह कि विवेचना पूर्ण होने के उपरांत पुलिस द्वारा आरोप-पत्र (चार्जशीट) प्रस्तुत किया गया है, जो पूर्णतः निराधार एवं तथ्यों के विपरीत है।
3. यह कि अभियोजन द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों एवं साक्ष्यों से अभियुक्त के विरुद्ध कोई भी प्रथम दृष्टया (prima facie) मामला सिद्ध नहीं होता है।
4. यह कि उपलब्ध समस्त साक्ष्यों को उनके वास्तविक रूप में भी स्वीकार कर लिया जाए, तब भी अभियुक्त के विरुद्ध कोई अपराध बनता नहीं है।
5. यह कि अभियोजन के आरोप सामान्य, अस्पष्ट एवं बिना किसी ठोस साक्ष्य के हैं।
6.यह कि अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही जारी रखना न्यायालय की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा।
7.यह कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न निर्णयों में यह प्रतिपादित किया है कि जहाँ अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त आधार नहीं हो, वहाँ उसे डिस्चार्ज किया जाना चाहिए।
: :प्रार्थना (PRAYER):
अतः माननीय न्यायालय से सविनय निवेदन है कि—
👉 आवेदक/अभियुक्त को धारा 227 दं.प्र.सं. /bnss 250के अंतर्गत इस वाद से डिस्चार्ज (मुक्त) किया जाए।
👉 न्यायालय उचित समझे तो कोई अन्य आदेश/निर्देश भी पारित करने की कृपा करे।
स्थान: ____
दिनांक: ____
आवेदक/अभियुक्त के अधिवक्ता
(Advocate palendragurjar)



✍️⚖️👩‍🎓

  Act क्या होता है?POCSO का पूरा नाम है —Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012(बच्चों को यौन अपराधों से ...
19/05/2026

Act क्या होता है?
POCSO का पूरा नाम है —
Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012
(बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012)
#यह कानून बच्चों को यौन शोषण, छेड़छाड़, अश्लीलता और उत्पीड़न से बचाने के लिए बनाया गया है।
यह कानून क्यों बनाया गया?
पहले बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों के लिए # अलग से विशेष कानून नहीं था।
#इसलिए 2012 में POCSO Act बनाया गया ताकि:
बच्चों की सुरक्षा हो
👉अपराधियों को कठोर सजा मिले
👉बच्चे की पहचान गोपनीय रखी जाए
👉बच्चे के अनुकूल न्याय प्रक्रिया हो
👉“Child” किसे माना जाता है?
में 18 वर्ष से कम आयु के हर लड़का या लड़की को “Child” माना जाता है।
में कौन-कौन से अपराध आते हैं?
1. Sexual Harassment (यौन उत्पीड़न)
गंदी बातें, अश्लील इशारे, पीछा करना आदि।
2. Sexual Assault
गलत तरीके से छूना या शारीरिक शोषण।
3. Penetrative Sexual Assault
बलात्कार जैसी गंभीर स्थिति।
4. Aggravated Offence
यदि अपराध:
शिक्षक,
पुलिस,
रिश्तेदार,
डॉक्टर,
या भरोसे वाले व्यक्ति द्वारा किया जाए
तो सजा और कठोर होती है।
5. Child Po*******hy
बच्चों की अश्लील फोटो/वीडियो बनाना, रखना या फैलाना।
में मुख्य प्रावधान
👉FIR दर्ज करना अनिवार्य
👉पुलिस शिकायत लेने से मना नहीं कर सकती।
👉बच्चे की पहचान गोपनीय
नाम, फोटो, पता सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
👉महिला अधिकारी द्वारा बयान
संभव हो तो बच्चे का बयान महिला पुलिस अधिकारी लेती है।
Court
POCSO मामलों की सुनवाई विशेष अदालत में होती है।
In Camera Trial
सुनवाई बंद कमरे में की जा सकती है ताकि बच्चा सुरक्षित महसूस करे।
Examination
बच्चे की गरिमा और सुरक्षा का ध्यान रखकर मेडिकल कराया जाता है।
👉सजा का प्रावधान
👉सामान्य अपराध → कई वर्षों की कैद
👉गंभीर अपराध → 20 वर्ष तक या आजीवन #कारावास
कुछ मामलों में कठोर दंड का प्रावधान
झूठी शिकायत पर क्या?
#यदि कोई जानबूझकर झूठा आरोप लगाए तो उसके लिए भी कार्रवाई हो सकती है, लेकिन केवल शिकायत गलत साबित होने से स्वतः झूठा मामला नहीं माना जाता।
#महत्वपूर्ण बात
यदि किसी नाबालिग (18 वर्ष से कम) के साथ उसकी “सहमति” से भी शारीरिक संबंध बनते हैं, तब भी POCSO लागू हो सकता है, क्योंकि कानून में नाबालिग की सहमति मान्य नहीं मानी जाती।
#संक्षिप्त नोट
👉विषय
👉जानकारी
👉कानून
👉POCSO Act, 2012
#उद्देश्य
👉बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा
👉Child की आयु
👉18 वर्ष से कम
#सुनवाई
👉Special Court
👉पहचान
👉गोपनीय
👉सजा
👉कठोर कारावास



🙏🧑‍🎓⚖️

Address

Dholpur
328001

Telephone

+916377129446

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv Palendra singh Gurjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Adv Palendra singh Gurjar:

Shortcuts

Share