Advocate Council of India

Directions Contact the business

Advocate Council of India अधिवक्ता शक्ति राष्ट्र शक्ति

शिक्षा का ब्यापर कब बंद होगा ?
28/10/2026

शिक्षा का ब्यापर कब बंद होगा ?

उत्तर प्रदेश में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 9 जिलों के 10 थानेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है...
28/10/2026

उत्तर प्रदेश में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 9 जिलों के 10 थानेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक ने इन्हें हटाने का निर्देश देते हुए विभागीय कार्रवाई करने को कहा है।
सोमवार को जनशिकायतों की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों का समाधान थाना और चौकी स्तर पर ही किया जाए, ताकि उन्हें जिला या पुलिस मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। मंगलवार को DGP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, भूमि विवादों की निगरानी और संवेदनशील मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
सितंबर में अगस्त की तुलना में जनशिकायतों में अत्यधिक वृद्धि वाले थानों के प्रभारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसमें निम्न जिलों के थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
• लखीमपुर खीरी–मैलानी और फरधान
• उन्नाव: सोहरामऊ
• एटा: जसरथपुर
• आगरा: लोहामंडी
• प्रतापगढ़: महेशगंज
• बदायूं: उसावा
• बिजनौर: चांदपुर
• मथुरा: जैत
• लखनऊ: बाबू बनारसीदास

दिल्ली की सभी जिला अदालत में आज (27 अक्टूबर) वकीलों की पुलिस के खिलाफ काम बंद हड़ताल है। हालांकि इस हड़ताल से पहले सोमवार...
28/10/2026

दिल्ली की सभी जिला अदालत में आज (27 अक्टूबर) वकीलों की पुलिस के खिलाफ काम बंद हड़ताल है। हालांकि इस हड़ताल से पहले सोमवार को शाहदरा एसीपी द्वारा उठाए गए सख्त कदम से वकील भड़क गए हैं। कड़कड़डूमा कोर्ट के वकील आज सड़कों पर उतर आए हैं और रास्ता जाम कर एसीपी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

एसीपी के एक्शन के बाद वकीलों का रिएक्शन
पुलिस के खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट के वकील सड़कों पर उतर आए हैं। वकीलों ने कोर्ट के बाहर सड़क जाम कर दी है। पुलिस के बैरिकेड लगाकर सड़क को बंद कर दिया है। दिलचस्प है कि मोके पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं है।

वकील एसीपी शाहदरा मनस्वी वशिष्ठ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वकीलों का कहना है कोई भी पुलिसकर्मी कोर्ट आया तो वह उसे पीटेंगे। पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त के कार्यालय का वकीलों ने घेराव कर दिया है। शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस का पुतला जलाया
वकील के साथ मारपीट और थाने में पुलिस अधिकारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए शाहदरा बार एसोसिएशन ने मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में हड़ताल रखी। वकीलों ने कामकाज से दूरी बनाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और दिल्ली पुलिस का पुतला जलाकर विरोध जताया।

वकीलों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त के कार्यालय का घेराव भी किया।

वकील ललित बंसल के अनुसार, वह अपने जीजा से जुड़े मारपीट के मामले में थाने पहुंचे थे। वहां विवाद के दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुन्ना बाटी नाम के युवक ने उनकी शर्ट फाड़ दी, जबकि एक युवती ने उनके सिर पर प्लेट से हमला किया।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वकील का आरोप है कि पुलिस ने उनका बयान तक दर्ज नहीं किया और मामले में एकतरफा कार्रवाई की।

मेरठ में दरोगा-सिपाही ने कारोबारी से 4.72 लाख की अवैध वसूली, अवैध हिरासत में रखकर सोफा भी मांगा, डीआईजी से शिकायत के बाद...
23/10/2026

मेरठ में दरोगा-सिपाही ने कारोबारी से 4.72 लाख की अवैध वसूली, अवैध हिरासत में रखकर सोफा भी मांगा, डीआईजी से शिकायत के बाद एक्शन!

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में तैनात दरोगा अंकित सागर और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार को गुरुवार शाम निलंबित कर दिया गया। दोनों पर नोएडा के फर्नीचर कारोबारी शाहिद चौधरी को अवैध रूप से हिरासत में रखकर 4.72 लाख रुपए वसूलने का आरोप है।
कारोबारी ने डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी से शिकायत की थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की।
मामले में थाने के सामने जनसुविधा केंद्र चलाने वाले शादाब राव उर्फ शालू और मेरठ में तैनात रह चुके दरोगा आरिफ अली की भूमिका भी सामने आई है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले को सौंपी है।
नोएडा के सेक्टर-93 गेझा निवासी फर्नीचर कारोबारी शाहिद चौधरी ने 21 अक्टूबर को डीआईजी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को लिसाड़ी गेट थाने से फोन कर उन्हें मेरठ बुलाया गया था। इसके कुछ देर बाद उनका बैंक खाता फ्रीज हो गया।
शाहिद के मुताबिक, मेरठ पहुंचने पर दरोगा अंकित सागर और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार ने उनके साथ अभद्रता की और लॉकअप में बंद कर दिया। उनका महंगा फोन, घड़ी और बेल्ट भी ले ली गई। भाई सन्नवर और जाबिर थाने पहुंचे तो उनसे रकम की मांग की गई।
शिकायत के मुताबिक, 4 अगस्त को पहले 1.20 लाख रुपए शादाब राव के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद 2.80 लाख रुपए नकद दिए गए। रकम मिलने के बाद शाहिद का आईफोन 17 लौटा दिया गया, लेकिन घड़ी और बेल्ट वापस नहीं की गईं।
शाहिद ने आरोप लगाया कि अगले दिन दरोगा और हेड कांस्टेबल ने अफसर को देने के नाम पर सोफा मांगा। उन्होंने सोफे की फोटो और दो क्यूआर कोड भेजे। इसके बाद मोहम्मद इमरान और सुशीला के नाम वाले खातों में 36-36 हजार रुपए भेजने को कहा गया।
शाहिद ने आरोप लगाया कि उनका बैंक खाता फ्रीज कर रकम देने का दबाव बनाया गया। उनके मुताबिक, 7 अगस्त को शादाब राव की ओर से ईमेल भेजकर खाते को दोबारा चालू कराने के लिए बैंक को किए गए पत्राचार की जानकारी दी गई।
कारोबारी ने शादाब पर पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि शादाब थाने के सामने जनसुविधा केंद्र चलाता है और पुलिसकर्मियों के संपर्क में रहता है। शाहिद ने कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य दस्तावेज भी डीआईजी को सौंपने की बात कही है।

गुजरात के सरकारी स्कूलों में अब बिना लिखित अनुमति के कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं जा सकेगा. माता-पिता को भी स्कूल में जाने ...
23/10/2026

गुजरात के सरकारी स्कूलों में अब बिना लिखित अनुमति के कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं जा सकेगा. माता-पिता को भी स्कूल में जाने से पहले प्रिंसिपल से अनुमति लेनी होगी.

स्कूल में बच्चों और शिक्षकों की फोटो लेने, वीडियो बनाने, इंटरव्यू करने या लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी लिखित अनुमति जरूरी होगी.

नियम तोड़ने पर स्कूल प्रशासन पुलिस और शिक्षा विभाग को सूचना दे सकता है.

सरकार का कहना है कि इन नियमों का मकसद बच्चों की सुरक्षा और उनकी निजता बनाए रखना है. वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इससे सरकारी स्कूलों की कमियों को सामने लाना मुश्किल होगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मतदाता सूची में नामों में हुई गलतियों क...
23/10/2026

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मतदाता सूची में नामों में हुई गलतियों की वजह बताई. कार्यालय के मुताबिक, पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू होने के दौरान कई गलतियां सामने आईं. उदाहरण देते हुए बताया गया कि Ramhit Yadav की जगह गलती से Ram hit Yadav टाइप करने पर सॉफ्टवेयर ने इसका अनुवाद राम ने यादव को मारा कर दिया.

शिवा शर्मा केस में मां का बड़ा आरोप कार्यवाई कर रहे इंस्पेक्टर को रसूखदारों ने हटवा दिया लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड क...
20/10/2026

शिवा शर्मा केस में मां का बड़ा आरोप कार्यवाई कर रहे इंस्पेक्टर को रसूखदारों ने हटवा दिया लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद मृतक की माँ रंजना शर्मा ने हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को हटाए जाने पर सवाल उठाए हैं शिवा शर्मा की मां ने कहा हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम उनकी मदद कर रहे थे कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे मृतक की मां रंजना शर्मा का आरोप है कि रसूखदार और ऊंची पहुंच वाले लोगों ने उन्हें हटवा दिया...

11 दिन तक यूपी पुलिस को देती रही चकमा, आखिरकार नागपुर से गिरफ्तार हुई श्रद्धा दुबे!शिवा शर्मा डेथ मिस्ट्री में यूपी पुलि...
20/10/2026

11 दिन तक यूपी पुलिस को देती रही चकमा, आखिरकार नागपुर से गिरफ्तार हुई श्रद्धा दुबे!

शिवा शर्मा डेथ मिस्ट्री में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को 11 दिन की तलाश के बाद नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट, लखनऊ पुलिस और नागपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को भी दबोच लिया.

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रही थी.

अब इस गिरफ्तारी के बाद शिवा शर्मा की मौत से जुड़े कौन-कौन से राज खुलेंगे? जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं.

ये लड़की हमेशा सादा कुर्ता-सलवार पहनकर आती थी लेकिन पिछली बार उसका थोड़ा खुला गला देखकर देश के करोड़ों ठरकी और ज़ॉम्बी इतने ...
18/10/2026

ये लड़की हमेशा सादा कुर्ता-सलवार पहनकर आती थी लेकिन पिछली बार उसका थोड़ा खुला गला देखकर देश के करोड़ों ठरकी और ज़ॉम्बी इतने बेकाबू हो गए कि अंदर तक झाँकने लगे और बेहूदा तरीके से ट्रॉल करने लगे।

नतीजा ये हुआ कि सीधी सादी लड़की को खुद अपना कपड़ा बदलना पड़ा, ताकि ये भूखे कुत्ते कुछ तो शांत हो जाएं।

अगर ‘मेरा भारत महान’ और ‘विश्वगुरु’ वाले तथाकथित झूठे नशे से बाहर निकलकर असली भारत देखना है, तो ने!हा की उस वीडियो पर जाकर एक बार देख लो। वहां कोई कुछ खोज रहा है, कोई साइज़ माप रहा है, कोई ढीला-टाइट होने की नाप-तोल कर रहा है, कोई रेट लगा रहा है—जैसे कोई जानवर बाज़ार में मांस चुन रहा हो।
और ये तमाम लोग खुद को धार्मिक, राष्ट्रभक्त और सच्चा नागरिक कहते हैं...

बहुत ही शर्मनाक है ये, देश के लोगों को
इस मानसिकता से बाहर निकलना होगा

एक मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि पुलिस खुद को कानून से ऊपर समझती है...
16/10/2026

एक मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि पुलिस खुद को कानून से ऊपर समझती है. उसे लगता है कि मनमानी करना उसका अधिकार है और उसकी गलतियों पर कोई सवाल नहीं उठाएगा. मामला 23 अगस्त का है. पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, नोएडा में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था. इस मामले में पुलिस ने नोएडा के रहने वाले दीपक को FIR दर्ज होने से पहले ही हिरासत में ले लिया था. बाद में हिरासत के दौरान उसकी औपचारिक गिरफ्तारी दिखाई गई.

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Council of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Advocate Council of India:

Shortcuts

Share