Limitless Grind

Limitless Grind All legal services

26/05/2026

“आज के समय में हर बेटी को यही समझाया जाता है — ‘थोड़ा compromise कर लो…’ ‘लोग क्या कहेंगे…’ ‘रिश्तेदार क्या सोचेंगे…’

लेकिन कोई ये नहीं पूछता कि उस लड़की के दिल पर क्या गुजर रही है…

वो रोज़ थोड़ा-थोड़ा टूटती है, घुट-घुट कर जीती है, अपनी तकलीफ़ छुपाकर मुस्कुराना सीख जाती है।

कभी उसे पागल कहा जाता है, कभी बेवकूफ… कभी उसकी भावनाओं का मज़ाक बनाया जाता है, तो कभी उसके आत्मसम्मान को कुचल दिया जाता है।

सबको समाज की इज़्ज़त की चिंता होती है, पर उस बेटी की मानसिक शांति की नहीं…

और सबसे दर्दनाक बात ये है कि आज भी कई माँ-बाप अपनी ही बेटी से कहते हैं — ‘अब वही तुम्हारा घर है…’ चाहे वहाँ उसे रोज़ अपमान मिले, गालियाँ मिलें, जलील किया जाए, या अंदर ही अंदर मार दिया जाए।

सच्चाई ये है कि हर लड़की ज़िद्दी नहीं होती, कुछ लड़कियाँ बस टूट चुकी होती हैं… लेकिन फिर भी चुप रहती हैं, क्योंकि उन्हें बचपन से सिखाया जाता है — ‘सहन करना ही औरत की पहचान है।’

पर सहना कोई महानता नहीं,

16/05/2026

✍️दिल्ली की रोहिणी अदालत में जज और वकील के बीच हुई बहसबाजी और चिल्लाने का वीडियो वायरल
वीडियो रोहिणी में तैनात ADJ और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी में हुई गर्मा-गर्मी! 🤔🤔

14/05/2026

Between life and death, we are just collecting moments, memories, and meanings.

अत्यंत मार्मिक दृश्य जिसके लिए कोई शब्द नहीं ये तस्वीर उस बाप के प्रेम की गवाही है जो जीते जी क्या मरने के बाद भी अपने ब...
01/08/2025

अत्यंत मार्मिक दृश्य जिसके लिए कोई शब्द नहीं
ये तस्वीर उस बाप के प्रेम की गवाही है जो जीते जी क्या मरने के बाद भी अपने बेटे का साथ रहा ।

श्योपुर (मध्यप्रदेश)।
पार्वती नदी की बाढ़ इस बार सिर्फ़ पानी नहीं लाई... इंसानी रिश्तों की सबसे मार्मिक तस्वीर भी बहा लाई।
आमलदा गांव के शिवम यादव और उनके 10 वर्षीय बेटे राजू यादव की लाशें आज सुबह खेत में एक-दूसरे से लिपटी मिलीं।
परसों रात से लापता पिता-पुत्र जब घर नहीं लौटे तो गांव वाले और परिजन बेचैन हो उठे। तलाश जारी रही, पर आज मिली वो तस्वीर... जिसने हर आंख नम कर दी।
पिता का अपने बेटे को बचाने की आखिरी कोशिश... और बेटे का अपने पिता की छांव में बच जाने की अंतिम आस।
बाढ़ उन्हें तो बहा ले गई, लेकिन पीछे छोड़ गई एक ऐसा मंजर जो शब्दों से नहीं, सिर्फ़ दिल से महसूस किया जा सकता है।
ये सिर्फ़ एक तस्वीर नहीं है...
ये उस मूक प्रेम की आखिरी गवाही है,
जो एक पिता अपने बेटे के लिए दुनिया की हर आफ़त से लड़ते हुए देता है। 🙏

Address

All
Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Limitless Grind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share