Office of the Shikul Jha Adv.

Office of the Shikul Jha Adv. Founder & Principal Associate Litigation :- SSP Legal Associates Delhi-Law Firm

Founder-Pratiksha Law(One Call That's All)

25/07/2026

Another Successful Bail Matter. Section 103(1) BNS – Bail Granted. Advocate Shikul Jha

16/06/2026

विद्यार्थियों के नाम एक संदेश

आजकल Khan Sir और Roshan Anand Sir के बीच चल रहे विवाद को लेकर छात्रों के बीच काफी चर्चा हो रही है। लेकिन छात्रों को यह समझना चाहिए कि किसी भी प्रकार का विवाद, चाहे वह व्यक्तिगत हो या व्यावसायिक, उसका समाधान संबंधित पक्षों और कानून के माध्यम से ही होगा।

एक विद्यार्थी का सबसे बड़ा कर्तव्य अपनी पढ़ाई, अपने लक्ष्य और अपने भविष्य पर ध्यान देना है। जिस उद्देश्य से आपने फीस देकर शिक्षा शुरू की है, वही आपका मुख्य केंद्र होना चाहिए। यह विवाद कहाँ तक जाएगा, इसका परिणाम क्या होगा — यह अभी किसी को नहीं पता। ऐसे में समय और ऊर्जा को इन बातों में उलझाने के बजाय अपने करियर और ज्ञान-वृद्धि पर लगाना अधिक समझदारी है।

शिक्षा का उद्देश्य जीवन को बेहतर बनाना है, न कि विवादों में पक्ष लेकर अपने मार्ग से भटक जाना। यदि यह मामला व्यावसायिक या संस्थागत मतभेद का है, तो उसे उसी रूप में देखा जाना चाहिए। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे भावनाओं में बहकर अपना ध्यान न भटकाएँ।

हमारी यही सलाह है कि अपने समय का सदुपयोग करें, नियमित अध्ययन करें और अपने सपनों को प्राथमिकता दें। क्योंकि अंत में आपके भविष्य की जिम्मेदारी आपकी अपनी है, किसी विवाद की नहीं।

~~~~~शिकुल कुमार झा
एडवोकेट,दिल्ली

04/03/2026

🌼 Condolence & Holi Message 🌼

This year, Holi has come amidst deeply sorrowful circumstances for our family.
The sudden demise of my beloved aunt has left us profoundly saddened.
I pray to God to grant eternal peace to her noble soul. 🙏

Even in this time of grief, I extend my heartfelt Holi wishes to all of you.
May the Almighty bless your life with peace, good health, and restraint.

Shikul Jha Adv.
Founder: Pratiksha Law

21/02/2026
आज शब्द भी रो पड़े हैं, कलम भी कांप रही है,दिल की हर धड़कन जैसे शोक में डूब रही है।श्री नीरज शर्मा एडवोकेट जी का यूँ अचा...
14/02/2026

आज शब्द भी रो पड़े हैं, कलम भी कांप रही है,
दिल की हर धड़कन जैसे शोक में डूब रही है।
श्री नीरज शर्मा एडवोकेट जी का यूँ अचानक जाना,
जैसे न्याय की लौ का एक पल में बुझ जाना।

जो दूसरों के दुःख में हमेशा ढाल बनकर खड़े रहे,
आज वही हमें यादों के सागर में अकेला छोड़ चले।
कोर्ट की गलियों में अब उनकी आवाज़ गूंजेगी,
हर फैसला उनकी सादगी और सत्य की गवाही देगा।

नज़रें दरवाज़े पर ठहर जाती हैं,
मन अब भी यकीन नहीं कर पाता है—
कि वो मुस्कुराता चेहरा, वो शांत व्यक्तित्व,
अब सिर्फ यादों में ही नज़र आता है।

हे प्रभु…
उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देना,
और यह अपार पीड़ा सहने की शक्ति देना।

आज दिल बस इतना ही कह पाता है—
कुछ लोग जाते नहीं…
वो हर दुआ, हर याद, हर न्याय में
हमेशा ज़िंदा रह जाते हैं।

ॐ शांति… ॐ शांति… ॐ शांति… 🙏

आज सभी सम्मानित वकील भाइयों के साथ बैडमिंटन और कैरम बोर्ड खेलते हुए एक ऊर्जावान और यादगार समय बिताने का अवसर मिला। पटना,...
14/02/2026

आज सभी सम्मानित वकील भाइयों के साथ बैडमिंटन और कैरम बोर्ड खेलते हुए एक ऊर्जावान और यादगार समय बिताने का अवसर मिला। पटना,बिहार से आते ही व्यस्त न्यायिक दिनचर्या के बीच फिटनेस, टीम स्पिरिट और सकारात्मक माहौल ने पूरे दिन को खास बना दिया।

खुशी की बात यह रही कि आज कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में मैं विजेता रहा — जिसने इस मिलन को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। खेल हमें अनुशासन, धैर्य और रणनीति सिखाते हैं, जो अधिवक्ता जीवन में भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

Gautam Buddh Nagar Bar Association Noida के सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से धन्यवाद। वहाँ के आदरणीय अध्यक्ष महोदय एवं महासचिव महोदय जी को सादर साधुवाद। साथ ही भाई श्री रणपाल अवाना जी का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मुझे ऐसे सशक्त और प्रेरणादायक संगठन से जोड़ा।

ऐसे स्वस्थ और प्रेरणादायक क्षण न केवल ऊर्जा बढ़ाते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और पेशेवर संबंधों को भी और मजबूत बनाते हैं। 🏸🏆⚖️

11/02/2026

We had the privilege of hosting Trainee IAS Officer Shri Virupaksh Bikram Singh Ji, who held the additional charge of BDO and CO, at the Pandoul Block Office today. During his brief tenure of just two months, his exemplary leadership, dedication, and administrative integrity garnered deep respect and appreciation from the people of the region. As you progress to new responsibilities, your journey serves as an inspiration for everyone to learn from your commitment, discipline, and service to society. It is a matter of pride that your administrative career commenced from the land of Mithila, at Pandoul Block and Circle. On behalf of the people of Pandoul and the entire Mithila region, we extend our sincere blessings and warm wishes for your continued success, honour, and a bright future ahead.

Address

C-53A, CL Joseph Block, Tis Hazari Court
Delhi
110054

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office of the Shikul Jha Adv. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share