Bar Association Chhibramau, Kannauj

Bar Association Chhibramau, Kannauj Official Facebook Group of Bar Association Chhibramau

बार एसोसिएशन छिबरामऊ छिबरामऊ तहसील, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के अधिवक्ताओं का एक सक्रिय, संगठित और समर्पित संगठन है। हमारा उद्देश्य अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना, न्यायिक प्रक्रिया को सहयोग प्रदान करना, और समाज में विधिक जागरूकता का प्रसार करना है।

हमारा संगठन न्यायपालिका के मूल्यों — सत्य, न्याय और निष्पक्षता — में विश्वास रखता है। हम न केवल अपने सदस्यों के व्यावसायिक विकास के लिए प्रया

सरत हैं, बल्कि आम जनता को भी विधिक सहायता प्रदान करने के लिए समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम, कानूनी शिविर एवं जागरूकता अभियान आयोजित करते हैं।

बार एसोसिएशन छिबरामऊ अपने सभी सदस्यों को एकजुटता, पारदर्शिता और गरिमा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। हमारा लक्ष्य एक सशक्त और न्यायसंगत समाज की स्थापना में योगदान देना है।

हमारी एसोसिएशन सहयोग, आपसी सम्मान और न्याय और सत्य की निरंतर खोज पर आधारित है।

बार एसोसिएशन छिबरामऊ की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह के यादगार पल
09/03/2026

बार एसोसिएशन छिबरामऊ की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह के यादगार पल

आज दिनांक 08.02.2026 को सेंट पॉल स्कूल के मैदान पर छिबरामऊ बार इलेविन व कोर्ट टाइगर्स इलेविन के मध्य मैत्रीय मैच का आयोज...
08/02/2026

आज दिनांक 08.02.2026 को सेंट पॉल स्कूल के मैदान पर छिबरामऊ बार इलेविन व कोर्ट टाइगर्स इलेविन के मध्य मैत्रीय मैच का आयोजन किया गया। जिसमें कोर्ट टाइगर्स इलेविन ने 16 में पहले बैटिंग करते हुए 117 रनों का लक्ष्य छिबरामऊ बार इलेविन को दिया। इस बेहद रोचक मुकाबले में छिबरामऊ बार इलेविन ने 9 गेंद शेष रहते 1 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच अंकुर सिंह जिन्होंने 54 रनों की पारी खेली। शुभम दुबे को आवर्ड बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर का आवर्ड मान बहादुर को, बेस्ट बैट्समैन का आवर्ड मनीष राजपूत, फाइटर आफ द मैच का आवर्ड मन मोहन को दिया गया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी विशिष्ट अतिथि अपर सिविल जज अंकुश श्रीवास्तव, अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह राठौर, महासचिव ललित प्रताप सिंह, संजीव श्रीवास्तव, रावेन्द्र सिंह चौहान, जयवीर सिंह, फहीम जमा खान ने प्रदान की। अंपायर अनुराग व मेल्विन, कमेंट्रेटर प्रणव सक्सेना व गौरव अमर त्रिपाठी, स्कोरर कृष्ण कांत व शफात को अपूर्वा मैम ने सम्मानित किया।

08/02/2026

*आवश्यक सूचना*

*सम्मानित अधिवक्तागण*
*बार एसोसिएशन छिबरामऊ*

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.02.2026 को छिबरामऊ बार इलेविन व कोर्ट टाइगर इलेविन के मध्य एक मित्रवत क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का विवरण निम्नलिखित है:
स्थान: सेंट पॉल स्कूल, लालकापुर
समय: प्रातः 9:00 बजे
आप सभी से सादर अनुरोध है कि नियत समय पर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर खेल का उत्साहवर्धन करें एवं आनंद लें।

Address

Chhibramau
209721

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bar Association Chhibramau, Kannauj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bar Association Chhibramau, Kannauj:

Shortcuts

Share