26/02/2026
अधिवक्ता परिषद, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित महिला दिवस का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणास्पद वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज जैन, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभी को गहन रूप से प्रेरित किया। माननीय न्यायमूर्ति जी ने अपने संबोधन में महिला अधिवक्ताओं के जीवन के परिश्रम पर प्रकाश डालते हुए युवा महिला अधिवक्ताओं को कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विचार प्रगट किया कि महिला अधिवक्ताएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और किसी भी कारण उन्हें अपने आप को कमतर नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने महिला अधिवक्ताओं के दैनिक जीवन में संघर्ष और त्याग को नमन किया और इस बात की प्रशंसा की वह गृहस्थी एवं पेशे को किस प्रकार से कर्मठता पूर्ण संतुलित करती है। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता परिषद, चंडीगढ़ के महासचिव श्री प्रवेश कुमार सैनी जी ने माननीय मुख्य अतिथि का इस प्रेरणादायी कार्यक्रम हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।